महिंद्रा बोलेरो एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिक-अप में तुलना
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई पिकअप मौजूद हैं। लेकिन यदि हम अच्छे फीचर्स और अच्छे माइलेज के साथ आने वाले पिकअप की बात करें तो इसमें कुछ गिने चुने ही पिकअप आते हैं। यदि आपको भी अपने कारोबार के लिए एक मजबूत पिकअप की खोज है, तो इस आर्टिकल में आपकी ये खोज पूरी होगी। क्योंकि ट्रक जंक्शन आज आपके लिए भारत के दो सबसे पॉपुलर महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264बीएस-VI पिकअप (Mahindra Bolero Pickups ExtraLong 3264/BS-VI Pickup) और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप (Ashok Leyland BADA DOST Pickup) की जानकारी लेकर आया है। इस आर्टिकल की मदद से हम महिंद्रा बोलेरो पिकअप और अशोक लेलैंड पिकअप की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 Vs अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप(Ashok Leyland BADA DOST Pickup)
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में महिंद्रा (Mahindra) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) दोनों ही कंपनी सालों से अपने ग्राहकों की विश्वसनीयता के साथ अग्रणी हैं। आज देश में इन दोनों कंपनियों के मिनी ट्रक (Mini Truck), पिकअप (Pickup) और ट्रक (Truck) आसानी से देखने को मिल जाते हैं। ये दोनों ही कंपनी अपने उपभोक्ताओं की जरूरत और सुविधा के अनुसार ही अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करती आई है। यदि हम इन दोनों कंपनियों में आपके लिए कौन सी कंपनी बेस्ट है इसका कम्पेरिज़न करते है, तो ये करना बेहद मुश्किल होगा। चलिए जानते हैं महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264बीएस-VI पिकअप और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की आपस में तुलना...
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 Vs अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा बोलेरो और अशोल लेलैंड पिकअप की स्पेसिफिकेशन्स को यदि आपस में कम्पेयर करें तो, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 में आपको 4 सिलेंडर और एम2डीआईसीआर 2.5एल टीबी के साथ 75 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 200 NM है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप में आपको 3 सिलेंडर और 1.5 लीटर्स टर्बो चार्जड इंटर कूल्ड विद लेअन नॉक्स ट्रैप (LNT ) के साथ 80 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 190NM है। इस महिंद्रा पिकअप में 1700KG पेलोड कैपेसिटी और 3490 kg जीवीडब्ल्यू है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में आपको 1860 KG पेलोड क्षमता और 3490 KG जीवीडब्ल्यू देखने को मिलता है। इसके अलावा यदि इनके माइलेज की बात करें तो, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 के साथ 13 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के साथ कंपनी 13 - 15 kmpl का माइलेज देने का वादा करती है।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 Vs अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप का बॉडी लुक
यदि हम इनके बॉडी लुक का कम्पेयर करें, तो देखने में दोनों का लुक काफी आकर्षक है। महिंद्रा बोलरो के इस पिकअप को 5215MM लंबाई, 1700MM चौड़ाई और 1865MM ऊंचाई के साथ 3264MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप को कंपनी ने 5025MM लंबाई, 1842MM चौड़ाई, 2061MM ऊंचाई और 2590MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया है। दोनों ही पिकअप 4 चक्के (4 Wheeler) में आते है, जिसमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप में 7.00 R15 फ्रंट टायर और 7.00 R15 रियर टायर दिए गए हैं। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में 215/75 R15 LT फ्रंट टायर और 215/75 R15 LT रियर टायर देखने को मिलते हैं।
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप vs महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 के फीचर्स
अगर हम भारत के इन दोनों पॉपुलर पिकअप के फीचर्स का आपस में कम्पेरिज़न करते हैं, तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264बीएस-VI पिकअप में पावर स्टीयरिंग के साथ 5 Speed, All Synchromeshed 5 Forward, 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप में पावर स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। इन दोनों ही पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Disc/Drum brakes ब्रेक देखने को मिलते हैं। इसके आलावा यदि हम इनके सस्पेंशन की बात करें, तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप में Rigid Leaf spring suspension फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Leaf spring suspension रियर सस्पेंशन आता है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप को Overslung Parabolic (3 Leaves) - 2 Stage फ्रंट सस्पेंशन और Overslung Semi Elliptic (3+3 Leaves) - 2 Stage रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264 Bs6 Vs अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की कीमत
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में ये दोनों ही कंपनी कम कीमत में अच्छे फीचर्स और दमदार माइलेज वाले व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए पहचानी जाती है। यदि हम महिंद्रा पिकअप और अशोक लेलैंड पिकअप के प्राइस की तुलना करें, तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264बीएस-VI पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.10 से 8.34 लाख रूपये रखी गई है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की कीमत 7.75 - 9.25 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। यदि आपने इस तुलना के बाद अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक पिकअप को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264Bs6 Vs अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप वेरिएंट और उनकी कीमत
1. महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264Bs6 में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है जिसमें
- महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264/(2995) (Mahindra Bolero Pickups ExtraLong 3264/(2995)) : कीमत 8.10 - 8.35 लाख रूपये (एक्स शोरूम)
2. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप में आपको 9 वेरिएंट देखने को मिलते है जिसमें..
Variants | Gvw | Price |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/CBC/i3 | 2990 | ₹ 7.75 - 7.85 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/FSD/i3 | 2990 | ₹ 7.75 - 8.00 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/CBC/i4 | 3490 | ₹ 7.75 - 8.15 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/FSD/i4 | 3490 | ₹ 7.75 - 7.95 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/HSD/i3 | 2990 | ₹ 7.75 - 8.30 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/HSD/i4 | 3490 | ₹ 7.75 - 8.45 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/CBC/i3 Plus | 2990 | ₹ 7.75 - 8.60 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/FSD/i3 Plus | 2990 | ₹ 7.75 - 8.75 Lakh |
Ashok Leyland BADA DOST 2590/HSD/i3 Plus | 2990 | ₹ 7.75 - 9.25 Lakh |
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग 3264Bs6 Vs अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 महिंद्रा बोलेरो एक्स्ट्रालांग 3264 और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त में कौन सा पिकअप सस्ता है?
Ans. इन दोनों में सस्ता पिकअप अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त है, कंपनी ने अपने इस व्हीकल की एक्स शोरूम कीमत 7.75 से 9.25 लाख रूपये रखी है।
Q.2 महिंद्रा बोलेरो ExtraLong 3264 और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त में ज्यादा माइलेज वाला पिकअप कौन सा है?
Ans. इन दोनों पॉपुलर पिकअप में से ज्यादा माइलेज अशोक लेलैंड पिकअप का है, इसमें आपको 13-15 kmpl माइलेज देखने को मिलता है।
Q.3 महिंद्रा बोलेरो एक्स्ट्रालांग 3264 और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त में बड़े व्हीलबेस वाला कौन सा पिक-अप है?
Ans. इन दोनों में सबसे बड़ा व्हीलबेस महिंद्रा बोलेरो एक्ट्रालांग 3264 पिकअप का है, इसका व्हीलबेस 3264 MM है।
Q.4 महिंद्रा बोलेरो पिकअप और अशोक लेलैंड पिकअप में ज्यादा पेलोड क्षमता वाला पिकअप कौन सा है?
Ans. भारत के इन दोनों पॉपुलर पिकअप में ज्यादा पेलोड वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप है, इसमें आपको 1860 KG की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT