जानें, ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर के बेस्ट फीचर्स, कीमत और माइलेज की पूरी जानकारी
भारतीय ऑटो सेक्टर और ट्रक बाजार में थ्री व्हीलर वाहनों की खासी डिमांड बनी हुई है, खास कर बैटरी से चलने वाले 3 व्हीलर्स को अधिकतर लोग खरीद रहे है। इनमें चलने पर कम लागत का खर्च और जीरो एमिशन होता है। यदि बेस्ट लोडिंग थ्री व्हीलर की बात की जाए तो 2023 भारत में ग्रेवाल ब्रांड का ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर खासी पॉपुलरिटी हासिल कर रहा है। यह कार्गो थ्री व्हीलर 1275 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इसकी पेलोड केपेसिटी 750 किलोग्राम है। हाई मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ निर्मित ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर एक प्रोग्रेसिव कमर्शियल वाहन है। यह ईंधन लागत और ज्यादा पेलोड केपेसिटी के साथ मालिक के लिए अधिक प्रॉफिट प्रदान करता है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस पोस्ट में ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे पढ़ें और शेयर करें।
ग्रेवाल कार्गो 3w बैटरी केपेसिटी
ग्रेवाल कार्गो उन्नत तकनीक समाधानों के साथ ग्रेवाल कंपनी ने पेश किया है। इसकी मजबूत मोटर है जो 60 NM टार्क जनरेट करती है। वहीं इसमें जीरो टेलीपाइप इंजन नोर्म्स आता है। इसमें एक बार बैटरी फुल चार्ज करने पर 125 किलोमीटर तक की शानदार रेंज मिलती है।
जानें, ग्रेवाल कार्गो के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर हाई टेक्नीक के साथ निर्मित है। इसे बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ पेश किया गया है जो इस प्रकार हैं-:
-
ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर में मजबूत मोटर होने के कारण यह कठिन रास्तों में भी आसानी से ड्राइव हो सकता है।
-
इसमें कुशल ट्रांसमिशन है जिससे अतिरिक्त गियर या क्लच की जरूरत नहीं होती।
-
इसके केबिन में ड्राइवर की सीट एडजस्टेबल है और यह केबिन पूरी तरह से कंफर्टेबल है।
-
ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 525 किलोग्राम है।
-
इस कार्गो थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 50 kmph रखी गई है।
-
इसके शानदार ब्रेक फिसलन और दुर्घटनाओं से बचाते हैं।
ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत
ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शो रूम प्राइस 4.50 लाख से 4.70 लाख रुपये रखी गई है। इसकी ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्यों में वहां के आरटीओ के क्षेत्राधिकार के अनुसार पंजीयन शुल्क, रोड टैक्स आदि स्थानीय करों के कारण बदल जाती है। यदि आप इसे खरीदना चाहते है तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट की मदद से भी आसानी से खरीद सकते है।
ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने सवाल-:
सवाल- 1. ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 1275 KG है।
सवाल-2. ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड केपेसिटी क्या है?
जवाब- ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड केपेसिटी 750 KG है।
सवाल- 3. ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर में कितना टॉर्क जनरेट होता है?
जवाब- इस कार्गो थ्री व्हीलर का अधिकतम टॉर्क 60 NM है।
सवाल-4. ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
जवाब- भारत में ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 4.50 लाख से 4.70 लाख रुपये है।
सवाल- 5. ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- ग्रेवाल कार्गो थ्री व्हीलर में 2440 MM व्हीलबेस आता है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT