Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
02 Dec 2022
Automobile

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस Vs अशोक लेलैंड दोस्त प्लस: जानें दमदार पिकअप

By News Date 02 Dec 2022

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस Vs अशोक लेलैंड दोस्त प्लस: जानें दमदार पिकअप

जानें, महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस और अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप- स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक से बढ़कर एक पिकअप मौजूद है जो कम कीमत में अच्छा माइलेज और बेहतरीन पेलोड कैपेसिटी प्रदान करते हैं। यदि हम देखें तो इन दिनों कम कीमत में ज्यादा लोड क्षमता के साथ आने वाले पिकअप में महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस और अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप दोनों ही सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दोनों ही पिकअप लगभग एक समान कीमत में आते है और परफॉर्मेंस से लेकर फीचर्स तक ये एक दूसरे से कम भी नहीं है। यदि आप भी इन दोनों में से किसी एक को लेने के लिए कन्फ्यूजन में है तो ट्रक जंक्शन का ये आर्टिकल बेशक आप ही के लिए है। आज हम इस आर्टिकल में महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस और अशोक लेलैंड दोस्त प्लस की सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, बॉडी लुक और कीमत में कितना अंतर है इसकी आपको जानकारी देंगे।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस Vs अशोक लेलैंड दोस्त प्लस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में महिंद्रा और अशोक लेलैंड दोनों ही काफी अच्छा नाम काम रही है। यदि हम इन दोनों कंपनियों में से कौनसी ज्यादा बेहतर है इसको लेकर तुलना करें तो ये मुश्किल होगा। क्योंकि भारत में अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा के आधार पर ही ये दोनों कंपनियां अपने मिनी ट्रक, पिकअप या फिर ट्रकों के मॉडल हमेशा ही अपडेट करती आई है। 

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ VS अशोक लेलैंड दोस्त+ के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस(Mahindra Bolero Maxitruck Plus) में आपको 4 सिलेंडर वाला एम2डीआईसीआर 2.5एल टीबी (BS6) के साथ में 65 हॉर्स पॉवर जेनरेट करने वाला इंजन देखने को मिलता है, जिसका अधिकतम टार्क 195 NM है।  वहीं अशोक लेलैंड दोस्त प्लस में आपको 3 सिलेंडर वाला 1.5 L, i-GEN 6 टेक्नोलॉजी डीजल(BS6) के साथ 80 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसका अधिकतम 190NM टार्क है। दोनों ही पिकअप में आपको 4 टायर देखने को मिलते हैं, ये दोनों ही आसानी से भारी से भारी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो पिकअप में 45 लीटर का फ्यूल टैंक और अशोक लेलैंड पिकअप में 40 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। यदि इनके जीवीडब्ल्यू की बात करें तो महिंद्रा बोलेरो के इस पिकअप में 2700 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और अशोक लेलैंड के पिकअप में 2805 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू  दिया गया है। वहीं पेलोड और माइलेज के मामले मे ये एक दूसरे को काफी हद तक टक्कर दे रहे हैं। अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप में पेलोड कैपसिटी 1500KG और महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस में पेलोड की क्षमता 1200KG देखने को मिलती है। वहीं महिंद्रा बोलेरो पिकअप में कंपनी 17.2 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है तो अशोक लेलैंड पिकअप में कंपनी ने 19.6kmpl का माइलेज दिया है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ VS अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप का बॉडी लुक

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस में 4925 MM लंबाई, 1700 MM चौड़ाई और 1825 MM ऊंचाई के साथ में 3150 MM का व्हीलबेस देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त प्लस को 4630 MM लंबाई, 1900 MM ऊंचाई के साथ में 2510 MM के व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। दोनों में ही एक मजबूत विंडशील्ड के साथ में दो वाइपर देखने को मिलते हैं। अब अगर इनके टायर की बात करें तो अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 195 R15 LT 8 PR फ्रंट टायर और 195 R15 LT 8 PR रियर टायर मिलता है। वहीं महिंद्रा बोलेरो के इस पिकअप में 195/80 R15 LT फ्रंट टायर और 195/80 R15 LT रियर टायर के देखने को मिलते हैं।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ VS अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप के फीचर्स

हमने इन दोनों कंपनियों के पिकअप की स्पेसिफिकेशन्स और बॉडी लुक की तो बात कर ली, चलों अब जानते हैं इनके शानदार फीचर्स। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस में पावर स्टीयरिंग के साथ में 5 Speed गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है और अशोक लेलैंड दोस्त प्लस में मैनअल स्टीयरिंग के साथ में 5 Speed गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ VS अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप दोनों में ही ग्रेडेबिलिटी और टर्निंग रेडियस का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि ये आसानी से पहाड़ी रास्तों से लेकर उबड़-खाबड़ इलाकों में अपनी सही ग्रिप बना सकें। महिंद्रा बोलेरो के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ में Disc और Drum brakes मौजूद है। इसके अलावा अशोक लेलैंड के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ साथ Hydraulic Brakes देखने को मिलते हैं। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ पिकअप में Rigid Leaf spring suspension फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Leaf spring suspension रियर सस्पेंशन दिया जाता है वहीं अशोक लेलैंड Dost Plus पिकअप में Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical leaf spring with double-acting shock absorber रियर सस्पेंशन देखने को मिलता है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ VS अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप की कीमत

अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए कम से कम कीमत में अपने प्रोडक्ट्स को निर्मित करने वाली महिंद्रा कंपनी और अशोक लेलैंड कंपनी ने अपने इन पिकअप का प्राइस भी काफी कम रखा है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस की कंपनी ने एक्स शोरूम कीमत 6.90 से 7.26 लाख रूपये रखी है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप की एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 7.24 से 8.10 लाख रूपये रखी है। यदि इस आर्टिकल में आपने अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से कोई पिकअप पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं तो हमारी ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से आसानी से इसे खरीद सकते हैं।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक+ VS अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस का माइलेज क्या हैं?
Ans
महिंद्रा बोलेरो पिकअप का कंपनी ने 17.2 kmpl का माइलेज देता है।
 
Q.2 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस का माइलेज और पेलोड कैपेसिटी?
Ans
अशोक लेलैंड Dost + में आसानी से आपको 19.6 kmpl का माइलेज देता है और इस पिकअप की पेलोड क्षमता 1500 किलोग्राम है।
 
Q.3 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस की पेलोड कैपेसिटी?
Ans
महिंद्रा बोलेरो मेक्सिट्रक प्लस पिकअप में लोड या पेलोड कैपेसिटी 1200 किलोग्राम दी गई है।
 
Q.4 महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस का प्राइस क्या है?
Ans
कंपनी ने अपने इस मजबूत बॉडी वाले सबसे सस्ते पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 6.90 से 7.26 लाख रूपये है।
 
Q.5 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप गाड़ी की कीमत क्या है?
Ans
अशोक लेलैंड के इस पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.24 से 8.10 लाख रुपये रखी गई है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी पिकअप या हैवी कमर्शियल व्हीकल्स(HCV) के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us