Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
मोंट्रा और मैजेंटा ने मिलाया हाथ, एविएटर E350L इलेक्ट्रिक वाहन होंगे तैनात ZF इंडिया की डील : भारत के अग्रणी सीवी निर्माता को होगी इलेक्ट्रिक एक्सल की आपूर्ति दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गुरुग्राम में 64 KM कैरिजवे के नवीनीकरण की शुरुआत 1 जुलाई से लागू होंगे नए ट्रैफिक नियम : रेडार बेस्ड स्पीड मॉनिटरिंग डिवाइसेज होंगे अनिवार्य दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेगिस्‍तान से गुजरेगा यह एक्‍सप्रेसवे, जानिए खासियत ट्रक व अन्य भारी वाहनों का ऑटोमैटिक कटेगा टोल टैक्स, जल्द आ रहा नया सिस्टम लास्ट माइल डिलीवरी के लिए मिनी ट्रक ही बेस्ट क्यों हैं? अब फैक्ट्री में बनेगी सड़कें, सरकार बचाएगी करोड़ों रुपए
राकेश खंडेलवाल
1 मार्च 2025

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2025 : घरेलू बाजार में 30221 यूनिट की बिक्री

By राकेश खंडेलवाल News Date 01 Mar 2025

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2025 : घरेलू बाजार में 30221 यूनिट की बिक्री

महिंद्रा सीवी रिपोर्ट फरवरी 2025 : निर्यात बिक्री में 99% और घरेलू बिक्री में 4.27% की वृद्धि

कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2025 की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में ज्यादा कमर्शियल वाहन बेचकर बढ़त हासिल की है। कंपनी पिछले कुछ महीनों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और हर महीने अपनी बिक्री में ग्रोथ दर्ज कर रही है। ब्रांड ने नवंबर 2024 में 4.54 प्रतिशत, दिसंबर 2024 में 8.87 प्रतिशत और जनवरी 2025 में 7.69 प्रतिशत ज्यादा वाहन घरेलू बाजार में बेचे हैं। अब फरवरी 2025 में 4.27% की ग्रोथ के साथ 30221 यूनिट की बिक्री की है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा सीवी रिपोर्ट फरवरी 2025 का विश्लेषण करें।

घरेलू और निर्यात बाजार में कंपनी बना रही मजबूत पकड़

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2025 के दौरान जहां घरेलू बिक्री में मामूली बढ़त देखी है, वहीं निर्यात में प्रभावशाली वृद्धि की है, जिससे स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है। यह वृद्धि नवाचार के प्रति कंपनी के समर्पण और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट प्रदान करने की भावना को दर्शाती है।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स (घरेलू बाजार)- फरवरी 2025

श्रेणी

फरवरी 2025

वित्तवर्ष 24-25

वित्तवर्ष 23-24

परिवर्तन (% में)

एलसीवी < 2 टन

3,290

4,146

-21%

एलसीवी 2 टन -3.5 टन

19,155

17,554

9%

एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी

1,381

1,125

23%

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

6,395

6,158

4.00%

कुल

30,221

28,983

4.27%

एलसीवी < 2टन

महिंद्रा ने फरवरी 2025 में लाइट कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में 3,290 यूनिट बेचीं है, जबकि फरवरी 2024 में 4,146 यूनिट बेचीं गई थी, जो इस कैटेगरी में 21% की गिरावट को दर्शाता है। बिक्री में यह कमी स्मॉल एलसीवी की मांग में कमी को दर्शाती है।

एलसीवी 2टन – 3.5टन

महिंद्रा ने इस सेगमेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए वृद्धि दर्ज की है। फरवरी 2024 में बेची गई 17,554 यूनिट के मुकाबले फरवरी 2025 में 9 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 19,155 यूनिट बेची गई है। यह ट्रेंड बताता है कि देश में मध्यम आकार के एलसीवी के लिए मांग बढ़ रही है।

एलसीवी > 3.5टन + एमएचसीवी

महिंद्रा ने एलसीवी > 3.5टन + एमएचसीवी सेगमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। फरवरी 2024 में बेची गई 1,125 यूनिट्स की तुलना में फरवरी 2025 में बिक्री बढ़कर 1,381 यूनिट़्स तक पहुंच गई है, जो 23% की वृद्धि है।

3-व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

महिंद्रा की थ्री-व्हीलर कैटेगरी में पारंपरिक और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल शामिल हैं। इस कैटेगरी ने अपनी पॉजिटिव ग्रोथ को बरकरार रखा है। फरवरी 2025 में बिक्री 6,395 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 6,158 यूनिट थी, जो 4% की ग्रोथ को दर्शाता है। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में बढ़ती दिलचस्पी ने इस वृद्धि में योगदान दिया है।

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : फरवरी 2025 में निर्यात बाजार में 99 प्रतिशत की ऐतिहासिक ग्रोथ

महिंद्रा एंड महिंद्रा आज 100 से ज़्यादा देशों में मौजूदगी रखने वाली प्रमुख वैश्विक वाणिज्यिक वाहन (CV) निर्माता कंपनी बन चुकी है। कंपनी निर्यात बाजार में हर महीने नए रिकॉर्ड बना रही है। ब्रांड ने जनवरी 2025 में 95 प्रतिशत की ग्रोथ निर्यात बाजार में दर्ज की। अब फरवरी 2025 में यह ग्रोथ 99 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। फरवरी 2024 में 1,539 इकाइयों की बिक्री हुई थी। फरवरी 2025 में 99 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ बिक्री बढ़कर 3,061 इकाई हो गई है। यह उल्लेखनीय वृद्धि ग्लोबल कमर्शियल व्हीकल मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की मज़बूत पकड़ को और मजबूत करती है।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा - फरवरी 2025

श्रेणी

फरवरी 2025

वित्तवर्ष 24-25

वित्तवर्ष 23-24

परिवर्तन (% में)

निर्यात 3061

1539

99.00%

अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा, अशोक लेलैंड, वीईसीवी सहित किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top