Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
राकेश खंडेलवाल
20 मई 2025

IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत

By राकेश खंडेलवाल News Date 20 May 2025

IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत

जानिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की नई रिपोर्ट “ग्लोबल EV आउटलुक 2025” की प्रमुख बातें

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत लगातार दूसरे साल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की सबसे ज्यादा यूनिट बेचकर दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की नई रिपोर्ट “ग्लोबल EV आउटलुक 2025” के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री करीब 20% की वृद्धि के साथ 7 लाख के आंकड़े तक पहुंच गई। आइए, इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चीन को पीछे छोड़कर भारत ने हासिल किया पहला स्थान

भारत ने चीन को पीछे छोड़कर इलेक्ट्रिक 3W की बिक्री की बिक्री में पहला स्थान बनाया है। रिपोर्ट के बताया गया है कि हालांकि ग्लोबल थ्री-व्हीलर बाजार में कुल बिक्री 2023 की तुलना में 5% घटी है, लेकिन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री 10% से अधिक की वृद्धि के साथ 1 मिलियन यूनिट्स को पार कर गई। 2023 में जहां इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की हिस्सेदारी कुल बिक्री में करीब 20% थी, वहीं 2024 में यह बढ़कर लगभग 25% हो गई।

IEA ने रिपोर्ट में बताया कि यह बाजार बेहद संकेंद्रित है, जिसमें केवल भारत और चीन मिलकर इलेक्ट्रिक और पारंपरिक थ्री-व्हीलर्स की वैश्विक बिक्री में 90% से अधिक का योगदान देते हैं। हालांकि, चीन में पिछले तीन वर्षों में 3W का विद्युतीकरण 15% से नीचे स्थिर रहा है, जबकि भारत ने 2023 में चीन को पीछे छोड़ते हुए इस क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया और 2024 में भी इस स्थिति को बरकरार रखा।

थ्री-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 57% तक पहुंची

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2024 में भारत में थ्री-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 57% तक पहुंच गई, जो कि 2023 की तुलना में 3% अधिक है। इस तेजी का एक प्रमुख कारण भारत सरकार की नई पीएम ई-ड्राइव योजना को बताया गया है, जिसके तहत 2024 के बजट में 3 लाख से अधिक वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में भारत में इलेक्ट्रिक और पारंपरिक थ्री-व्हीलर मिलाकर कुल बेड़े का आकार 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक आंका गया है।

भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया दुनिया के सबसे बड़े बाजार

आईईए ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया कि भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया आज भी दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बाजार हैं, जो इन क्षेत्रों में निजी परिवहन का प्राथमिक साधन बने हुए हैं। 2024 में वैश्विक 2W/3W बिक्री में इन क्षेत्रों की लगभग 80% हिस्सेदारी रही।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, कायनेटिक, बजाज, पियाजियो, ओएसएम, यूलर, अल्टिग्रीन आदि शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks