Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
17 अगस्त 2023

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस - 435 KG पेलोड कैपेसिटी वाला लोडिंग 3 व्हीलर

By News Date 17 Aug 2023

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस - 435 KG पेलोड कैपेसिटी वाला लोडिंग 3 व्हीलर

जानें, महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर के सभी लेटेस्ट फीचर्स, जो इसे बनाते हैं प्रॉफिटेबल

ट्रांसपोर्ट बिजनेस में लोड कैरियर के रूप में थ्री व्हीलर का बहुतायत से उपयोग होने लगा है। गांव के खेत-खलिहान से लेकर छोटे शहरों के तंग बाजारों की गलियों वाली सड़कों, महानगरों की चौड़ी और स्मूथ सड़कों, टेढे़-मेढ़े रास्तों और हाइवे तक इन थ्री व्हीलर्स की पहुंच बड़ी आसान है। आकार में छोटे होने और हाई इंजन परफॉर्मेंस के कारण इनकी लोडिंग कैपेसिटी भी कम नहीं होती। इनमें ई-कामर्स, पार्सल, मार्केट लोड, फल-सब्जी आदि कई तरह का सामान लोड किया सकता है। वहीं अनलोड भी इनमें सरल होता है। इतनी खूबियों के बाद भी लोड कैरियर के थ्री व्हीलर्स की कीमत काफी कम होती है। आप इन्हें खरीदने के लिए आसानी से लोन भी ले सकते हैं। अगर आप भी लोडिंग थ्री व्हीलर खरीद कर अपना छोटा ट्रक बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिना देर किए महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के सस्ते और सबसे अच्छे लोडिंग थ्री व्हीलर महिंद्रा लोड कैरियर प्लस को आज ही अपने घर ले आइए। यह 3 व्हीलर एकदम लेटेस्ट मॉडल है। इस थ्री व्हीलर से आपको कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा। सीएनजी से संचालित इस थ्री व्हीलर में ईंधन की बचत के साथ बढ़िया कमाई होगी। इसका जीवीडब्ल्यू 995 किलोग्राम है। यह लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर 9.5 hp इंजन पावर के साथ आता है। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको इस लोडिंग थ्री व्हीलर की सभी खूबियां इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ इस पोस्ट में उपलब्ध कराई जा रही है।

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस के पांच बड़े फायदे

यहां आपको महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर खरीदने के टॉप 5 बड़े फायदों की जानकारी दी जा रही है, जिनसे आपको बिजनेस में प्रॉफिट मिलता है। ये लाभ इस प्रकार हैं-:

1. शक्तिशाली इंजन

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर में आपको Single cylinder, 395 cm3 wate टेक्नोलॉजी इंजन मिलता है। यह इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। इससे 23.5 nm टॉर्क जनरेट होता है जो इसकी परफॉर्मेस के लिए पर्याप्त है। इससे यह भारी लोड भी आसानी से ले जा सकता है। वहीं इस थ्री व्हीलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 560 किलोग्राम है। इस लोड कैरियर थ्री व्हीलर में आपको 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स मिलेगा।

2. हाई माइलेज

इसकी माइलेज चौंकाने वाली है, जो 38.6 km/kg तक है। इससे आपको ईंधन की बचत मिलती है और समय की बचत का उपयोग आप दूसरी ट्रिप के रूप में कर सकते हैं।

3. ब्रेक और बेहतर सस्पेंशन

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर में आपको ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसका सस्पेंशन बहुत मजबूत है। फ्रंट और रियर सस्पेंशन Hydraulic Telescopic के रूप में आता है।

4.  बड़ा व्हीलबेस

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2165 mm आता है, जो बड़ा है। इससे इस व्हीकल को ड्राइव करने में आसानी रहती है। बेलेंस अच्छा बना रहता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है।

5. पॉकिट फ्रेंडली कीमत

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर की इतनी सारी खूबियों के बावजूद कंपनी ने इसकी कीमत ग्राहकों की इकोनॉमी और इनकी जरूरतों को ध्यान में रख कर तय की है। यह लोडिंग थ्री व्हीलर आपको महज 2.58 लाख रुपये से 2.85 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध हो जाता है। इसे लोन पर लेने के लिए आपको मात्र 25,780 रुपये का ही डाउन पेमेंट देना होगा वहीं ईएमआई आएगी 5,520 रुपये।

महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q.1- महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 435 kg आती है।

Q.2- महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर की माइलेज कितनी है?

Ans- यह लोड कैरियर थ्री व्हीलर 38.6 km/kg की माइलेज प्रदान करता है।

Q.3- महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans- इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर है।

Q.4 - महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर का व्हीलबेस क्या है?

Ans- इसका व्हीलबेस 2165 mm है।

Q.5 - महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans- यह लोड कैरियर प्लस थ्री व्हीलर 2.58 लाख से 2.85 लाख की कीमत में उपलब्ध है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks