Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Feb 2023
Automobile

सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023: महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 17.96 प्रतिशत की वृद्धि

By News Date 03 Feb 2023

सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023:  महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 17.96 प्रतिशत की वृद्धि

जनवरी 2023 में महिंद्रा ने कमर्शियल व्हीकल बिक्री में दर्ज की 17.96% वृद्धि

भारत की प्रमुख सीवी निर्माता ब्रांड महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कमर्शियल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2022 के जनवरी माह में 17.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गत वित्त वर्ष 2022 के माह जनवरी में महिंद्रा ब्रांड ने 23,979 कमर्शियल वाहन बेचे थे वहीं इस जनवरी 2023 में यह बिक्री बढ़ कर 28,286 इकाइयां हो गई है। वहीं इसके थ्री व्हीलर्स की बिक्री में भी 129% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल निर्माण ब्रांड के करीब सभी वाहन सेगमेंट की बिक्री में शानदार ग्रोथ सामने आई है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल की वित्त वर्ष 2023 के जनवरी माह की सेल्स रिपोर्ट की तुलना वित्त वर्ष 2022 के इसी माह से करते हुए महिंद्रा सीवी बिक्री की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 के आकड़े

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 के अनुसार महिंद्रा के अलग-अलग केटेगिरी के कमर्शियल  वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी जारी हुए हैं। इनमें दर्शाया गया है कि वित्त वर्ष 2023 के जनवरी माह में 2 टन से  कम वजन वाली केटेगिरी में 2,675 इकाइयों की बिक्री की गई जबकि वित्त वर्ष 2022 के जनवरी माह में 2,984 इकाइयां बेची गई। इससे कम इकाइयों की बिक्री के साथ 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं LCV 2 टन से 3.5 टन केटेगिरी के कमर्शियल वाहनों की बिक्री जनवरी 2023 में 18,0101 इकाइयां रही है, जो जनवरी 2022 में 17,529 इकाइयां थी। इससे 3 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि हुई । इसके अलावा  3.5 टन से कम के एलसीवी सेगमेंट के वाहन और एमसीवी सेगमेंट के वाहनों सहित महिंद्रा के कुल ट्रकों की बिक्री जनवरी 2023 में 59 प्रतिशत के शानदार आंकड़े के साथ उछला में आई है। इस श्रेणी के वाहनों की बिक्री जनवरी 2023 में 948 इकाइयां रही है, जो वित्त वर्ष 2022 के जनवरी माह में 598 इकाइयां थी।

सबसे ज्यादा सेल थ्री व्हीलर की रही

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 के अंतर्गत सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर की बिक्री दर्ज हुई। इस केटेगिरी के कमर्शियल वाहनों की बिक्री जनवरी 2023 में 6,562 इकाइयां रही है, जो कि जनवरी 2022 में 2,868 यूनिट थी। इसमें 129% की वृद्धि देखने को मिली है।

जनवरी 2023 में 5 प्रतिशत ज्यादा निर्यात

महिंद्रा कंपनी की विदेशों की भी अच्छी पहचान है। इसके ट्रक एवं अन्य कमर्शियल वाहनो की 100 से अधिक देशों में डिमांड रहती है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने जनवरी 2023 में गत वर्ष 2022 के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा निर्यात किया है। जनवरी 2023 में कंपनी ने 3,009 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 2,865 यूनिट्स ही निर्यात की गई थी।

जानें, महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन के बारे में

यहां आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की ही ब्रांड महिंद्रा ट्रक एवं बस डिवीजन इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। यह  कंपनी ग्राहकों की जरूरत के अनुसार हाई परफोर्मेंस के साथ ट्रक और बसों का निर्माण करती है। इसने भारतीय ट्रक उद्योग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसका प्लांट करीब 700 एकड़ एरिये में फैला है। यहां महिंद्रा के अन्य कई प्रोडक्ट भी तैयार किए जाते हैं। महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन लगातार तेजी आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में इसके 100 से ज्यादा थ्री एस डीलरशिप और 193 अधिकृत सर्विस सेंटर हैं।

ट्रक जंक्शन पर करें विजिट

अगर आप नया या पुराना किसी भी ब्रांड का ट्रक बेचना या खरीदना चाहते हैं, तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें। यहां आपको किसी भी ब्रांड के ट्रक के बारे में संपूर्ण जानकारी और अपडेट ट्रक एवं ऑटामोबाइल संबंधी  समाचार मिलेंगे।  इसके साथ ही ट्रक खरीदने के लिए लोन अथवा फाइनेंस सुविधा की भी पूरी जानकारी मिलेगी। आपको भारत के सबसे तेज बढ़ते डिजीटल मार्केट प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करने के लिए बस एक क्लिक करना है। इसके लिए ट्रक जंक्शन मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करें। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us