Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Saurjesh Kumar
31 मार्च 2024

10% की दर से होगी भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ, ऑटो इंडस्ट्री का रहेगा प्रमुख योगदान

By Saurjesh Kumar News Date 31 Mar 2024

10% की दर से होगी भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ, ऑटो इंडस्ट्री का रहेगा प्रमुख योगदान

आरबीआई डिप्टी गवर्नर का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा बयान

देश तेजी से बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और वर्ल्ड बैंक से लगातार सकारात्मक संदेश आ रहे हैं। हाल ही में आरबीआई डिप्टी गवर्नर देवव्रत पात्रा ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले दशक में 10% की वृद्धि दर से ग्रोथ हासिल कर सकती है। बहुत जल्द जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर भारत 2032 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आईएमएफ के मुताबिक भारत वैश्विक ग्रोथ में 16% से ज्यादा योगदान दे सकता है।

ऊर्जा और ऑटो इंडस्ट्री का रहेगा प्रमुख योगदान

देश में जहां विभिन्न सेक्टर्स में निर्माण प्लांट की संख्या बढ़ रही है और निर्यात पर जोर दिया जा रहा है। वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में भी पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। यही वजह है कि आरबीआई डिप्टी गवर्नर देवव्रत पात्रा ने इसे उल्लेखित करते हुए बताया कि भारतीय आयात को कम करते हुए बहुत जल्दी इस लक्ष्य को पाया जा सकता है। बता दें कि 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का क्रूड ऑयल का आयात भारत हर साल करता है। आने वाले भविष्य में यह मांग और भी बढ़ने वाली है। भारतीय सरकार इसे लेकर कमर कस चुकी है और लगातार सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी और जल से प्राप्त होने वाली एनर्जी पर फोकस कर रही है। पात्रा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत इसी रफ्तार से लगातार ग्रो करता है तो 2032 तक दुनिया की दूसरी और 2052 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है।

इन-इन क्षेत्रों पर दिया जाना चाहिए जोर 

भारत में जहां पीएलआई स्कीम के तहत निर्माण और निर्यात को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं ऊर्जा निर्माण को लेकर भी पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही इन्फ्रा सुधार के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पात्रा ने आगे बताया कि, देश में महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाना एक प्रमुख चुनौती है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks