Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
विवेक तैलोंग
16 जनवरी 2025

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 : फ्री में मिलेगा एंट्री पास

By विवेक तैलोंग News Date 16 Jan 2025

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 : फ्री में मिलेगा एंट्री पास

जानें, कब से शुरू हो रहा है आटो एक्सपो शो 2025 और इसके लिए आप कैसे बनवा सकते हैं एंट्री पास

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आगाज 17 जनवरी से होने जा रहा है। इस छह दिवसीय मोबिलिटी एक्सपो में मोटर शो, टायर शो, बैटरी शो, मोबिलिटी टेक, इंडिया साइकल शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस शो में बड़े वाहन निर्माता अपने प्रोडक्स का प्रदर्शन करेंगे। इसमें कार व टू व्हीलर्स शामिल हैं। इस शो में कई बहुत से कार मॉडल्स लांन्च हो सकते हैं। आपके लिए खुशी की बात यह है कि आप इस शो को फ्री में देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पास बनवाना होगा। शो का एंट्री पास बनवाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पास मिलने के बाद ही आप इस शो में एंट्री कर सकेंगे और शो का आनंद ले सकेंगे। 

आज हम आपको इसी बारे में इसी के बारे जानकारी दे रहे हैं कि आपको इस मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शो के लिए कैसे पास के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी।

क्या है भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो देश का सबसे बड़ा ऑटो शो है। इसे दो साल पहले तक ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था। मोबिलिटी एक्सपो व्हीकल कंपनियों के लिए अपने प्रोडक्ट को दुनियाभर के सामने पेश करने का एक बड़ा माध्यम है। इस शो को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं। इसमें देश–दुनिया की कार–बाइक आपको देखने को मिलती हैं। इस शो में देश–विदेश की नामी कंपनियां अपने वाहनों का प्रदर्शन करती हैं। इसमें कई कंपनियां भी अपने वाहन लांन्च करती हैं। 

किस जगह पर किया जा रहा है भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 का आयोजन

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 का आयोजन इस साल दिल्ली-एनसीआर में तीन अलग–अलग जगहों पर किया जा रहा है। यह स्थान इस प्रकार से हैं

पहला- दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम सबसे खास सेंटर हैं। यहां पर ऑटो एक्सपो मोटर शो, टायर शो, बैटरी शो, मोबिलिटी टेक, स्टील इनोवेशन व इंडिया साइकल शो जैसे इवेंट आयाेजित किए जाएंगे। 

दूसरा- दिल्ली के ही द्वारका इलाके में स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर है, जहां ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो का आयोजन किया जाएगा। यहां अलग–अलग तरह की गाड़ियों के कल-पुर्जे प्रदर्शित किए जाएंगे। 

तीसरा- ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो होगा, जो निर्माण उपकरणों से जुड़ा इवेंट है। 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 में आ रही है एक से बढ़कर एक गाड़ियां 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 में आपको अलग–अलग कंपनियों की 40 से अधिक नई कारें दिखने को मिल सकती हैं। इस साल मोबिलिटी एक्सपो शो में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा, टाटा मोटर्स, बजाज, मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ, जेएसडब्ल्यू, एमजी, स्कोडा, मर्सिडीज-बेंज सहित रॉयल एनफिल्ड, सुजुकी, ओला, होरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई व आगामी कार व टू-व्हीलर्स का प्रदर्शन करेंगी। 

कैसे मिलेगा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 के लिए फ्री पास

यदि आप भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 में घूमना चाहते हैं तो आप इसके लिए फ्री पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको  भारत मोबिलिटी पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा, ये बिलकुल नि:शुल्क है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपके ईमेल पर एक QR- काेड आएगा, वही आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप इस क्यूआर कोड दिखाकर एक्सपो शो में प्रवेश कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आम लोगों के लिए ऑटो एक्सपो शो में प्रवेश 19 से 22 जनवरी तक है। जबकि 17 व 18 जनवरी को इस ऑटो एक्सपो शो में मीडियापर्सन, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट ही जा सकते हैं। 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 स्थल तक कैसे पहुंच सकते हैं आप

यदि आपने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो 2025 के लिए एंट्री पास बनवा लिया है और आप इसमें जाना चाहते हैं तो आप इस शो के आयोजन स्थल दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट तक मेट्रो, बस या अन्य साधनों से पहुंच सकते हैं।

अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं जैसे पिकअप, मिनी ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जहां विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर उस पर चल रहे ऑफर और ऑनरोड कीमत की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top