जानें, इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि की संपूर्ण तुलना
जब हम कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो उसके लिए पूंजी निवेश साथ ही जरूरी संसाधनों को जुटाना होता है। इन संसाधनों की बेहतर क्वालिटी के लिए इनकी निर्माता कंपनियों के बारे में भी हमें ज्ञान होना चाहिए। यदि आप ट्रांसपोर्ट बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि कमर्शियल वाहन खरीदने से पहले उसकी अन्य वाणिज्यिक वाहनों के साथ अच्छी तरह से तुलना करके देखें। इससे आप एक बेहतरीन कमर्शियल वाहन का चयन कर सकेंगे और आपके बिजनेस में अधिक प्रॉफिट होगा। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में भारत की दो प्रसिद्ध सीवी निर्माताओं के सबसे बेस्ट पिकअप वाहनों की कंपेयरिंग की जा रही है। इनमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा पिकअप शामिल हैं। ये दोनो ही पिकअप बेस्ट शक्तिशाली इंजनों के साथ आते हैं जिससे ये बढ़िया परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग की इंजन पावर 75 hp है जबकि टाटा योद्धा 100 hp की पावर प्रदान करता है। इसी प्रकार महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग की जीवीडब्ल्यू 2995 kg आती है जबकि टाटा योद्धा पिकअप की जीवीडब्ल्यू 3490 kg है। इसी प्रकार इनके अन्य स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, इंजन आदि की पूरी जानकारी यहां उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें जो सबसे अच्छा और सस्ता पिकअप वाहन हो उसे खरीद सकते हैं।
इंजन कैपेसिटी और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का इंजन m2DiCR 2.5L TB टेक्निक के साथ पेश किया गया है। यह पावरफुल इंजन है। इससे 200 mm टॉर्क जनरेट होता है। इस इंजन की कैपेसिटी 2523 cc आती है। इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 57 लीटर है। इंजन में चार सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं। यह इंजन सिंगल प्लेट ड्राई क्लच प्लेट के साथ अटैच्ड है। इस पिकअप में आपको 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स मिलता है। वहीं इसकी माइलेज 14.3 kmpl है। यह पिकअप 1280 kg से ज्यादा पेलोड कैपेसिटी के साथ आती है। इसका कर्ब वेट 1715 kg है।
उधर टाटा मोटर्स का टाटा योद्धा पिकअप में TATA 2.2L BS6 DI तकनीक का बेस्ट इंजन है। इससे 250 mm टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन बीएस 6 फेज 2 नॉर्म्स के अंतर्गत आता है। इसकी ईंधन टैंक कैपेसिटी 45 लीटर है। इसकी इंजन कैपेसिटी 2200 cc है। इंजन फ्यूल एफिशिएंट होने के कारण यह ईधन की बचत प्रदान करता है। इस पिकअप में 13 kmpl माइलेज मिलता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 1700 kg है वहीं कर्ब वेट 1790 kg है। इस पिकअप में आपको GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 forward + 1 reverse का गियरबॉक्स मिलता है।
व्हीकल नाम |
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग |
टाटा योद्धा पिकअप |
इंजन |
m2DiCR 2.5L |
TATA 2.2L BS6 DI |
इंजन कैपेसिटी |
2523 cc |
2200 cc |
जीवीडबल्यू |
2995 kg |
3490 kg |
टॉर्क |
200 nm |
250 nm |
पावर |
75 hp |
100 hp |
गियरबॉक्स |
5 Forward + 1 Reverse |
GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 forward + 1 reverse |
माइलेज |
14.3 kmpl |
13 kmpl |
ब्रेक और सस्पेंशन कंपेयर
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग में Disc/Drum brakes आते हैं। इसके अलावा पार्किंग ब्रेक भी इसमें दिए गए हैं। इस पिकअप का Rigid Leaf spring suspension फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Leaf spring suspension रियर सस्पेंशन आता है। दूसरी ओर टाटा योद्धा पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के अलावा 296 Dia, twin pot Caliper Disc/Drum Brakes ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Semi elliptical leaf springs - 6 leaves और रियर सस्पेंशन Innovative Two stage Semi elliptical leaf springs -9 leaves के साथ आता है। यह मजबूत सस्पेंशन है।
केबिन और खास फीचर्स कंपेयरिंग
महिंद्रा का बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा पिकअप के केबिन और इसके फीचर्स की तुलना की जाए तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप का केबिन डेक बॉडी के रूप में पेश किया गया है। यह चेचिस के साथ आता है जो डे केबिन टाइप है। इसमें पावर स्टीयरिंग आता है और ट्रांसिमिशन सिंक्रोमैश मिलता है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है और इसमें ड्राइवर के अलावा 1 अन्य पैसेंजर की कंफर्टेबल सीट भी आती है। इसमें ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम आता है।
जबकि टाटा योद्धा पिकअप में आपको डेक बॉडी विकल्प में केबिन मिलता है। यह विद चेचिस आता है और डे टाइप केबिन है। इसमें आपको पर्याप्त स्पेस मिलता है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल नहीं है लेकिन पूरी तरह से कंफर्टेबल है। एक अन्य पैसेंजर की सीट भी इसमें आती है। इसके अलावा इस पिकअप के केबिन में एंटी रोल बार फिटिंग, हेडरेस्ट, स्टाइलिश डैशबोर्ड एवं ग्लब आदि हैं।
व्हीलबेस एवं टायर तुलना
महिंद्रा बोलेरो की सीरीज का पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग का व्हीलबेस 3264 mm आता है। इसके टायर फ्रंट में 7.00 आर 15 और रियर में भी इसी साइज में आते हैं। दूसरी ओर टाटा योद्धा पिकअप का व्हीलबेस 3150 mm है। यह इसके भार को बेलेंस करने में सहायक है। इसके मजबूत टायर हैं जो फ्रंट 215/ 75 आर 16 रेडियल और रियर में भी इसी साइज में आते हैं।
कीमत कंपेयर
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग आपको 8.71 लाख से 9.39 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपये है। आप इनकी ऑन रोड कीमत ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग vs टाटा योद्धा पिकअप से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
Q.-1 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा पिकअप में किसकी पेलोड कैपेसिटी ज्यादा है?
Ans- इन दोनों पिकअप में टाटा योद्धा की पेलोड कैपेसिटी ज्यादा है, जो 1700 kg है।
Q.-2 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा पिकअप में ज्यादा माइलेज किसकी है?
Ans- इनमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग की माइलेज अधिक है, जो 14.3 kmpl है।
Q.-3 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा पिकअप में किसकी इंजन पावर अधिक है?
Ans- इन दोनों पिकअप में टाटा योद्धा पिकअप की इंजन पावर अधिक है जो 100 hp है।
Q.-4 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा पिकअप कितने चक्के के कमर्शियल वाहन हैं?
Ans- दोनों पिकअप चार चक्के के वाणिज्यिक वाहन हैं।
Q.-5 महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और टाटा योद्धा में सस्ता कौनसा पिकअप है?
Ans- इनमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग सस्ता और अच्छा है। यह वाहन आपको 8.71 लाख से 9.39 लाख रुपये कीमत पर उपलब्ध होता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT