Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी जनरल मोटर्स और एलजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे सस्ती बैटरी
Montra Electric Eviator
5 जनवरी 2023

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : महिंद्रा ने घरेलू बाजार में बेचे 25123 वाहन

By News Date 05 Jan 2023

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : महिंद्रा ने घरेलू बाजार में बेचे 25123 वाहन

दिसंबर 2022, महिंद्रा ने सीवी की घरेलू बिक्री में 36.45% की वृद्धि 

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की प्रमुख सीवी निर्माताओं में एक है। इसके गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय वाहनों की मांग हमेशा बनी रहती है। महिंद्रा एससीवी सेगमेंट तो पहले से ही मार्केट लीडर की भूमिका में है। दिसंबर 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हाल ही में जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में 25,132 सीवी इकाइयां बेची हैं। यह बिक्री दिसंबर 2021 की तुलना में 36.45 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं महिंद्रा ने थ्री व्हीलर्स सेगमेंट में साल दर साल के हिसाब से दिसंबर 2022 में 104 फीसदी की वृदि्ध अर्जित करते हुए 5,052 इकाइयों की बिक्री का रिकार्ड कायम किया है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा ब्रांड की दिसंबर 2022 की कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स रिपोर्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

 

2 से 3.5 टन के एलसीवी बिक्री में 29 प्रतिशत की बढ़त

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra) की सेल्स रिपोर्ट दिसंबर2022 के अनुसार इस कंपनी ने 2 टन से 3.5 टन जीवीडब्ल्यू वाले लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में 29 प्रतिशत की वृदि्ध हासिल की। दिसंबर 2021 में इस कंपनी ने 12,532 इकाइयों की बिक्री की थी जबकि दिसंबर 2022 में 16,170 एलसीवी इकाइयों की बिक्री हुई। इसी तरह महिंद्रा के 3.5 टन से ज्यादा ग्रॉस व्हीकल वेट वाले  एलसीवी वाहनों के साथ एमएचसीवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष दिसंबर 2022 में 879 इकाइयों की रही। इस बिक्री से  इसी समान अवधि के गत वित्त वर्ष की तुलना में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2021 में कंपनी ने 584 इकाइयों की सेल की थी।

2 टन से कम सीवी सेल में 7 प्रतिशत ज्यादा ग्रोथ

महिंद्रा ट्रक की दिसंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने हर सेगमेंट की बिक्री में अप्रत्याशित वृदि्ध की है। कंपनी के  2 टन से कम वजन वाले एलसीवी की बिक्री दिसंबर 2021 की तुलना में दिसंबर 2022 में 7 प्रतिशत ज्यादा रही है। दिसंबर 2022 में इन वाहनों की बिक्री 3,031 यूनिट्स की बिक्री हुई वहीं दिसंबर 2021 में 2,822 इकाइयां बेची गई। वहीं थ्री व्हीलर श्रेणी के वाहनों की बिक्री में भी जबर्दस्त तरीके से बढ़ोतरी हुई है। यह बिक्री 104 प्रतिशत ज्यादा हुई। वित्त वर्ष 2022 के दिसंबर माह  में थ्री व्हीलर्स (इलेकि्ट्रक व्हीकल्स सहित) की सेल 2,480 इकाइयां रहीं जो वित्त वर्ष 2023 के दिसंबर माह में  बढ कर 5,052 इकाइयों तक पहुंच गई। इसी तरह सभी श्रेणी के थ्री व्हीलर की साल दर साल बिक्री वित्त वर्ष 2023 में 40,911 इकाइयों की हुई। वहीं वित्त वर्ष 2022 में यह बिक्री 19,358 यूनिट्स थीं। इससे थ्री व्हीलर्स की 111 प्रतिशत ज्यादा सालाना बिक्री होने का रिकार्ड बना  है।

दिसंबर 2022 में 3 फीसदी ज्यादा निर्यात 

महिंद्रा की सीवी सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 के अनुसार, कंपनी ने वर्ष 2022 के दिसंबर माह में कुल 3100 यूनिट्स सीवी का निर्यात किया है। ये एक्सपोर्ट आंकड़ा दिसंबर 2021 की तुलना में 3 प्रतिशत ज्यादा है। दिसंबर 2021 में महिंद्रा का सीवी निर्यात 3,017 इकाइयां था।  वहीं वित्त वर्ष  2022--23 के दिसंबर में  24,733 इकाइयों का निर्यात किया गया जबकि  वित्त वर्ष 2021--22 के दिसंबर माह में हुई  23,671 इकाइयों का निर्यात हुआ था। इससे  कुल निर्यात के आंकडों में  4 प्रतिशत की वृदि्ध हुई है।  

क्या कहते हैं महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष नाकरा 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की दिसंबर 2022 में सीवी की घरेलू बिक्री और निर्यात में हुई वृदि्ध को लेकर कंपनी के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसीडेंट विजय नाकरा ने कहा है कि ग्राहकों की लगातार दिलचस्पी के कारण दिसंबर 2022 में हमारे पोर्टफोलियो में काफी मांग बढ़ी है। हमने अपने यात्री वाहनों में भी 61 प्रतिशत की वृदि्ध देखी है। यह कुल वृदि्ध 45 प्रतिशत है। लगातार आते कई व्यवधानों के बावजूद कंपनी आगे बढ़ रही है।

जानें, महिंद्रा कंपनी के बारे में

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भारत में ही नहीं बलि्क पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी है। अब यह मल्टीनेशनल कंपनीज श्रेणी में शामिल है। कंपनी में वर्तमान में 2 लाख 60 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।वहीं 100 से अधिक देशों में इसका नेटवर्क फैला है। हाल ही इसने ईएसजी के लिए कार्गो इलेकि्ट्रक थ्री व्हीलर सेगमेंट में एक नया सीवी उत्पाद भी लांच किया है। यह कंपनी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में लॉजिसि्टक्स, रियल एस्टेट, एग्रीकल्चर और मेडिकल सेवा क्षेत्र में भी काम कर रही है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top