थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में महिंद्रा कंपनी ने दर्ज की 47% की वृद्धि
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2023 की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। कंपनी ने अपनी इस रिपोर्ट में घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। जारी किए आंकड़ों के अनुसार महिंद्रा की अगस्त 2023 में लगभग सभी सेगमेंट की बिक्री में काफी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 16.88% की ग्रोथ दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने अगस्त में 30,657 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 26,275 यूनिट्स की ही घरेलू बिक्री की गई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें महिंद्रा एंड महिंद्रा को अगस्त 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें मिली है गिरावट।
अगस्त 2023 में महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : घरेलू बिक्री के आंकड़े
Category | August | ||
F24 | F23 | % Change | |
LCV<2T | 3,896 | 3,896 | 0% |
LCV 2T - 3.5T | 18,768 | 16,940 | 11% |
LCV > 3.5T + MHCV | 949 | 646 | 47% |
3 Wheelers (including electric 3Ws) |
7,044 | 4,793 | 47% |
Total | 30,657 | 26,275 | 16.68% |
LCV<2T सेगमेंट
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में महिंद्रा के LCV सेगमेंट में 2 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 0% परिवर्तन आया है। कंपनी ने अगस्त 2023 में इस सेगमेंट के 3,896 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में भी 3,896 यूनिट्स को भारत में बेचा गया था।
LCV 2T से 3.5T सेगमेंट
आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने LCV सेगमेंट के 2 टन से 3.5 टन वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 11% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2023 में इस सेगमेंट के 18,768 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में 16,940 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी।
LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट
महिंद्रा ने LCV सेगमेंट के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 47% की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने अगस्त 2023 में इस सेगमेंट के 949 कमर्शियल वाहनों को भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 646 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी।
थ्री व्हीलर सेगमेंट
जारी किए आंकडों के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2023 में थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 47% की ग्रोथ दर्ज की है। अगस्त 2022 में कंपनी ने इस सेगमेंट के 4,793 थ्री व्हीलर्स को भारत में बेचा था, जबकि महिंद्रा ने इस साल अगस्त में थ्री व्हीलर्स की घरेलू बिक्री में 7,044 यूनिट्स बेचे हैं। इनमें महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल है।
अगस्त 2023 में महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : निर्यात बिक्री के आंकड़े
Category | August | ||
F24 | F23 | % Change | |
Exports | 2,423 | 2,912 | -17% |
निर्यात बिक्री
अगस्त 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 17% गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने अगस्त में 2,423 कमर्शियल वाहनों को भारत के बाहर बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में 2,912 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT