जानें महिंद्रा बोलेरो मिक्स अप एचडी के फायदे, कीमत, फीचर्स और उपयोग
बीते कुछ वर्षों में महिंद्रा बोलेरो सीरीज का पिकअप भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। महिंद्रा के इस सीरीज का पिकअप वाहन बहुत खास है और बेहद मजबूत एवं कॉस्ट एफिशिएंट होने की वजह से कुछ सालों में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। यही वजह है कि यदि आप अपने नए अथवा पुराने व्यापारिक कार्यों को आसान करने अथवा स्वरोजगार के अवसर विकसित करने लिए मध्यम आकार के बेहतरीन कार्गो वाहन की खोज में हैं, तो महिंद्रा कंपनी के बोलेरो सीरीज का यह पिकअप आपके लिए बेहद शानदार हो सकता है। यह व्हीकल न सिर्फ आपके व्यापार या स्वरोजगार में सहायता प्रदान करता है बल्कि अपनी शानदार माइलेज और कम मेंटनेंस जरूरतों की वजह से यह व्हीकल बहुत कॉस्ट एफिशिएंट भी हो जाता है। महिंद्रा बोलेरो सीरीज के एक ऐसे ही शानदार पिकअप की जानकारी हम इस पोस्ट में दे रहे हैं, जो महिंद्रा पिकअप के टॉप मॉडलों में से एक है। इस वाहन का नाम महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी की खासियत, उपयोग, फीचर्स, कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी की खासियत?
भारत के बेहतरीन और सुपर फीचर वाले पिकअप वाहनों में से एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी शानदार है। यह व्हीकल डीजल ईंधन से चलता है। इस वाहन में 80 एचपी पॉवर कैपेसिटी मौजूद है, वहीं अगर जीवीडब्ल्यू की बात करें तो इस वाहन कl जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 3895 किलोग्राम है। इस व्हीकल का व्हीलबेस 3290 mm है। इस वाहन में एम 2 डीआई के इंजन लगे हैं, जो बहुत कम ईंधन की खपत करते हैं। इसमें मौजूद बेहतरीन इंजन इस वाहन को किफायती बनाता है। इस वाहन की ईंधन टैंक कैपेसिटी 60 लीटर है। इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी करीब 2000 किलोग्राम है। इस व्हीकल से मिलने वाला माइलेज भी शानदार है। इसके अलावा भी इस वाहन की कुछ और खासियत है :
-
यह 4 व्हीलर व्हीकल है |
-
यह वाहन 220 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है |
-
इस वाहन की लंबाई 5345 mm है |
-
इस वाहन की चौड़ाई 1800 mm है |
-
इस वाहन की ऊंचाई 1950 mm है |
-
यह वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है |
कीमत और लोन
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी अपने अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और कॉस्ट इफेक्टिव इंजन व फीचर्स की वजह से भारत में बहुत प्रसिद्ध हुआ है। यह पिकअप ग्राहकों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है। यह डीजल इंजन पिकअप है, और यह अन्य वाहनों की तुलना में बहुत किफायती कीमत में आता है। साथ ही इसकी एक खासियत यह भी है कि यह कम कीमत और ज्यादा उत्पादकता प्रदान करता है। इस व्हीकल की एक्स शोरूम प्राइस मात्र 9.26 लाख रुपए से शुरू होती है। इस वाहन के लिए आपको अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 10.68 लाख रुपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है। अगर कस्टमर इस व्हीकल को लोन या फाइनेंस पर लेना चाहते हैं तो ग्राहक 20% राशि का नगद भुगतान कर इसे घर ले जा सकते हैं। मात्र 17,624 रुपए तक की आसान आसान किश्तों पर इसे खरीदा जा सकता है। हालांकि किश्त की राशि कम या ज्यादा हो सकती है, यह ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी के वेरिएंट
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी के वेरिएंट की बात करें तो वह इस प्रकार है:
वेरिएंट | कीमत |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7 एलएक्स सीबीसी | ₹9.26 लाख से ₹10.33 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7 एलएक्स | ₹9.53 लाख से ₹10.33 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल एलएक्स | ₹9.83 लाख से ₹10.33 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल एलएक्स सीबीसी | ₹9.99 लाख से ₹10.33 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल एलएक्स | ₹10.33 लाख से ₹10.36 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई | ₹10.18 लाख से ₹10.33 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल वीएक्सआई | ₹10.68 लाख से ₹10.70 लाख रुपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.3 एलएक्स | ₹9.47 लाख से ₹10.33 लाख रुपए |
कितना होगा फायदा
महिंद्रा का बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी का माइलेज बेहद शानदार है। इस पिकअप की खासियत यह है कि यह वाहन किफायती कीमत में ग्राहकों को मिल जाता है। अच्छा माइलेज मिलने की वजह से यह अन्य पिकअप के मुकाबले परिवहन लागत पर 20 से 30% तक की अच्छी खासी बचत प्रदान करता है।
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप इस लेटेस्ट फीचर और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से निर्मित महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी के पेज पर जाकर इस वाहन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पर चल रहे ऑफर की जानकारी भी पा सकते हैं। आप पेज विजिट कर इस वाहन की बिलकुल फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। “फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें” पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर आप इस प्रोसेस को पूरा करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT