Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Oct 2022
Automobile

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप : ज्यादा पेलोड, अच्छी बचत

By News Date 03 Oct 2022

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप : ज्यादा पेलोड, अच्छी बचत

जानें, महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पॉवरफुल पिकअप 1190 KG पेलोड क्षमता

महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम सीवी निर्माताओं में प्रमुखता के साथ आता है। यह कंपनी अपने वाणिज्यिक वाहनों की विशेष गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। महिंद्रा भी वैकल्किप ईंधन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। इसने इलेक्ट्रिक और सीएनजी फ्यृूल में कई लोकप्रिय मॉडल ऑटोमोबाइल सेक्टर में पेश किए हैं। इन्ही में एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी भी खासी पॉपुलर हो रही है। यह पिकअप आधुनिक तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है। अधिक पेलोड क्षमता, शक्तिशाली इंजन, शानदार माइलेज और अच्छी बचत के कारण महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी की मांग बदस्तूर बनी हुई है। इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2990 केजी है जबकि पेलोड क्षमता 1190 केजी की है। चार टायर वाली यह गाडी बीएस एमिशन नॉम्र्स के साथ आती है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप की कीमत, स्पेशिफिकेशंस, फीचर्स सहित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
 
महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी  की स्पेशिफिकेशंस

यहां आपको महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी की स्पेसिफेशंस बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं- 
- इस पिकअप में बाधामुक्त कार्य के लिए एमएसआई 2500 सीसी का सीएनजी इंजन है। 
- इसकी माइलेज 19 केएमपीएल है। 
- महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी का व्हीलबेस 3264 एमएम है। 
- कंपनी ने इसे बेहतर तरीके से डिजायन किया है जिससे ग्राहकों की इस पर देखते ही नजर जम जाती है। 
- इसमें कम से कम लागत के कारण बचत ज्यादा मिलती है। 
- महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी की फ्यूल टैंक क्षमता 140 लीटर है। 

इंजन क्षमता

महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी का इंजन 4 सिलेंडर और एमएसआई 2500 सीएनजी इंजन के साथ आता है। इससे 178 एनएम का टार्क उत्पन्न होता है। इससे कई प्रभावी कार्य पूरे हो सकते हैं। यह इंजन 67 एचपी की पॉवर प्रदान करता है। इसका इंजन शक्तिशाली है जिससे अधिक  लोडिंग में भी पिकअप कभी पीछे नहीं हटती। 

सस्पेंशन

महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी का फ्रंट सस्पेंशन रिजिड लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन भी रिजिड लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन के साथ आता है। 

स्टीयरिंग और ब्रेक सिस्टम

महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का स्टीयरिंग 5 फॉरवर्ड और एक रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। यह पावर स्टीयरिंग है। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक आते हैं। 

टायर साइज

महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी के फ्रंट टायर 7.00 आर 15 और रियर टायर भी 7.00 आर 15 साइज में आते हैं। ये टायर अधिक मजबूत होने के कारण कठिन रास्तों में भी राह को आसान बना सकते हैं। इससे बेहतर माइलेज मिलती है और ईंधन की बचत होती है। 

केबिन

इस गाडी का केबिन डेक बॉडी विकल्प के साथ पेश किया गया है। यह केबिन चेचिस के साथ है। महिंद्रा बोलेरो सीएनजी पिकअप का निर्माण डे केबिन से किया गया है। केबिन में ड्राइवर सीट के अलावा एक अन्य सीट है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है और इसमें सीट बेल्ट लगी आती है। 

कीमत

महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी की एक्स शो रूम कीमत 8.58 लाख  रुपये से 8.59 लाख रुपये तक है। यह कीमत ग्राहकों की उचित सुविधा के अनुसार तय की गई है। 

वेरिएंट

महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी का एक वेरिएंट आता है जो महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी 3264/ बीएस 6 है।  

जानें, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के बारे में

आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह ट्रक उद्योग को लगातार आगे ले जाने में सफल है। यह अपने ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी कार्य प्रदान करने वाले कुशल ट्रक पेश करता है। कंपनी भारतीय मांग के अनुसार एलसीवी, एचसीवी और एमसीवी रेंज के ट्रक बनाती है। यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। महिंद्रा समूह के 52 हजार से भी अधिक एचसीवी ट्रक सडक़ों पर बिजनेस परपज से आवागमन करते हैं। यह कंपनी दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माताओं में भी अहम स्थान रखती है। इसकी स्थापना 1945 में की गई थी। तब इसका नाम महिंद्रा एंड मोहम्मद कंपनी था। भारत- पाक विभाजन के बाद इसका नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा कर दिया गया। वर्तमान में यह कंपनी इसके प्रबंध निदेशक आनदं महिंद्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रही है। यह कंपनी सीएनजी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कई वाणिज्यिक और पैसेंजर व्हीकल्स पेश कर चुकी है। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us