Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
वोल्वो FM 420 4x2 ट्रैक्टर : भारत का पहला रोड ट्रेन सॉल्यूशन लॉन्च आयशर मोटर्स के शुद्ध लाभ में 18% की वार्षिक वृद्धि, तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी गोदावरी इलेक्ट्रिक ने श्रीराम फाइनेंस से की साझेदारी, आसान शर्तों पर मिलेगा लोन बड़ी कंपनियों की लॉजिस्टिक्स जरूरतों के लिए लांच होंगे कई इलेक्ट्रिक एससीवी वीईसीवी ने आयशर प्रो एक्स स्मॉल ट्रकों के लिए नई मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू की NHAI ने टोल प्लाजा पर दी नई सुविधा, अब आपका वाहन नहीं रोकेंगे टोल कर्मी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 200 करोड़ की सब्सिडी देगी सरकार देशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए एसबीआई देगा सस्ता लोन, स्टैटिक से किया समझौता
राकेश खंडेलवाल
4 फरवरी 2025

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : घरेलू बाजार में 31369 यूनिट बेची

By राकेश खंडेलवाल News Date 04 Feb 2025

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : घरेलू बाजार में 31369 यूनिट बेची

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कमर्शियल व्हीकल की निर्यात बिक्री में 95% और घरेलू बिक्री में 7.69% की वृद्धि दर्ज की

भारत में कमर्शियल व्हीकल निर्माण में प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने कंपनी ने सकारात्मक परिणाम प्रदर्शित किए। घरेलू बिक्री में ग्रोथ देखी गई, और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिससे महिंद्रा की बाजार स्थिति और मजबूत हुई है।

हालांकि, कुछ चुनौतियों के बावजूद, महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बिक्री में बढ़त दर्ज की है। जनवरी 2025 में, घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 7.69% की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2024 में 29,130 यूनिट्स बेची गई थी जो जनवरी 2025 में बढ़कर 31,369 हो गई है। यह वृद्धि इनोवेशन और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2025 के आंकड़े प्रदान कर रहे हैं।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स - जनवरी 2025

श्रेणी

जनवरी 2025

वित्तवर्ष 24-25

वित्तवर्ष 23-24

परिवर्तन (% में)

एलसीवी < 2 टन

3,541

4,039

-12%

एलसीवी 2 टन -3.5 टन

19,209

18,302

5%

एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी

1,167

1,140

2%

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

7,452

5,649

31.92%

कुल

31,369

29,130

7.69%

एलसीवी < 2 टन

एलसीवी< 2 टन कैटेगरी में गिरावट देखी गई। जनवरी 2025 में 3,541 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2024 में 4,039 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी। इस कैटेगरी में ब्रांड को बिक्री में 12% की गिरावट का सामना करना पड़ा है।

एलसीवी 2 टन – 3.5 टन

इस सेगमेंट में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 में महिंद्रा ने 19,209 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी 2024 में 18,302 यूनिट्स से ज़्यादा है। यह 5% की ग्रोथ को दर्शाता है।

एलसीवी > 3.5 टन + एमएचसीवी

एलसीवी > 3.5टन + एमएचसीवी सेगमेंट में जनवरी 2025 में 2% मामूली ग्रोथ देखी गई है। जनवरी 2024 में 1,140 यूनिट्स की तुलना में बिक्री बढ़कर 1,167 यूनिट हो गई है।

3-व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

थ्री व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कैटेगरी में शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में 7,452 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2024 में 5,649 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह 31.92% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : निर्यात बाजार में 95 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 के दौरान निर्यात में 95 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज हासिल की है। कंपनी ने इस अवधि में 3404 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि जनवरी 2024 में कंपनी ने 1746 कमर्शियल वाहन बेचे थे। यह वृद्धि वैश्विक कमर्शियल व्हीकल बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थिति को और मज़बूत करती है।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा - जनवरी 2025

श्रेणी

जनवरी 2025

वित्तवर्ष 24-25

वित्तवर्ष 23-24

परिवर्तन (%में)

निर्यात

3404

1746

95%

अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं। ट्रक उद्योग से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अवगत रहने के लिए ट्रक जंक्शन मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top