Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक
28 अगस्त 2023

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4: अधिक डिमांड और शानदार माइलेज

By News Date 28 Aug 2023

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4: अधिक डिमांड और शानदार माइलेज

जानें, महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 किस-किस बिजनेस में काम को बनाती है आसान

इंडियन ट्रांसपोर्ट बिजनेस में मल्टीपरपज यूटिलिटी को देखते हुए पिकअप की जबरदस्त डिमांड रहती है। पिकअप कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अलग पहचान रखती है। यूं तो टाटा मोटर्स से लेकर भारत की डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा सीवी निर्माता ब्रांड पिकअप  का निर्माण करती हैं लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप से आने वाली महिंद्रा बोलेरो  पिकअप 4x4 की बात ही कुछ और है। यह पिकअप इसके शक्तिशाली इंजन और तकनीकी समाधान वाले स्पेसिफिकेशन्स के कारण शानदार माइलेज प्रदान करती है। इसकी जीवीडब्ल्यू 2735 kg और पेलोड कैपेसिटी  1015 kg है। यह पिकअप 75 hp पावर प्रदान करती है। यह चार चक्के का सर्वश्रेष्ठ वाणिज्यिक वाहन है। महिंद्रा बोलेरा पिकअप 4x4 को आप ई-कामर्स, मार्केट लोड, फर्नीचर, एलपीजी गैस सिलेंडर, वाटर  कैंपर, एफएमसीजी आदि के परिवहन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ट्रक बिजनेस करते हैं और अभी तक आपने यह पिकअप नहीं खरीदी है तो आज ही इसे अपने घर ले आइए। यह पिकअप आपको कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करेगी। यहां ट्रक जंक्शन पर इस पिकअप के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

क्यों है महिंद्रा बोलेरो  पिकअप 4x4 सबसे बेस्ट?  

भारत में महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की सबसे अधिक डिमांड क्यों रहती है, यह पिकअप ही सबसे बेस्ट क्यों मानी जाती है?‌ यह इसके खास स्पेसफिकेशन्स, इंजन की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, लेटेस्ट फीचर्स, अफोर्डेबल प्राइस आदि के कारण संभव है जो इस प्रकार हैं-:  

इंजन कैपेसिटी और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स  

महिंद्रा बोलेरो सीरीज के पिकअप 4x4 में आपको ज्यादा पावरफुल इंजन मिलता है। इसका इंजन 2523 cc कैपेसिटी में आता है जो m2DiCR 2.5L TB टेक्निक से निर्मित है। इससे 200 nm का हाई टॉर्क जनरेट होता है। इंजन को सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के साथ लिंक किया गया है। इसका इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। यह पिकअप 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें आपको पावर स्टीयरिंग और ट्रांसमिशन ऑल सिंक्रोमैश टाइप मिलता है। महिंद्रा बोलेरो  पिकअप 4x4 में 57 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। यह ईंधन की बचत के साथ 13- 14 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करती है। यह पिकअप डिस्क और ड्रम ब्रेक के अलावा पार्किंग ब्रेक के साथ पेश की गई है। वहीं इसका फ्रंट सस्पेंशन Rigid Leaf spring suspension और रियर सस्पेंशन भी Rigid Leaf spring suspension के रूप में आता है।

व्हीकल का नाम महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4
इंजन m2DiCR 2.5L TB
पावर 75 hp
गियरबॉक्स 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स
माइलेज 13-14 kmpl
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 57 लीटर
ब्रेक सिस्टम डिस्क/ ड्रम एवं पार्किंग ब्रेक

केबिन और इसके फीचर्स

महिंद्रा के बोलेरो  पिकअप4x4 में डेक बॉडी का ऑप्शन मिलता है। यह चेचिस के साथ है और डे केबिन है। केबिन में आपको ड्राइवर के लिए एडजस्टेबल सीट के अलावा 1 अन्य पैसेंजर की कंफर्टेबल सीट भी मिलती है। इसमें ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम भी आता है। केबिन काफी स्पेसियस है जिससे ड्राइवर को थकान नहीं होती।

व्हीलबेस और टायर्स

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4में 3014 mm का बड़ा व्हीलबेस है। यह इसके अधिक भार वहन के दौरान संतुलन में काफी सहायक होता है। इसके टायर फ्रंट और रियर 7.00 R15 साइज में आते हैं। ये मजबूत और सभी प्रकार के रास्तों में चलने में सक्षम हैं।

कीमत

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 आपको 8.85 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये कीमत पर उपलब्ध है। यह कीमत इसकी ढेर सारी खूबियों को देखते हुए अफोर्डेबल ही कही जाएगी। इसकी ऑन रोड प्राइस के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वेरिएंट

वेरिएंट उपलब्ध हैं

एक्स-शोरूम कीमत

 
महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 3014/बीएस-VI

₹ 8.85 - 8.94 लाख

 

Faq- महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- यह पिकअप 1015 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आती है।

Q.2- महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की जीवीडबल्यू क्या है?

Ans- इस पिकअप की जीवीडब्ल्यू 2735 kg है।

Q.3 - महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 का इंजन कितनी पावर प्रदान करता है?

Ans- इस पिकअप का इंजन 75 hp पावर प्रदान करता है।

Q.4  - महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 का व्हीलबेस कितना है?

Ans- महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 का व्हीलबेस 3014 mm है।

Q.5  - महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की कीमत क्या है?

Ans-  यह पिकअप 8.85 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये कीमत पर उपलब्ध हो जाती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks