Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी जनरल मोटर्स और एलजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे सस्ती बैटरी महाराष्ट्र में 22 आरटीओ चैक पोस्ट जल्द होगी बंद बजाज गोगो P7012 ने अप्रैल 2025 में बजाज ऑटो को बनाया नंबर 1 कम बजट में बड़ा मुनाफा! पुराना ट्रक खरीदने के 5 बड़े फायदे अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i3+ Vs महिंद्रा बोलेरो एक्सट्रा लॉन्ग : 10 लाख के बजट में कौनसी पिकअप रहेगी बेस्ट? टाटा 5532 एस ट्रक : 55 टन में नया महाबली ट्रक, जानिए खास फीचर्स
Montra Electric Eviator
राकेश खंडेलवाल
2 मई 2025

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री अप्रैल 2025 में 28459 यूनिट पहुंची, 3 प्रतिशत की ग्रोथ

By राकेश खंडेलवाल News Date 02 May 2025

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री अप्रैल 2025 में 28459 यूनिट पहुंची, 3 प्रतिशत की ग्रोथ

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2025 : घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में मजबूत प्रदर्शन

महिंद्रा एंड महिंद्रा, जो देश की एक प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी है, ने अप्रैल 2025 में अपनी बिक्री के दम पर एक और मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात दोनों ही बाजारों में अच्छी ग्रोथ दर्ज की, जिससे यह साफ हुआ कि कंपनी बाजार की बदलती मांगों के अनुसार खुद को लगातार बेहतर बना रही है।

घरेलू बाजार में 3% की ग्रोथ

अप्रैल 2025 में महिंद्रा ने 28,459 वाणिज्यिक वाहन घरेलू बाजार में बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 27,606 यूनिट्स था। यानी कंपनी की बिक्री में 3% की बढ़त दर्ज हुई। यह इस बात का प्रमाण है कि महिंद्रा ग्राहकों की जरूरतों को बखूबी समझ रही है और बाजार में लगातार इनोवेशन के साथ मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है।

आइए अप्रैल 2025 में महिंद्रा की घरेलू सीवी बिक्री के सेगमेंट वाइज प्रदर्शन पर नजर डालें :

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स (घरेलू बाजार)- अप्रैल 2025

श्रेणी

अप्रैल 2025

वित्तवर्ष 25-26

वित्तवर्ष 24-25

परिवर्तन (% में)

एलसीवी < 2 टन

2,652

3,372

-21.00%

एलसीवी 2 टन -3.5 टन

19,141

17,638

9.00%

एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी

1,196

1,092

10.00%

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

5,470

5,505

-1.00%

कुल

28,459

27,606

3.00%

  1. एलसीवी (< 2 टन ) :

    इस सेगमेंट में अप्रैल 2025 के दौरान बिक्री में 21% की गिरावट दर्ज की गई। इस महीने महिंद्रा ने इस श्रेणी में 2,652 यूनिट्स बेचे, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 3,372 यूनिट्स था। यह गिरावट छोटे हल्के वाणिज्यिक वाहनों की मांग में बदलाव और इस सेगमेंट में चल रही बाजार चुनौतियों की ओर इशारा करती है।
     
  2. एलसीवी (2 टन – 3.5 टन) :

    LCV 2T – 3.5T श्रेणी में अप्रैल 2025 के दौरान बिक्री में 9% की बढ़ोतरी देखी गई। महिंद्रा ने इस सेगमेंट में 19,141 यूनिट्स बेचे, जबकि अप्रैल 2024 में यह संख्या 17,638 यूनिट्स थी। यह ग्रोथ इस सेगमेंट में बहुउपयोगी और किफायती वाहनों की लगातार बढ़ती मांग को दर्शाती है।
     
  3. एलसीवी >3.5 टन + एमएंडएचसीवी) :

    अप्रैल 2025 में LCV > 3.5T और M&HCV सेगमेंट की बिक्री में 10% की वृद्धि दर्ज की गई। इस महीने महिंद्रा ने 1,196 यूनिट्स बेचे, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 1,092 यूनिट्स था। यह ग्रोथ इस बात का संकेत है कि मध्यम और भारी कमर्शियल वाहन बाजार में महिंद्रा की उपस्थिति लगातार मजबूत हो रही है और यह सेगमेंट स्थिर मांग बनाए रखे हुए है।
     
  4. 3-व्हीलर्स (इलेक्ट्रिक 3W सहित):

    इस सेगमेंट में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 में 5,470 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि अप्रैल 2024 के मुकाबले 1% कम है। हालांकि कंपनी का इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर क्षेत्र में नवाचार जारी है और यह भविष्य का एक अहम फोकस बना रहेगा।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा - अप्रैल 2025

श्रेणी

अप्रैल 2025

वित्तवर्ष 25-26

वित्तवर्ष 24-25

परिवर्तन (% में)

निर्यात

3381

1857

82.00%

निर्यात में जबरदस्त 82% की जबरदस्त छलांग

अप्रैल 2025 में महिंद्रा के वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में 82% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने कंपनी ने 3,381 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 1,857 यूनिट्स था। यह शानदार वृद्धि महिंद्रा की वैश्विक बाजार में मजबूत पकड़ और 100 से अधिक देशों में उसकी लगातार बढ़ती उपस्थिति को दर्शाती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक वाहन बाजार में मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाया कि कैसे एक भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में स्मार्ट रणनीति और मजबूत प्रोडक्ट लाइन के साथ लीड कर सकती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top