जानिए FY 25 के 11 महीनों में किस राज्य ने कितने सीएनजी वाहन बेचे
भारत में हर साल 10 से 12 लाख सीएनजी वाहनों की बिक्री होती है। इसमें पर्सनल व्हीकल, 2 व्हीलर, थ्री व्हीलर, कमर्शियल वाहन और बसें शामिल है। वित्तवर्ष 25 के 11 महीनों के दौरान महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा सीएनजी वाहन बेचकर बिक्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। सबसे ज्यादा सीएनजी वाहन बेचने वाले राज्य की लिस्ट में गुजरात दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से जानें कि वित्तवर्ष 2024-25 के शुरुआती 11 महीनों के दौरान सीएनजी वाहनों की कुल कितनी बिक्री हुई और किस राज्य ने कितने वाहन बेचे।
सीएनजी वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री में शामिल टॉप 10 राज्य
चालू वित्तवर्ष में 1 अप्रैल 2024 से 11 मार्च 2025 के बीच, महाराष्ट्र ने 246,792 सीएनजी वाहनों की बिक्री हुई है, जो भारत में कुल सीएनजी वाहन बिक्री का 20% है। यह राज्य सीएनजी यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों के लिए भी अग्रणी रहा है। सीएनजी थ्री-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में महाराष्ट्र का अच्छा प्रदर्शन रहा है। सीएनजी थ्री-व्हीलर की बिक्री में राज्य ने 55,498 यूनिट्स की बिक्री के साथ 17% हिस्सेदारी बनाई है।
महाराष्ट्र के बाद, गुजरात और उत्तर प्रदेश सीएनजी वाहन बिक्री में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात ने 217,459 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि उत्तर प्रदेश ने 172,004 यूनिट्स की बिक्री की। इन तीन प्रमुख राज्यों ने सीएनजी वाहन बिक्री का 60% हिस्सा शेयर किया है। सीएनजी वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री में शामिल टॉप 10 राज्य की लिस्ट नीचे देखें :
सीएनजी व्हीकल्स सेल्स 2024-25 (11 माह 11 दिन) : टॉप 10 राज्य
क्रं.सं. |
राज्य |
कुल यूनिट |
01 |
महाराष्ट्र |
246792 |
02 |
गुजरात |
217469 |
03 |
उत्तरप्रदेश |
172004 |
04 |
हरियाणा |
113891 |
05 |
कर्नाटक |
83977 |
06 |
देहली |
67368 |
07 |
राजस्थान |
60810 |
08 |
तमिलनाडू |
58161 |
09 |
मध्यप्रदेश |
52013 |
10 |
बिहार |
40073 |
सीएनजी यात्री वाहनों की बिक्री में, महाराष्ट्र ने 166,122 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे बड़ी हिस्सेदारी 22% हासिल की। इसके बाद गुजरात और उत्तर प्रदेश का स्थान है, जिनकी हिस्सेदारी क्रमशः 17% और 16% रही।
जानिए सीएनजी फ्यूल में किस टाइप के कितने वाहन बिके
खुदरा बाजार में सीएनजी वाहनों की हिस्सेदारी 5% है। पिछले 11 महीनों और 11 दिनों के दौरान, भारत में विभिन्न व्हीकल सेगमेंट (जैसे दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन) और पावरट्रेन (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी, इलेक्ट्रिक, इथेनॉल और हाइड्रोजन) के तहत कुल 24.66 मिलियन वाहनों की खुदरा बिक्री हुई है। इनमें से 1.2 मिलियन सीएनजी वाहनों ने 5% हिस्सेदारी हासिल की, जबकि 1.80 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 7% रही, जो सीएनजी से 2% ज्यादा है। पेट्रोल इंजन वाले वाहनों की हिस्सेदारी सबसे अधिक 73% रही, जबकि डीजल वाहनों की हिस्सेदारी 10% रही। नीचे टेबल में पूरी डिटेल देखें :
FY 25 में सीएनजी वाहनों की बिक्री में सेगमेंट वाइज हिस्सेदारी (11 माह 11 दिन)
व्हीकल कैटेगरी |
यूनिट्स |
% शेयर |
पैसेंजर व्हीकल |
7,37,598 |
61.21% |
3 व्हीलर |
3,23,360 |
26.83% |
कमर्शियल व्हीकल |
90,897 |
7.54% |
2 व्हीलर्स |
49,218 |
4.08% |
अन्य |
3878 |
0.32% |
कुल बिक्री |
12,04,951 |
100% |
सीएनजी वाहनों पर एक अप्रैल से टैक्स बढ़ेगा
महाराष्ट्र सरकार की योजना के अनुसार, 1 अप्रैल, 2025 से सीएनजी और एलपीजी वाहनों पर 1% टैक्स बढ़ेगा जबकि बसों और ऑटो जैसे कमर्शियल वाहनों को छूट मिलेगी। यह वृद्धि सीएनजी वाहन बाजार में अल्पकालिक प्रभाव डाल सकती है। हालांकि, सीएनजी की कीमत (मुंबई में 77 रुपये प्रति किलो) पेट्रोल (103.49 रुपये प्रति लीटर) और डीजल (90.01 रुपये प्रति लीटर) की तुलना में काफी सस्ती है, जिससे इसकी मांग पर दीर्घकालिक रूप से सकारात्मक असर पड़ सकता है।
हालांकि, यह टैक्स वृद्धि सीएनजी वाहनों के अनिर्णीत खरीदारों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित कर सकती है, खासकर प्रवेश स्तर के इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की ओर।
नोट : सीएनजी वाहनों की बिक्री से जुड़े ये आकड़े वाहन 1 अप्रैल 2024 से 11 मार्च 2025 तक के हैं और वाहन सहित अन्य वेबसाइट से जुटाए गए हैं।
अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY