हाई माइलेज के साथ ईंधन बचत और ज्यादा मुनाफा कमाएं
आज के महंगाई के इस दौर में ट्रक खरीद कर ट्रांसपोर्ट बिजनेस करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है लेकिन यह असंभव नहीं है। अगर ट्रक कैटेगरी के अंतर्गत आप यह बेहतर माइलेज प्रदान करने वाली और ज्यादा पेलोड कैपेसिटी की कोई बढ़िया पिकअप खरीदते हैं, तो यह आपके सपनों को हकीकत में बदल सकती है। भारत में गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी समाधानों वाले स्पेसिफिकेशंस एवं शानदार फीचर्स के साथ कमर्शियल व्हीकल्स निर्माण करने वाली प्रसिद्ध ब्रांड महिंद्रा एंड महिंद्रा आपको बेहतरीन पिकअप का विकल्प प्रदान करती है। इसने हाल ही महिंद्रा बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस पिकअप वाहन 2023 पेश किया है। इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2700 किलोग्राम और इसकी पेलोड कैपेसिटी 1200 किलोग्राम है। ईंधन की कम खपत के साथ यह 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से हाई माइलेज प्रदान करती है। वहीं इसका शक्तिशाली इंजन 65 हॉर्सपावर के साथ आता है। कंपनी ने इसे आकर्षक तरीके से डिजायन किया है। मजबूत बॉडी, कम मेंटेनेंस लागत और अधिक री-सेल वेल्यू के कारण यह पिकअप ग्राहकों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। आप भी इसे अपनाएं और ज्यादा पेलोड के साथ ज्यादा मुनाफा कमाएं। यहां ट्रक जंक्शन पर इस पोस्ट में आपको ही महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
क्यों है महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप अधिक प्रॉफिटेबल?
आप महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप ही क्यों खरीदें? इसके पीछे मुख्य कारण है इसके वे स्पेसिफिकेशन्स जो इसे मोर प्रॉफिटेबल वाली पिकअप साबित करते हैं। इसके अलावा अन्य कई ऐसी खासियतें हैं जो दूसरी पिकअप में बहुत कम देखने को मिलती है। इसका इंजन m2DiCR 2.5L TB टेक्निक का है जो काफी एडवांस माना जाता है। यह बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। इससे 195 Nm का हाई टॉर्क जनरेट होता है जो ज्यादा भार को खींचने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा इसमें 45 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है जो इसकी माइलेज को बढ़ाने में भी सहायक है। इस पिकअप में आपको 5 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स गियरबॉक्स देखने को मिलते हैं। वहीं सिंगल प्लेट ड्राई क्लच है। मैन्युअल ऑप्शन के साथ पावर स्टीयरिंग है जबकि इसका ट्रांसमिशन पूरी तरह से सिंक्रोमेश आता है। इसका कर्ब वेट 1500 किलोग्राम है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क और ड्रम टाइप ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात की जाए तो यह Rigid Leaf spring फ्रंट और रियर सस्पेशन में आती है।
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के मुख्य स्पेसिफिकेशंस
व्हीकल का नाम | महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप |
इंजन | m2DiCR 2.5L TB |
टॉर्क | 195 nm |
जीवीडब्ल्यू | 2700 किलोग्राम |
पेलोड कैपेसिटी | 1200 किलोग्राम |
माइलेज | 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर |
गियरबॉक्स | 5 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स |
फ्रंट लुकिंग आकर्षक
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की फ्रंट बॉडी काफी आकर्षक तरीके से डिजायन की गई है। इसमें बड़ी विंडशील्ड के साथ दो वाइपर आते हैं। विंडशील्ड के निचले हिस्से पर बड़े आकार में इंजन को कवर्ड करने के लिए शीट है। वहीं बड़े हेलोजेन वाली हैडलाइट और इंडीकेटर्स मिलते हैं। मजबूत बंपर है। महिंद्रा की बैजिंग और लोगो लगा है। इसके केबिन की दोनों विंडों पर विजुअलिटी मिरर दिए गए हैं जो ड्राइवर को पीछे से आने वाले वाहनों की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं।
केबिन और अन्य फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप में आपको डेक बॉडी केबिन मिलेगा। यह पूरी तरह से कंफर्टेबल और स्पेसियस केबिन है, जो लंबी यात्रा के दौरान भी ड्राइवर को जरा भी थकान महसूस नहीं होने देता। केबिन में ड्राइवर सीट के अलावा 1 अन्य पैसेंजर की आरामदायक सीट मिलती है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। इसके अलावा ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम है।
व्हीलबेस और टायर्स
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का व्हीलबेस 3150 मिलीमीटर में आता है। इसके टायर फ्रंट और रियर टायर 195/80 R15 LT साइज में आते हैं। ये सड़क पर मजबूत पकड़ वाले टायर हैं। इससे यह पिकअप ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भी आसानी से चलती है।
किफायती कीमत
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की कीमत ग्राहकों के लिए पॉकेट फ्रेंडली है। यह पिकअप 7.49 लाख रुपये से 7.89 लाख रुपये तक उपलब्ध होती है।
वेरिएंट और प्राइस
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का सिंगल वेरिएंट आता है जो इस प्रकार है-:
व्हीकल का नाम | वेरिएंट | कीमत |
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप | महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप 3150/ बीएस 6 |
7.49- 7.69 लाख रुपये |
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
Q.1- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans- यह पिकअप 2700 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू की पिकअप है।
Q.2- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की माइलेज क्या है?
Ans- इस पिकअप की माइलेज 17.2 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Q.3 - महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans- यह पिकअप 1200 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आती है।
Q.4 - महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का व्हीलबेस क्या है?
Ans- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का व्हीलबेस 3150 मिलीमीटर है।
Q.5 - महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप की कीमत बताएं?
Ans- यह पिकअप आपको 7.49 लाख से 7.89 लाख रुपये तक की प्राइस पर उपलब्ध होती है।
सम्बंधित खबर : महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग : भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला पिकअप
ट्रक जंक्शन पर करें विजिट
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT