Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की कीमत में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि

News Date 15 Apr 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की कीमत में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा वाहनों की एक्स शोरूम कीमतों पर 10,000 से लेकर 63,000 रुपये की वृद्धि

देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के बाद अब अन्य प्रमुख सीवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने वाहनों की श्रेणी की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर दी है। यह वृद्धि 2.5 प्रतिशत की होगी। नई वृद्धि दरें 14 अप्रैल से लागू हो गई हैं। इसके परिणामस्वरूप मॉडल और संस्करण के आधार पर एक्स शो रूम कीमतों पर 10,000 से 63,000 रुपये तक की वृद्धि  होगी। कंपनी के एक बयान के अनुसार मूल्य संशोधन प्रमुख वस्तुओं जैसे स्टील, एल्यूमीयिम, पैलेडियम आदि  की कीमतों में निरंतर वृद्धि का परिणाम है। बता दें कि कंपनी ने इस मूल्य बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए कमोडिटी की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि को आंशिक रूप से ऑफसैट करने की आवश्यक पहल की है। वहीं मूल्य संशोधन के माध्यम से ग्राहकों को लागत वृद्धि का न्यूनतम प्रतिशत ही देय होगा। कंपनी अपने बिक्री और डीलर नेटवर्क के साथ काम कर रही है जिससे ग्राहकों को उचित कीमतों के बारे में अवगत करवाया जा सके।

समेकित शुद्ध लाभ 1,828.69 करोड़ हुआ 

अपने वाहन श्रेणी कीमतों में वृद्धि की घोषणा के साथ ही कंपनी का यह भी कहना है कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 127.2 प्रतिशत से बढ़ कर 1,828.69 करोड़ रुपये हो गया। यह शुद्ध बिक्री में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3 दिसंबर 2021 में  23,594.46 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भारत में कृषि उपकरण और उपयोगिता वाहनों की श्रेणी में सबसे अग्रणी है। यह मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। यह एसयूवी, पिकअप, वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों, दोपहिया और निर्माण उपकरण तक के उत्पादों एवं समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। 

जानें, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के बारे में 

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। एमएंडएम की स्थापना 1945 में महिंद्रा एंड मुहम्मद के नाम से हुई थी जो बाद में बदल कर महिंद्रा कर दिया गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड महिंद्रा समूह का ही एक भाग है। यह भारत में उत्पादन के हिसाब से सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक है। इसकी सहायक कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स मात्रा के हिसाब से दुनिया में ट्रैक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। वर्ष 2018 में फॉरच्यून इंडिया 500 द्वारा इसे भारत की शीर्ष कंपनियों की सूची में 17वां स्थान दिया गया। भारतीय बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स शामिल हैं। इस श्रेणी के 52 हजार से अधिक महिंद्रा एचसीवी ट्रक सडक़ों पर काम कर रहे हैं। एलसीवी श्रेणी में, महिंद्रा ट्रक की बाजार हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत है। और, कंपनी के पास पहले से ही सडक़ों पर 20,0000 से अधिक वाहन हैं।

यह है महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की विरासत 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना 2 अक्टूबर 1945 को लुधियाना में महिंद्रा एंड मुहम्मद के रूप में भाइयों कैलाशचंद्र महिंद्रा और जगदीशचंद्र महिंद्रा द्वारा मलिक गुलाम मुहम्मद के साथ की गई थी। समूह के वर्तमान अध्यक्ष आनंद महिंद्रा जगदीशचंद्र महिंद्रा के पौत्र हैं। गौरतलब है कि मलिक गुलाम  मुहम्मद  भारत-पाक विभाजन के बाद  पाकिस्तान चले गए और वहीं की नागरिकता ग्रहण कर ली। इसके बाद वे पाकिस्तान के गर्वनर और वित्त मंत्री भी रहे।  

नया महिंद्रा ट्रक आपके लिए कैसे मददगार है ?

नया महिंद्रा ट्रक उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श वाहन है क्योंकि इन वाहनों को उनके परिवहन व्यवसाय के उच्च विकास के लिए भविष्य की तकनीकों के साथ बनाया गया है। महिंद्रा अपनी स्थापना से हमेशा अपने ग्राहकों के लिए काम करता है। अपने हर नए लॉन्च के साथ, कंपनी हमेशा पावर, डिजायन, प्रदर्शन और उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करती है। 

ग्राहकों के लिए ये हैं महिंद्रा की सेवाएं 

महिंद्रा अपने ग्राहकों को कई प्र्रकार की सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराता है। ये इस प्रकार हैं-: 

  • बिक्री के बाद की प्रभावशाली सेवाएं
  • महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता।
  • प्रत्येक महिंद्रा नए ट्रक के साथ एक शानदार वारंटी अवधि।
  • प्रत्येक लांच के साथ अद्वितीय डिजाइन और फीचर्स की गारंटी।

भारत में महिंद्रा ट्रक की कीमत

भारत में महिंद्रा ट्रक की कीमत वास्तव में पैसे का अच्छा मूल्य है जो ग्राहकों के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा वाहनों की कीमत 1.26 लाख रुपये से शुरू होकर 52.89 लाख रुपये तक है। महिंद्रा की अपने ग्राहकों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी है। ट्रक जंक्शन पर, आप अपडेटेड महिंद्रा ट्रक मूल्य आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जैसा कि यहां आपको महिंद्रा ट्रकों का एक अलग सेगमेंट मिलता है जिसमें आप विस्तृत जानकारी के साथ महिंद्रा ट्रक की पूरी सूची प्राप्त कर सकते हैं। इस सेगमेंट में आप महिंद्रा मिनी ट्रक की कीमत और महिंद्रा टिपर ट्रक की कीमत भी चेक कर सकते हैं। हम महिंद्रा 12 व्हीलर ट्रक कीमत और महिंद्रा पिकअप कीमत के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।

भारत में महिंद्रा ट्रक डीलर

महिंद्रा समूह का भारत में विस्तृत डीलर नेटवर्क है। पूरे भारत में 84 अधिकृत महिंद्रा ट्रक डीलर उपलब्ध हैं। महिंद्रा डीलर नेटवर्क भारत के 18 शहरों में फैला हुआ है। आप ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा ट्रक डीलरों के पते और संपर्क नंबर देख  सकते हैं। 

महिंद्रा के भारत में ट्रक  सर्विस सेंटर 

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के देश के करीब डेढ़ दर्जन शहरों में ट्रक सर्विस सेंटर हैं। इन कार्यशालाओं में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यदि आप ट्रक मालिक हैं तो  अपने आसपास के सर्विस सेंटर्स के बारे में जानने के लिए अपना शहर चुन सकते हैं।

महिंद्रा कंपनी 2027 तक करेगी 16 इलेक्ट्रिक वाहन लांच 

यहां बता दें कि महिंद्रा समूह आगामी 2027 तक एलसीवी श्रेणी के 16 नये इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना बना चुका है। कंपनी इसके माध्यम से अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजबूत करना चाहती है। वहीं कंपनी ने पिछले दिनों घोषणा की है कि वह ईवी कारोबार को एक अलग पहचान प्रदान करने के लिए करीब 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए वह नये ब्रांड नेम पर भी विचार कर रही है। संभवतया 2027 तक इसे पेश कर दिया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी  के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने कहा है कि एसयूवी वर्ग में हम 2027 तक 13 नये मॉडल पेश करने पर विचार कर रहे हैं। इनमें 4 नई एसयूवी भी शामिल होंगी। 

ये हैं महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रक मॉडल 

यहां बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रक मॉडलों की इन दिनों खासी चर्चा है। इनमें महिंद्रा फुरियो 14 , महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28, महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 46- 31.11 प्रमुख हैं। इनमें सर्वाधिक कीमत वाला ट्रक  महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 है जिसकी कीमत 41.31.11 लाख से 46.32 लाख रुपये है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक