Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी
Montra Electric Eviator
8 सितंबर 2023

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग vs टाटा योद्धा 1700 बीएस 6: जाने कौनसा पिकअप है ज्यादा प्रॉफिटेबल

By News Date 08 Sep 2023

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग vs टाटा योद्धा 1700 बीएस 6: जाने कौनसा पिकअप है ज्यादा प्रॉफिटेबल

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग vs टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 के खास फीचर्स पहुंचाएंगे ज्यादा फायदा

पिकअप का उपयोग इंटरसिटी और इंट्रा सिटी के अलावा गांव-देहात की रोजमर्रा की जरूरतों के सामान को लाने-ले जाने में खूब किया जा रहा है। यहां तक कि खेत-खलिहानों में एग्रीकल्चर सामान और अनाज, जिंस आदि का परिवहन भी पिकअप से बेहतर तरीके से किया जाता है। इनके अलावा निर्माण सामग्री, दूध, वाटर कैंपर, मछली, मुर्गी पालन आदि व्यवसायों में पिकअप का यूज किया जाता है। पिकअप से आप ट्रक व्यवसाय की अच्छी शुरूआत कर सकते हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट पिकअप का चयन करना चाहिए। आपके सामने बेहतर पिकअप के विकल्प हों तो इनमें से ज्यादा प्रॉफिटेबल और कम लागत वाली पिकअप आप पसंद कर सकते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर भारत की दो बड़ी कंपनियों की पिकअप के मॉडल आपके समक्ष पेश किए जा रहे हैं। इनकी पूरी तुलना  स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के आधार पर की जा रही है। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से आने वाली महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा मोटर्स की टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आती हैं। पेलोड कैपेसिटी भी दोनों की 1700 किलोग्राम रखी गई  है। इसके बाजवूद इनकी इंजन परफॉर्मेंस, माइलेज, कीमत एवं कई फीचर्स में अंतर है, जो यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में दोनों के कंपेयरिंग के साथ दर्शाया गया है। इसे पढ़कर आप अपनी पसंद की पिकअप चुन सकते हैं।

इंजन परफॉर्मेंस और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

Mahindra Bolero Pickups Extra Long Pickup VS Tata Yodha 1700 BS6 Pickup Comparison

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप के इंजन शक्तिशाली है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग का इंजन m2DiCR 2.5L TB टेक्निक से निर्मित है जो बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। यह इंजन 75 hp पावर प्रदान करता है। वहीं इसमें 4 सिलेंडर यूज होते हैं। इससे 200 nm टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के साथ अटैच किया गया है। इस पिकअप में आपको 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। यह पिकअप 60 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। इससे यह लांग रूट की दूरी तय कर सकता है। वहीं यह माइलेज को बढ़ाने में सहायक है। इस पिकअप की शानदार माइलेज 14.3 kmpl है। कंपनी के इस पिकअप का कर्ब वेट 1790 किलोग्राम है।  

दूसरी ओर टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप का इंजन TATA 2.2L BS 6 DI तकनीक से निर्मित शक्तिशाली इंजन है। यह 100 हॉर्स पावर प्रदान करता है। इसकी इंजन की कैपेसिटी 2200 सीसी है और  इससे 250 nm का टॉर्क उत्पन्न होता है। इस पिकअप के इंजन में भी 4 सिलेंडर ही लगाए गए हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 52 लीटर है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 34 प्रतिशत है। इससे यह ढलान और चढाई वाले मार्गों को आसानी से पार करता है। इस पिकअप में आपको GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स मिलता है। इसकी स्टीयरिंग Tiltable Power Steering है। यह पिकअप आपको 13 kmpl की माइलेज प्रदान करती है। इसका कर्ब वेट भी 1790 किलोग्राम है।

व्हीकल नाम महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप
इंजन m2DiCR 2.5L TB TATA 2.2L BS 6 DI
टॉर्क 200 nm 250 nm
गियरबॉक्स 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 Forward + 1 Reverse
पेलोड कैपेसिटी 1700 kg 1700 kg
ग्रेडेबिलिटी NA 34 प्रतिशत
माइलेज 14.3 kmpl 13 kmpl

ज्यादा बड़ा केबिन और बेहतर सुरक्षा फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग में आपको डेक बॉडी ऑप्शन के साथ स्पेसियस केबिन मिलता है। यह पूरी तरह से कंफर्टेबल केबिन है, जो चेचिस के साथ आता है और डे टाइप का है। इसमें ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट आती है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है जो विद बेल्ट दी गई है। ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी आपको इस पिकअप में देखने को मिल जाता है। इसकी फ्रंट लुकिंग काफी अच्छी है। बड़ी विंडशील्ड के साथ वाइपर लगे हैं। मजबूत ग्रिल के साथ बंपर दिया गया है। वहीं हैडलाइट और इंडीकेटर्स स्टाइलिश लुक में हैं। 
उधर टाटा योद्धा 1700 पिकअप का केबिन सिंगल कैब और क्रू केबिन के विकल्पों में आता है। इसमें बेहतर सुरक्षा और आराम के कई फीचर्स दिए गए हैं। रिक्लाइिनंग सीट है। इसकी फ्रंट लुकिंग शानदार आती है। बड़ी और लंबी विंडशील्ड है। इसमें दो वाइपर लगे हैं। मजबूत हैडलाइट, इंडीकेटर्स हैं। जालीदार बंपर है।

ब्रेक एवं सस्पेंशन तुलना

महिंद्रा बोलेरो के इस पिकअप एक्स्ट्रालांग में डिस्क और ड्रम ब्रेक के साथ पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं। इसमें Rigid Leaf spring suspension फ्रंट और रियर सस्पेंशन दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप में Front: Disc Brakes Rear: Drum Brakes आते हैं। इसके अलावा इसका फ्रंट सस्पेंशन Rigid suspension with semi-elliptical leaf springs - 6 leaves और रियर सस्पेंशन Innovative Two stage Semi elliptical leaf springs -9 leaves के रूप में है। दोनोंं ही पिकअप मजबूत सस्पेंशन के साथ आपको देखने को मिल जाते हैं। 

व्हीकल नाम महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप
ब्रेक्स डिस्क और ड्रम ब्रेक के साथ पार्किंग ब्रेक Front: Disc Brakes Rear: Drum Brakes
फ्रंट सस्पेंशन Rigid Leaf spring suspension Rigid suspension with semi-elliptical leaf springs - 6 leaves
रियर सस्पेंशन Rigid Leaf spring suspension Innovative Two stage Semi elliptical leaf springs -9 leaves
व्हीलबेस 3264 mm 3300 mm

व्हीलबेस और टायर्स में कम्पेरिजन

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग का व्हीलबेस 3264 mm है। यह चार चक्के की पिकअप है। इसके फ्रंट टायर 7.00 R15 और रियर टायर भी इसी साइज में आते हैं। ये टायर कॉन्फिगरेशन के साथ हैं जो सड़क पर बेहतर पकड़ रखते हैं। जबकि टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप का व्हीलबेस 3300 mm आता है। इसके टायर 16 इंच रिम आकार के साथ आते हैं। ये 215/ 75 आर 16 आकार के 4 रेडियल टायर हैं जो लांग लाइफ वाले मजबूत टायर हैं।

कीमत कंपेयर

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग की कीमत 8.85 लाख से 9.12 लाख रुपये तक है। वहीं टाटा योद्धा 1700 पिकअप की कीमत 10.14 लाख से 10.89 लाख रुपये तक है। इन दोनों पिकअप की ऑन रोड प्राइस यदि पता करनी है तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर एक क्लिक में पता किया जा सकता है।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग vs टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप की तुलना के बाद अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-

Q.1- महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- इन दोनों पिकअप का जीवीडब्ल्यू 3490 kg आती है।

Q.2- महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- दोनों ही पिकअप आपको 1700 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ देखने को मिल जाते हैं।

Q.3 - महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 में कौनसी पिकअप सस्ती है?

Ans- इनमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग सस्ती है, जिसकी कीमत 8.85 लाख से 9.12 लाख रुपये तक है।

Q.4  - महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप में किसकी इंजन पावर ज्यादा है?

Ans- इन दोनो पिकअप में टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप की इंजन पावर ज्यादा है, जो 100 hp है।

Q.5  - महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग और टाटा योद्धा 1700 बीएस 6 पिकअप में किसकी माइलेज अधिक है?

Ans- महिद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग की माइलेज अधिक है, जो 14.3 kmpl है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top