जानें महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिकअप की खासियत
महिंद्रा का पिकअप अक्सर व्यावसायिक अथवा व्यापारिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। बीते कुछ वर्षों में महिंद्रा ने अपने जबरदस्त पावर वाले किफायती पिकअप से लोगों का भरोसा जीता है। महिंद्रा की मजबूती, कम कीमत, अच्छी माइलेज, ब्रांड का भरोसा एवं अत्याधुनिक फीचर्स जैसे कई कारण हैं, जिसकी वजह से लोग महिंद्रा के पिकअप को पसंद करते हैं। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई भी एक ऐसा ही पिकअप है, जो बेहद पावरफुल और कार्गो परिवहन के नजरिए से किफायती है। अगर आप भी अपनी व्यापारिक जरूरतों एवं नए स्टार्टअप के लिए मध्यम आकार की मालवाहक गाड़ियां जैसे पिकअप आदि खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा की इस मालवाहक गाड़ी खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। इस वाहन में कई ऐसे फीचर्स और खासियत हैं जो ज्यादातर लोगों की जरूरत के अनुरूप है। इस वाहन की मजबूती और पावर शानदार है। इस पिकअप से दूध का व्यापार, ग्रॉसरी परिवहन, अनाज, ई-कॉमर्स डिलीवरी एवं अन्य व्यावसायिक उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन किया जा सकता है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिक अप के बारे में, वाहन की खासियत एवं उपयोगी फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिकअप की खासियत?
महिंद्रा यह बेहतरीन पिकअप कई मायनों में खास है। इस वाहन में M2डीआई का बेहतरीन इंजन लगा हुआ है, जो 80 एचपी का पावर जनरेट करता है। वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 3895 किलोग्राम है। वाहन का व्हीलबेस 3290mm है। ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है। यह 4 व्हीलर वाहन है, जो 1700 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ भारत में मुश्किल रोड पर भी चलने में सक्षम है। इस वाहन के सीएनजी वेरिएंट में 10 फीट का कार्गो बॉडी लगा हुआ है। वाहन का फ्रंट लुक बेहद आकर्षक है। वाहन का फ्रंट लुक एलएक्स और vxi दोनों वेरिएंट में एक जैसा देखने को मिलता है। हैलोजन बल्ब के साथ पार्किंग और इंडिकेटर लाइट देखने को मिल जाती है।
वाहन में फॉग लैंप लगाने के लिए भी पर्याप्त जगह है, आप चाहे तो फॉग लैंप बाहर से लगवा सकते हैं। इसके अलावा सेफ्टी का ध्यान रखते हुए वाहन में दोनों साइड रिफ्लेक्टर पट्टी दिया गया है। वाहन के फ्रंट पर गौर करें तो काफी चौड़ी विंड शील्ड दी गई जो बेहतरीन विजिबिलिटी देता है। शील्ड पर 2 वाइपर, सिंगल वॉशर के साथ देखने को मिल जाती है। साथ ही साइड से बोलेरो मैक्स पिकअप की ब्रांडिंग देखने को मिल जाती है। यह वाहन एक हेवी ड्यूटी पिकअप है। वाहन में म्यूजिक सिस्टम लगाने का भी पर्याप्त जगह है। अत्याधुनिक डिजिटल क्लस्टर देखने को मिल जाता है। जिसमें डीजल, स्पीड आदि कई फैक्टर शो होते हैं। वाहन में ड्राइवर साथ 2 सहयात्री सफर कर सकते हैं। इसके अलावा पार्किंग ब्रेक, 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स आदि फीचर्स से भी यह वाहन लैस है।
मोबाइल या बैटरी चार्जिंग के लिए 12 वोल्ट का चार्जिंग प्लग मिल जाता है। वाहन पर नियंत्रण के लिए पीछे ड्रम ब्रेक और आगे डिस्क ब्रेक देखने को मिल जाता है। वाहन से 220 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट किया जा सकता है। वाहन की इंजन साउंड भी कम है। इसके अलावा इस वाहन में लिफ्ट स्प्रिंग सस्पेंशन मौजूद है जो शॉक ऑब्जर्व करता है। साथ ही इस वाहन को अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से डिजाइन किया गया है, जिससे वाहन से जरूरी टर्न लेने पर पूरी लोड के साथ भी स्टेबिलिटी बनी रहती है।
क्यों खरीदें महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिकअप?
महिंद्रा के पिकअप वाहनो में यह पिकअप सबसे बढ़िया पिकअप में से एक माना जाता है। मजबूती, अच्छी माइलेज और कई अन्य विशेषताएं हैं जो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई को खास बनाती है। महिंद्रा की कई ऐसी गाड़ियां है जो बेहद किफायती है। साथ ही लोगों की बिजनेस जरूरतों के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा बोलेरो सीरीज का यह पिकअप बहुत मजबूत, अट्रैक्टिव और किफायती है। यह वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। वाहन की ईंधन टैंक कैपेसिटी 60 लीटर है जिससे इसमें रिफ्यूलिंग टाइम की बचत होती है। यह लंबी दूरी का सफर कर पाता है, समय की बचत के साथ इससे वाहन मालिकों का मुनाफा भी बढ़ता है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिक अप के वेरिएंट
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिक अप के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :
वेरिएंट | कीमत |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7 एलएक्स सीबीसी | ₹9.26 लाख से ₹10.33 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7 एलएक्स | ₹9.53 लाख से ₹10.33 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल एलएक्स | ₹9.83 लाख से ₹10.33 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल एलएक्स सीबीसी | ₹9.99 लाख से ₹10.33 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल एलएक्स | ₹10.33 लाख से ₹10.36 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई | ₹10.18 लाख से ₹10.33 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 2.0एल वीएक्सआई | ₹10.68 लाख से ₹10.70 लाख रुपए तक |
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.3 एलएक्स | ₹9.47 लाख से ₹10.33 लाख रुपए तक |
कैसे उठाएं लाभ?
अगर आप यह महिंद्रा पिकअप वाहन खरीदना चाहते हैं तो नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। अपने नजदीकी डीलर की जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी 1.7एल वीएक्सआई पिकअप के पेज पर जाएं। पेज पर डीलर से बात करें का विकल्प मिलेगा। अगर आप इस वाहन को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो पेज पर लोन आवेदन करें का विकल्प मिलेगा। वाहन की एक्स शोरूम कीमत 10.18 लाख रुपए से शुरू है। वहीं इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 10.33 लाख रुपए तक हो सकती है। आप मात्र 20% तक डाउनपेमेंट देकर इस वाहन को घर ले जा सकते हैं। डाउन पेमेंट लगभग 2 लाख रुपए से 2.20 लाख रुपए तक हो सकता है। अगर आप इस वाहन पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरते हुए फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT