जानें, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग के बेहतरीन फीचर्स जो ऐसे बनाते है सबसे खास
इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में पिकअप सबसे अधिक खरीदे जाने वाला व्हीकल है। इनका बड़े ट्रकों के मुकाबले कम प्राइस और छोटा साइज इन्हें लोकप्रिय बनाता है। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक में पिकअप सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिए जाने वाले वाहन भी हैं। पिकअप कैटेगिरी में महिंद्रा बोलेरो सबसे पॉपुलर पिकअप है, और यह अपनी मजबूती के लिए पहचाने जाते हैं। यदि हम कम प्राइस में दमदार परफॉर्मेंस वाले महिंद्रा बोलेरो पिकअप की बात करें, तो इसमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का नाम का सबसे पहले आता है। कंपनी का यह पिकअप बेहतर पेलोड क्षमता और बेस्ट माइलेज के साथ आपको देखने को मिल जाता है। आइये जानें, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग के खास फीचर्स, जो आपके बिजनेस को बना सकते हैं अधिक प्रॉफिटेबल।
बेस्ट परफॉर्मेंस
महिंद्रा के इस पिकअप में 4 सिलेंडर वाला m2DiCR 2.5L TB BS6 इंजन आता है, जो 75 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 200 NM है, जिससे यह कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली बनता है। कंपनी के इस पिकअप की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। इस महिंद्रा बोलेरो पिकअप में आपको 7.00 R15 फ्रंट और रियर टायर मिलते हैं, जो खराब से खराब रास्तों पर भी बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग को Rigid Leaf spring suspension फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है, ये सस्पेंशन काफी मजबूत है और अधिक भारी लोड को बैलेंसिंग रखते हैं।
पेलोड और माइलेज
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग में आपको 1700 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है, इसकी मदद से आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई करके डबल कमाई कर सकते हैं। कंपनी के इस पिकअप का कर्ब वेट 1790 किलोग्राम है और यह 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस बोलेरो पिकअप में 14.3 kmpl का शानदार माइलेज मिल जाता है, जिससे आप अपने बिजनेस की शुरूआत से ही अधिक कमाई करने लगते हैं। कंपनी के इस पिकअप में आपको 60 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है, जिससे आप बेफिक्र होकर एक लंबे सफर का लुत्फ उठा सकते हैं।
स्टाइलिश लुक और डायमेंशन
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस पिकअप का काफी आकर्षक लुक रखा है, इसे पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं। कंपनी के इस पिकअप के फ्रंट में आपको एक काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इस पिकअप में ड्यूल हेडलाइट्स के साथ स्टाइलिश इंडिकेटर दिए गए हैं। कंपनी के इस पिकअप को 5215 MM लंबाई, 1700 MM चौड़ाई और 1865 MM ऊंचाई के साथ 3264 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। महिंद्रा के इस पिकअप में Day केबिन आता है जिसमें आपको काफी अच्छा खासा स्पेस देखने को मिल जाता है। इसके केबिन में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है।
एडवांस फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग में Power स्टीयरिंग आता है और इसमें 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस पिकअप में All Synchromeshed ट्रांसमिशन और Single Plate Dry Clutch दिया गया है। इस बोलेरो पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum ब्रेक्स आपको देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा का यह बोलेरो पिकअप हर मौसम, हर समय और हर रास्ते पर आपका साथ दे सकते हैं। कंपनी के इस पिकअप की मदद से आप अपने बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। इस पिकअप का उपयोग आप डेयरी सेक्टर्स, कृषि, पोल्ट्री, फल, सब्जियां, मार्केट लोड, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स समेत कई चीजों की डिवीलरी के लिए कर सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग प्राइस
भारत में महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का एक्स शोरूम प्राइस 8.85 लाख से 9.12 लाख रुपये रखा गया है। यदि आप इस पिकअप को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से कम डाउन पेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।
वेरिएंट और प्राइस
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग में आपको 3 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।
वेरिएंट उपलब्ध हैं |
एक्स-शोरूम कीमत |
महिंद्रा Bolero Pickups Extra Long एफबी 1.25टी |
₹ 8.85 - 9.12 लाख |
महिंद्रा Bolero Pickups Extra Long एफबी 1.7टी |
₹ 8.85 - 9.12 लाख |
महिंद्रा Bolero Pickups Extra Long सीबीसी 1.7टी |
₹ 8.85 - 9.12 लाख |
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT