Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
08 Jun 2023
Automobile

महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले पिकअप

By News Date 08 Jun 2023

महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले पिकअप

महिंद्रा के सबसे जबरदस्त पिकअप्स के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

महिंद्रा एंड महिंद्रा सालों से अपने ग्राहकों की विश्वसनीयता के दम पर लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी के कमर्शियल वाहनों की मजबूती ही इसकी पहचान है। भारत में महिंद्रा के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक, ट्रेलर और टिपर आपको कम कीमत में अच्छे माइलेज और अधिक पेलोड कैपेसिटी के साथ देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा कंपनी ने हमेशा ही अपने ग्राहकों की सुरक्षा, सुविधा और उनकी जरूरतों के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड रखा है। देश के छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों तक में महिंद्रा पिकअप बेहद आसानी से देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा बोलेरो पिकअप की शुरूआती कीमत 7.26 लाख से 10.68 लाख रुपये तक है। कंपनी की इस सीरीज में 10 मॉडल आते हैं, जिनकी जीवीडब्ल्यू रेंज 2700 किलोग्राम से लेकर 3895 किलोग्राम है। यदि हम बोलेरो सीरीज के टॉप 5 मॉडल्स की बात करें, तो इसमें महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग और महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप शामिल है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा बोलेरो के टॉप 5 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप


महिंद्रा के इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला MSI 2500 CNG BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 67 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 178 NM है। कंपनी के इस पिकअप की पेलोड क्षमता 1150 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2750 किलोग्राम है। इस बोलेरो सीएनजी पिकअप के साथ आपको 17.7 km/Kg का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 146 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप को 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 MM है। कंपनी के इस व्हीकल में Power Steering के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इसमें All Synchromeshed ट्रांसमिशन और Single Plate Dry क्लच दिया गया है। कंपनी के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। इस पिकअप को Rigid Leaf spring suspension फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप में Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर + 1 पैसेंजर के लिए सीट मिलती है। इस 4 चक्का पिकअप में 195/80 R15 LT फ्रंट और रियर टायर आते हैं। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.26 लाख से 7.65 लाख रुपये रखा है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी


 
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी में 4 सिलेंडर के साथ m2Di BS6 इंजन आता है, जो 80 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 200 NM है। इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है और यह 3120 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस पिकअप में आपको 17.2 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 45 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक आता है। मैक्स पिकअप सिटी को 3265 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस महिंद्रा पिकअप में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 5 forward + 1 Reverse गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इसमें Synchromesh ट्रांसमिशन और Single Dry Plate क्लच दिया गया है। कंपनी के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स आते हैं। महिंद्रा के इस पिकअप को Leaf Spring फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस व्हीकल में काफी अच्छे स्पेस वाला केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट मिल जाती है। कंपनी के इस पिकअप में 215 /75 R15 LT फ्रंट और रियर टायर आते हैं। महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी की एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख से 8.64 लाख रुपये रखी है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी


 
कंपनी के इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला m2Di बीएस 6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 220 NM है। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी की पेलोड क्षमता 2000 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 3895 किलोग्राम है। इस पिकअप में आपको काफी अच्छा माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 60 Ltr. का फ्यूल टैंक आता है। महिंद्रा के इस पिकअप को 3290 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसमें Power स्टीयरिंग के साथ 5 Speed synchromesh गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस पिकअप में Single Plate dry क्लच दिया गया है। महिंद्रा का यह 4 चक्का पिकअप 7 R15 फ्रंट और रियर टायर में आता है। इसमें बेहतरीन स्पेस के साथ केबिन देखने को मिल जाता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स मिल जाती है। महिंद्रा कंपनी ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी का प्राइस 9.26 लाख से 10.68 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग

इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप में 4 सिलेंडर वाला m2DiCR 2.5L TB BS6 इंजन आता है, जो 75 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 200 NM है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग की पेलोड क्षमता 1700 किलोग्राम है और यह पिकअप 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इसमें आपको 14.3 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 60 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप को 3264 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। इस पिकअप में Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इसमें All Synchromeshed ट्रांसमिशन और Single Plate Dry टाइप क्लच दिया गया है। कंपनी के इस पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। पिकअप एक्स्ट्रा लांग को Rigid Leaf spring suspension फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस व्हीकल में Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर + 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिल जाती है। इस पिकअप में 7.00 R15 साइज  के फ्रंट और रियर टायर दिए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग की कीमत 8.85 लाख से 9.12 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है।

महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप


 
महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप में आपको 4 सिलेंडर के साथ m2DiCR 2.5L TB बीएस 6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 75 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 200 NM है। कंपनी के इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1000 किलोग्राम है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 2735 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस पिकअप में आपको 15.1 Kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 57 लीटर कैपेसिटी वाला ईंधन टैक दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप को 3014 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसमें आपको Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इस पिकअप में All Synchromeshed ट्रांसमिशन और Single Plate Dry Clutch आता है। इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स दिए हैं। कंपनी के इस पिकअप को Coil springs in gold leaf spring in 2WD/4WD फ्रंट सस्पेंशन और Rigid axle with leaf spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। बोलेरो सीरीज वाला यह पिकअप डे केबिन में आता है और इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स दी गई है। इस पिकअप में 235/75R 15 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 9.27 लाख से 9.76 लाख रुपये रखा है।

यदि आपने इस आर्टिकल के बाद महिंद्रा बोलेरो के टॉप 5 बेस्ट पिकअप में से किसी एक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप में सबसे सस्ता मॉडल कौनसा है?

Ans इनमें सबसे सस्ता महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.26 लाख से 7.65 लाख रुपये है।

Q.2 महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप में सबसे अधिक माइलेज वाला मॉडल कौनसा है?

Ans इनमें सबसे ज्यादा माइलेज वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी पिकअप है, इसमें 17.7 km/Kg का माइलेज आता है।

Q.3 महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप में सबसे अधिक पेलोड कैपेसिटी वाला मॉडल कौनसा है?

Ans इनमें सबसे अधिक पेलोड वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी है, इसकी पेलोड क्षमता 2000 किलोग्राम है।

Q.4 महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप में सबसे अधिक जीवीडब्ल्यू वाला मॉडल कौनसा है?

Ans इनमें सबसे अधिक GVW वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी है, इसका जीवीडब्ल्यू 3895 किलोग्राम है।

Q.5 महिंद्रा बोलेरो टॉप 5 पिकअप में सबसे बड़े व्हीलबेस वाला मॉडल कौनसा है?

Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी है, इसे 3290 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us