जानें, आयशर प्रो 6055 ट्रेलर की विशेषता, कीमत और फीचर्स
देश की बढ़ती इकोनॉमी के साथ देश में कार्गो जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए आयशर का एक जबरदस्त ट्रेलर बेहद लोकप्रिय हो रहा है। यह बेहतरीन ट्रेलर भारी से भारी उपकरणों एवं अन्य गुड्स का ट्रांसपोर्टेशन में सक्षम है। यदि आप भी अपनी कार्गो परिवहन आवश्यकताओं के लिए ट्रेलर लेना चाहते हैं तो आयशर का यह ट्रेलर शानदार है। आयशर के इस वाहन का नाम आयशर प्रो 6055 है। इस दमदार ट्रेलर की मदद से निर्माण उद्योगों में आने वाले भारी टूल्स और मैटेरियल्स का परिवहन किया जाता है। स्टील, लोहा और अन्य भारी धातुओं का ट्रांसपोर्टेशन इस ट्रेलर की मदद से आसानी से किया जा सकता है। इस ट्रेलर का उपयोग बुनियादी संरचना के निर्माण एवं असामान्य साइज के भारी उत्पादों के सुरक्षित परिवहन के लिए किया जाता है। बीते कुछ वर्षों में भारी माल के सुरक्षित परिवहन की कार्गो जरुरतों को पूरी करने के लिए आयशर के इस पावरफुल ट्रेलर की मांग बढ़ी है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 35.37 लाख रूपए से शुरू होती है, वहीं इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम प्राइस 39.47 लाख रुपए तक जा सकती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम आयशर प्रो 6055 के बारे में, व्हीकल की खासियत, फीचर्स, कीमत, आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है आयशर प्रो 6055 की खासियत?
अगर आप बिजनेस को सपोर्ट देने या ट्रांसपोर्ट व्यापार की शुरुआत करने के लिए पावरफुल ट्रेलर की तलाश में हैं तो आप आयशर प्रो सीरीज के 6055 ट्रेलर खरीद सकते हैं। यह वाहन 7700 सीसी के पावरफुल इंजन से लैस है। पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट इंजन की मदद से यह ट्रेलर न सिर्फ व्यापार में अच्छा प्रदर्शन कर पाता है, बल्कि वाहन मालिक द्वारा लगने वाले ट्रांसपोर्टेशन लागत को भी किफायती बना देता है। यह डीजल ईंधन वाला ट्रेलर है। इसमें 260 एचपी पावर मौजूद है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 55000 किलोग्राम है। जिससे यह भारी से भारी उपकरणों को भी एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकता है। इस वाहन का व्हीलबेस 4050 mm है। इस वाहन में वीईडीएक्स 8 सीआरएस 7.7 लीटर इंजन लगा हुआ है, जो बेहद अत्याधुनिक इंजन है। इस वाहन से मिलने वाला माइलेज 2.25 से 3.25 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसके अलावा इस वाहन की और भी कई खासियत है जो इस प्रकार है :
-
यह 10 व्हीलर ट्रेलर है |
-
यह 1000 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है |
-
यह अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है |
-
इस वाहन के डाइमेंशन भी बिजनेस जरूरतों के उपयुक्त है |
-
इस वाहन की लंबाई 7093 mm है |
-
इस वाहन की चौड़ाई 2528 mm है |
-
इस वाहन की ऊंचाई 2915 mm है |
-
इसमें 9 स्पीड गियरबॉक्स मौजूद है |
-
इसमें पावर स्टीयरिंग भी उपलब्ध है |
आयशर प्रो 6055 के वेरिएंट
आयशर प्रो 6055 के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :
वेरिएंट | कीमत |
आयशर प्रो 6055 4050/सीबीसी | ₹35.37 लाख से ₹35.46 लाख रुपए |
क्यों खरीदें आयशर प्रो 6055?
आयशर प्रो 6055 ट्रेलर बहुत दमदार होने के साथ अच्छी माइलेज और फ्यूल एफिशिएंट ट्रांसपोर्टेशन करने वाला व्हीकल है। गौरतलब है कि आयशर, बेहद किफायती माइलेज और अच्छी पावर क्षमता वाले व्हीकल निर्मित करता है। कमर्शियल व्हीकल निर्माण के क्षेत्र में आयशर भारत की टॉप कंपनियों में शुमार है। यह वाहन अपनी बेहतरीन इकोनॉमी की वजह से भारत में बहुत प्रसिद्ध हुआ है, क्योंकि इस ट्रेलर वाहन को खरीदने वाले ग्राहक को बहुत सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
कीमत और लोन
आयशर का यह बेहतरीन ट्रेलर वाहन दमदार फीचर और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के साथ मार्केट में लाया गया है। इसमें नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसके बावजूद आपको बता दें कि इस वाहन की कीमत बेहद किफायती है। यह ट्रेलर बहुत पावरफुल होने की वजह से और जबरदस्त इंजन कैपेसिटी एवं टॉर्क क्षमता की वजह से पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ यह भारत के मुश्किल से मुश्किल रोड पर चल सकता है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 35.37 लाख रुपए से 39.47 लाख रुपए तक है। अगर आप इस ट्रेलर को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो मात्र 20% डाउन पेमेंट पर आप इस वाहन को घर ले जा सकते हैं। इसे प्रति माह 67,316 रुपए की किश्त पर घर ले जाया जा सकता है।
कैसे उठाएं लाभ?
अगर आप आयशर का यह बेहतरीन ट्रेलर खरीदना चाहते हैं या इस प्रोडक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन के आयशर प्रो 6055 ट्रेलर पेज पर जाकर आप आसानी से पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए, वाहन पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी के लिए ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक करते हुए फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी ।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT