Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
09 Jun 2023
Automobile

लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा : 110 km की रेंज और आरामदायक सीट्स

By News Date 09 Jun 2023

लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा :  110 km की रेंज और आरामदायक सीट्स

जानें, लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में सार्वजनिक परिवहन के लिए ऑटो रिक्शा को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। देश के ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े-बड़े शहरों तक में इनका काफी ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है। तेजी से बढ़ती ऑटो रिक्शा की डिंमाड के पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। यदि आप किसी ऐसे ऑटो रिक्शा की तलाश में है जिसका प्राइस कम हो और आप उसकी मदद से बिजनेस की शुरूआत में ही अधिक कमाई कर सकें, तो आपके लिए लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लोहिआ का यह ऑटो रिक्शा बैटरी से संचालित है, इसमें आपको काफी अच्छी रेंज देखने को मिल जाती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

लोहिया के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में 4 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली AC INDUCTION & 10 KW Zero Tailpipe मोटर देखने को मिल जाती है। लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा 990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 48 KMPH रखी है। लोहिआ के इस ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है। लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा को 2955 MM लंबाई, 1460 MM चौड़ाई और 1810 MM ऊंचाई के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का लुक काफी ज्यादा आकर्षक रखा है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक काफी मजबूत विंडशील्ड के सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है।

लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा के फीचर्स

कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में अच्छी ग्रिप वाला हैडल बार के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल जाता है। आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। इसकी सभी कम्फर्ट कुशन सीट्स है जो यात्रियों को थकान महसूस नहीं होने देती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में इजी बैटरी स्वैपिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे इस व्हीकल की बैटरी को बेहद आसानी से लगाया और निकाला जा सकता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 MM रखा गया है। लोहिया के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में Li-ion, NCA, CAN 2.0B बैटरी दी गई है। इस थ्री व्हीलर में 4.50-10 8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा में USB पोर्ट, GPS, म्यूजिक सिस्टम, केबिन लाइट, हैज़र्ड्स वार्निंग ब्लिंकर्स, स्पेयर व्हील, रिवर्स हॉर्न, फायर एक्सस्टिंग्यूशर, वॉटर बॉटल स्टैंड, वाइपिंग सिस्टम, फ्लोर मैट, फ़र्स्ट एड किट, लैमिनेटेड विंडस्क्रीन और लिफ्टिंग जैक समेत कई फीचर्स आते हैं, जो इसे प्रॉफिटेबल बनाते हैं।

लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा का प्राइस

इंडियन कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में थ्री व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों का निर्माण करने वाली लोहिआ कंपनी ने हमेशा अपने ग्राहकों की सुविधा पर खास ध्यान दिया है। कंपनी ने अपने सभी थ्री व्हीलर्स की तरह इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का प्राइस भी कम रखा है। Lohia ने अपने इस लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.80 लाख से 1.85 लाख रुपये रखी है। यदि इस आर्टिकल के बाद आपने भी इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से Lohia Humsafar IAQ Auto Rickshaw को आसानी से खरीद सकते हैं।

लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा का प्राइस क्या है?

Ans भारत में लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.80 लाख से 1.85 लाख रुपये है।

Q.2 लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans कंपनी का यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा 990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.3 लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?

Ans कंपनी अपने इस ऑटो रिक्शा के साथ सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।

Q.4 लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा को 1945 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.5 लोहिआ हमसफर आई.ए.क्यू ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट आती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us