जानें अप्रैल 2024 में महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा
महिंद्रा सीवी सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 आ चुकी है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात दोनों सेल्स में ग्रोथ दर्ज की है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा न सिर्फ भारत की टॉप कमर्शियल वाहन निर्माता बनकर उभरी है। बल्कि कंपनी ने अपनी घरेलू सीवी बिक्री में लगभग 7% की ग्रोथ हासिल की है। अप्रैल 2023 में जहां कंपनी ने घरेलू मार्केट में 25,783 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने अप्रैल 2024 में कुल 27,606 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री घरेलू मार्केट में की है। निर्यात की बात करें तो इस सेगमेंट में भी कंपनी ने 2% की ग्रोथ हासिल की है। अप्रैल 2024 के लिए महिंद्रा की सीवी सेल्स रिपोर्ट में कई कैटेगरी के वाहनों को शामिल लिया गया है। जिसमें एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी में कंपनी ने 74% की सर्वाधिक ग्रोथ हासिल की।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा के अप्रैल 2024 में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं।
घरेलू बिक्री में महिंद्रा ने हासिल की 7.07% की तेज ग्रोथ
कंपनी ने घरेलू मार्केट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.07% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने विभिन्न श्रेणी में सकारात्मक ग्रोथ हासिल किया है। वहीं कई श्रेणियों में कंपनी का ग्रोथ नकारात्मक भी रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी के वाहनों को मिलता है। इस श्रेणी में कंपनी ने 74% की सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल की। इसके अलावा एलसीवी<2टी और 3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) सेगमेंट में कंपनी ने नकारात्मक प्रदर्शन किया है।
चलिए महिंद्रा के घरेलू बिक्री के सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री पर नजर डालते हैं, जिसमें एलसीवी<2टी, एलसीवी 2 टी-3.5 टी, एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी सहित 3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W+) शामिल है :
महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स समरी - अप्रैल 2024 | |||
श्रेणी | अप्रैल 2024 | ||
FY2024 | FY2023 | % बदलाव | |
एलसीवी<2टी | 3372 | 3416 | -1% |
एलसीवी 2 टी-3.5 टी | 15,692 | 15072 | 4% |
एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी | 3038 | 1743 | 74% |
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) | 5504 | 5552 | -1% |
कुल | 27,606 | 25,783 | 7.07% |
एलसीवी<2टी
इस श्रेणी में अप्रैल 2024 में महिंद्रा कंपनी ने 3372 इकाई वाहन बेची। जबकि अप्रैल 2023 में कंपनी की बिक्री का आंकड़ा एलसीवी<2टी सेगमेंट में 3416 यूनिट रहा। कंपनी ने सेल्स का आंकड़ा 1% नकारात्मक रहा है।
एलसीवी 2 टी-3.5 टी
महिंद्रा ने अप्रैल 2024 महीने में इस श्रेणी के 15,692 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने साल 2023 के अप्रैल महीने में 15,072 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने इस सेगमेंट में 4% की सामान्य ग्रोथ हासिल की है।
एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी
कंपनी ने एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी सेगमेंट में अप्रैल में उच्चतम ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने साल 2024 के अप्रैल महीने में 3038 यूनिट कमर्शियल वाहनों की सेल की। वहीं कंपनी ने अप्रैल 2023 में 1743 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। कंपनी का ग्रोथ 74% सकारात्मक रहा है।
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)
कंपनी ने थ्री व्हीलर और इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर कैटेगरी की संयुक्त बिक्री में 1% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने साल 2024 में 5504 यूनिट 3 व्हीलर कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने साल 2023 के अप्रैल महीने में 5,552 यूनिट 3 व्हीलर कमर्शियल वाहनों की बिक्री की।
महिंद्रा निर्यात सीवी सेल्स के आंकड़े अप्रैल 2024 देखें
महिंद्रा ने न सिर्फ घरेलू मार्केट में वाहनों की सेल की और ग्रोथ हासिल की। बल्कि कंपनी ने निर्यात मार्केट में भी 2% ग्रोथ हासिल की है। कंपनी के निर्यात बिक्री का आंकड़ा नीचे दी गई सारणी में प्रस्तुत है:
महिंद्रा कमर्शियल वाहन की निर्यात बिक्री का आंकड़ा - अप्रैल 2024 | |||
श्रेणी | अप्रैल 2024 | ||
FY2024 | FY2023 | % बदलाव | |
निर्यात | 1857 | 1813 | 2% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी कमर्शियल वाहनों की बिक्री करता है। 100 से भी ज्यादा देशों में महिंद्रा अपने वाहनों की निर्यात करता है। अप्रैल 2024 में महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल (CV) एक्सपोर्ट का आंकड़ा 1857 यूनिट है, जबकि अप्रैल 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 1813 यूनिट था। इस प्रकार कंपनी ने निर्यात के मामले में 2% का सकारात्मक ग्रोथ हासिल किया।
Follow us for the Latest Truck Industry Updates -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT