जानें महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत और सबकुछ
व्यापारिक जरूरतों एवं नए स्टार्टअप के लिए अक्सर छोटी मालवाहक गाड़ियों जैसे पिकअप, मिनी ट्रक आदि की जरूरत पड़ती है। मालवाहक गाड़ी के तौर पर पिकअप एक बेहतरीन विकल्प है। महिंद्रा का पिकअप व्यवसायिक अथवा व्यापारिक जरूरतों के लिए बहुत लोकप्रिय है जिसका बड़ा कारण महिंद्र की मजबूती, कम कीमत, अच्छा माइलेज, ब्रांड का भरोसा एवं फीचर्स सहित कई अन्य कारण हैं। महिंद्रा की कई ऐसी मालवाहक गाड़ियां हैं, जो बेहद लोकप्रिय है। इस वाहन की मजबूती और पावर प्रदर्शनीय है। महिंद्रा की कई ऐसी गाड़ियां भी है जो किफायती होने की वजह से बिजनेस की जरूरतों और मुनाफे के लिए बहुत फायदेमंद है। महिंद्रा बोलेरो सीरीज का यह पिकअप मजबूत, अट्रैक्टिव और बहुत किफायती है। महिंद्रा के माल वाहक वाहन सीरीज में यह पिकअप उत्कृष्ट पिकअप में से एक है। यह वाहन कई वजहों से लोगों के बीच लोकप्रिय है। मजबूती, अच्छी माइलेज और कई अन्य विशेषताएं हैं जो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप को बेहतरीन बनाती है। इस पिकअप से दूध का व्यापार, ई-कॉमर्स डिलीवरी, ग्रॉसरी परिवहन, अनाज एवं अन्य व्यवसायिक उत्पादों का परिवहन किया जा सकता है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के बारे में, पिकअप की खासियत, फीचर्स, कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की खासियत?
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप कई मायनों में खास है। यह वाहन अपनी उच्च उत्पादकता और शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस वाहन के मल्टीपल उपयोग होने की वजह से यह परिवहन इंडस्ट्री में प्रसिद्ध हुआ है। इस वाहन में 65 एचपी पावर मौजूद है जो इसे पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ भारत की मुश्किल सड़कों पर भी चलने में सक्षम बनाती है। इस वाहन में 2523 सीसी का दमदार इंजन है, जो बहुत कम मेंटनेंस आवश्यकता के अनुरूप है। यह डीजल इंजन पिकअप है, जो बेहद किफायती है। मात्र 1 लीटर डीजल से यह 17.2 किलोमीटर दूरी तक का सफर तय कर सकता है। इस वाहन की पेलोड क्षमता 1300 किलोग्राम यानी 13 क्विंटल है। इसकी ईंधन टैंक कैपेसिटी 45 लीटर है, जिसकी वजह से यह बिना किसी अवरोध एक बार की फ्यूलिंग में 700 किलोमीटर दूरी तक का सफर तय कर सकता है। इस वाहन का व्हीलबेस 3150 mm है, साथ ही इसका जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2825 किलोग्राम है। इसके अलावा इस वाहन की कुछ खासियत इस प्रकार है :
-
इस वाहन का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता 195 न्यूटन मीटर है |
-
इस वाहन में 4 सिलेंडर मौजूद है |
-
इस वाहन का डाइमेंशन 4800 mm लंबा, 1755 mm चौड़ा, 1873 mm ऊंचा है |
-
यह 4 व्हीलर वाहन है |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के वेरिएंट
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :
वेरिएंट का नाम | कीमत |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 | ₹7.68 लाख से ₹7.87 लाख रूपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 एलएक्स | ₹7.68 लाख से ₹7.87 लाख रूपए |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 वीएक्सआई | ₹7.68 लाख से ₹7.87 लाख रूपए |
क्यों लेना चाहिए महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप?
महिंद्रा बोलेरो सीरीज का पिकअप काफी मजबूत और किफायती है। यही वजह है कि इस सीरीज के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अगर आप अपने नए या पुराने बिजनेस अथवा स्वरोजगार के लिए पिकअप की खोज में हैं, तो इस सीरीज का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप आपके लिए शानदार हो सकता है। यह वाहन न सिर्फ आपके व्यापार या स्वरोजगार को सपोर्ट करेगा बल्कि यह अपनी शानदार माइलेज की वजह से वाहन मालिक के परिवहन लागत को भी कम करेगा। इसके अतिरिक्त यह वाहन अपनी कम मेंटनेंस जरूरतों की वजह से भी बेहद किफायती है।
गौरतलब है कि पिकअप छोटे एवं मध्यम वर्गीय बिजनेस की सहायता करने और उन्हें अवसंरचनात्मक सपोर्ट देने में अपनी अहम भूमिका दे रहा है। यह पिकअप बेहद किफायती होने के अलावा वाहन मालिकों के लिए उच्च उत्पादकता वाला वाहन भी है। इस व्हीकल के एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह 7.68 लाख रुपए से शुरू है, वहीं इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 7.87 लाख रुपए तक हो सकती है। इसे खरीदने के लिए या इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के पेज पर इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। वाहन की खरीदी में ट्रक जंक्शन अच्छे उत्पाद का चयन से लेकर फाइनेंस करने तक ग्राहकों को निःशुल्क सहायता प्रदान करता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT