Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
8 जनवरी 2024

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस : मात्र ₹5000 की किश्त में ले जाएं यह कार्गो 3 व्हीलर

By News Date 08 Jan 2024

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस : मात्र ₹5000 की किश्त में ले जाएं यह कार्गो 3 व्हीलर

जानें महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस 3 व्हीलर की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता

लास्ट माइल मोबिलिटी बिजनेस में कार्गो 3 व्हीलर का महत्व बढ़ा है। महिंद्रा छोटी दूरी के कार्गो परिवहन के लिए कई पावरफुल 3 व्हीलर लांच कर चुका है, जो ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ है। इस पोस्ट में हम एक ऐसे 3 व्हीलर कार्गो वाहन की जानकारी दे रहे हैं जो बहुत पावरफुल है। इस वाहन का पूरा नाम महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस है, जो 395 सीसी के पावरफुल इंजन से लैस है। यह सीएनजी से चलने वाला वाहन है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 2.58 लाख रुपए से शुरू होती है, वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम प्राइस 2.85 लाख रूपए तक हो सकती है। छोटी दूरी के कार्गो परिवहन के लिए लोग महिंद्रा के कार्गो 3 व्हीलर को बहुत पसंद कर रहे हैं। सीएनजी ईंधन के उपयोग की वजह से यह वाहन कम ध्वनि प्रदूषण एवं कार्बन इमिशन के साथ किफायती परिवहन करता है। प्रति किलोमीटर परिवहन पर कम खर्च की वजह से यह 3 व्हीलर बहुत से लोगों के लिए अच्छी कमाई का जरिया बना है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस के बारे में,वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस की खासियत?

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस सीएनजी ईंधन से चलने वाला एक बेहतरीन वाहन है, 425 किलोग्राम की जबरदस्त पेलोड कैपेसिटी से लैस है। यह वाहन पूरी पेलोड कैपेसिटी साथ भारत के मुश्किल सड़क पर चल सकता है। अगर आप इस वाहन को खरीदना चाहते हैं तो यह कई मायनों में बेहद खास वाहन है। इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है। एक किलोग्राम सीएनजी की मदद से यह 38.6 किलोमीटर दूरी का लंबा सफर तय कर सकता है। इस वाहन का व्हीलबेस 2165 mm है। यह वाहन 9.5 एचपी की पावर क्षमता से युक्त है। इस वाहन की कुल जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 995 किलोग्राम है। यह 3 व्हीलर वाहन है, जो अधिकतम 23.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें मौजूद मजबूत बॉडी ऑप्शन ड्राइवर को आरामदायक सफर का अनुभव कराता है। इस 3 व्हीलर का टायर रोड के साथ बेहद प्रभावशाली पकड़ स्थापित करता है। इस वाहन की कुछ अन्य खासियत इस प्रकार हैं :

  • यह वाहन अधिकतम 53 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल पाता है।

  • इस वाहन कर्ब वेट 560 किलोग्राम है।

  • इस वाहन की लंबाई 3210 MM है।

  • इस वाहन की चौड़ाई 1460 mm है।

  • इस वाहन की ऊंचाई 1815 mm है।

कीमत और लोन

इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत ₹2.58 लाख से ₹2.85 लाख रुपए के बीच है। महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस 3 व्हीलर पर 80% लोन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप 20% डाउनपेमेंट करते हैं तो आपको शुरुआत में 50 से 56 हजार रुपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है। शेष राशि के लिए आप प्रति माह ₹4906 रुपए तक के आसान किश्तों में भुगतान कर इस वाहन को घर ले जा सकते हैं।

कैसे उठाएं लाभ?

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस कार्गो 3 व्हीलर बेहतरीन माइलेज और सुविधा से युक्त है। अगर आप इस वाहन को खरीदना चाहते हैं या अपने क्षेत्र के नजदीकी महिंद्रा डीलर से बात करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर इस कार्गो 3 व्हीलर वाहन के पेज पर जाकर डीलर से बात करें विकल्प पर क्लिक करें। इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks