Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
4 अप्रैल 2022

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि

By News Date 04 Apr 2022

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वाणिज्यिक वाहन खंड में 19 हजार 837 वाहन बेचे

भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मार्च 2022 में कुल 54 हजार 643 वाहनों की बिक्री की है। इनमें यूटिलिटी सेगमेंट में 27 हजार 380, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 27 हजार 603 और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 19 हजार 837 वाहन बेचे हैं। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा के वाहन बिक्री संबंधी आंकड़ों की जानकारी दी गई है, तो बने रहिए ट्रक जंक्शन के साथ।

महिंद्रा एलसीवी, पिकअप  और एचसीवी की सेल में वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा वाणिज्यिक वाहन खंड में मार्च 2022 के दौरान 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 19 हजार 837 वाहन बेचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंहिद्रा के सभी सभी हल्के वाणिज्यिक वाहन, पिकअप (2 टन से 3.5 टन) और भारी वाणिज्यिक वाहनों की मार्च 2022 में अधिक बिक्री हुई है। महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 2 टन से 3.5 टन के हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सेगमेंट में 15 हजार 202 यूनिट की बिक्री की है। इसी प्रकार 2 टन से कम हल्के वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में 3,806 यूनिट की बिक्री की है। 2.5 टन से अधिक में एलसीवी और एम-एचसीवी की 829 यूनिट बेची गई हैं। इसी प्रकार तिपहिया बिक्री (ई-3डब्ल्यू सहित) 4,043 इकाई रही। हालांकि पिछले साल मार्च में 4,461 इकाइयों की तुलना में 9 प्रतिशत कम है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की कुल बिक्री में 65 प्रतिशत की वृद्धि

यहां आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22  के आखिरी माह मार्च 2022 में महिंद्रा के वाहनों की बिक्री आशाजनक रही है। महिंद्रा ने मार्च 2022 के दौरान कुल 54,643 वाहनों की बिक्री की है। इस कुल बिक्री में यूटिलिटी वाहन 27,380 यूनिट, पैसेंजर व्हीकल-27603 यूनिट शामिल है। इस प्रकार कंपनी ने मार्च 2021 की तुलना में 65 फीसदी अधिक वाहनों की बिक्री की है। 

निर्यात में भी 49 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी अच्छी वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि मार्च 22 में 3160 वाहनों का निर्यात किया गया हैं। जबकि मार्च 2021 में 2126 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार निर्यात में 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

फरवरी 2022 में भी हुई थी 89 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2022 के दौरान भी वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की थी। कंपनी ने पिछले महीने जानकारी दी कि महिंद्रा के वाहनों की कुल बिक्री में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने फरवरी 2022 में कुल 54,455 वाहन बेचे थे। जबकि कंपनी ने विगत साल फरवरी 2021 में 28 हजार 777 वाहनों की बिक्री की थी। 

देश की ऑटो इंडस्ट्री में दिखा बेहतर रूझान

मार्च 2022 के दौरान देश की प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा सहित कई दिग्गज कंपनियों की ऑटो सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च बिक्री के बेहतर रूझानों से ऑटो इंडस्ट्री में खुशनुमा माहौल है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2022  के दौरान बिक्री में 30 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। वहीं मारुति सुजुकी ने 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। टाटा मोटर्स ने को बताया कि मार्च 2022 में कंपनी की कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 47,050 यूनिट थी, जो पिछले साल के इसी महीने में 40,462 यूनिट थी। टाटा मोटर्स ने जानकारी दी कि कंपनी ने वित्त वर्ष 21 की तुलना में 67 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 3,70,372 यूनिट की वार्षिक बिक्री दर्ज की है जो जो अभी तक की सबसे अधिक बिक्री है। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks