Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
4 जुलाई 2023

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट जून 2023 : कमर्शियल व्हीकल्स बिक्री में 11.85% वृद्धि

By News Date 04 Jul 2023

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट जून 2023 : कमर्शियल व्हीकल्स बिक्री में 11.85% वृद्धि

घरेलू बाजार में महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल की कुल 27,336 यूनिट बेची

भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में एमएंडएम ने 11.85 प्रतिशत की शानदार बिक्री वृद्धि हासिल करते हुए घरेलू बाजार में भी अच्छी पैठ जमाई है। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की 27,336 यूनिट बेची गई है जो कि गत वित्त वर्ष जून 2022 में 24,439 इकाइयां थी। इसी प्रकार 3.5 टन से ज्यादा LCV और MHCV कैटेगरी के महिंद्रा ट्रकों की बिक्री में 88 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। जून 2023 में इस कैटेगरी के ट्रकों की बिक्री 1161 यूनिट रही और जून 2022-23 में मात्र 616 इकाइयों की बिक्री हुई थी। वहीं इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स सहित सभी कैटेगरी के तिपहिया वाहनों की बिक्री भी वित्त वर्ष जून 2023 में गत वित्त वर्ष के इसी माह की तुलना में 59 प्रतिशत ज्यादा हुई है। उधर 2 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाले सेगमेंट के एलसीवी  की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2023 को यहां ट्रक जंक्शन पर पेश किया जा रहा है। इसे पढ़ें और शेयर करें।

इस सेगमेंट की बिक्री में आई गिरावट

महिंद्रा के 2 टन से कम जीवीडब्ल्यू के एलसीवी  की बिक्री में जून 2023 में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह बिक्री जून 2023 में 3063 इकाइयां की हुई जो जून 2022 में 3410 यूनिट्स हुई थी। इस बिक्री  में 10 प्रतिशत की कमी देखी गई।  

एलसीवी 2 T- 3.5 T बिक्री में 2 प्रतिशत इजाफा

महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट जून 2023 में दर्शाया गया है कि इस सेगमेंट के सीवी की 16,735 इकाइयां सेल हुईं। वहीं गत वर्ष 2022 के इसी माह में एलसीवी 2 टी -3.5 टी की 16,405 इकाइयां बेची गईं। इससे जून 2023 की बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एलसीवी > 3.5टी + एमएचसीवी सेल 88 प्रतिशत बढ़ी

महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट में जून 2023 में इस कैटेगिरी के वाहनों की बिक्री 88 प्रतिशत बढ़ गई जो बंपर सेल है। इस महीने में 3.5 टन से अधिक  एलसीवी और एमएचसीवी की 1161 इकाइया बिकीं। यह आंकड़ा जून 2022 में 616 यूनिट ही था।

थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 59 फीसदी वृद्धि  

महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सहित ऑल कैटेगिरी के तिपहिया वाहनों की बिक्री 6377 यूनिट्स हुई जिससे 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले जून 2022 में 4008 इकाइयां थ्री व्हीलर्स बिक पाए थे।

क्या कहते हैं महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन अध्यक्ष? 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट जून 2023 पर एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नकरा ने कहा है कि एसयूवी पोर्टफोलियो की अच्छी मांग के साथ हमने 32,585 इकाइयों की घरेलू बिक्री की और इससे 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो जारी रहेगी। वहीं XUV700 एक मील के पत्थर के समान सिद्ध हुई है। इसे आस्ट्रेलिया में ग्राहकों के साथ सभी पार्टनर्स के भारी उत्साह के बीच हाई डेसिबल लांच किया गया। हम HCV और 3 व्हीलर सेगमेंट में भी साल दर साल स्वस्थ वृद्धि करना जारी रखते हैं। SUV की मात्रा एक अल्पकालिक व्यवधान के कारण सीमित थी। इंजन से संबंधित पार्ट्स सप्लाई स्टेज पर हैं। हालांकि एयर बैग ईसीयू जैसे सेमिकंडक्टर आदि पार्ट्स से संबंधित कई तरह की बाधाएं  महीने के दौरान भी जारी रहीं।

जून 2023 में महिंद्रा सीवी एक्सपोर्ट कम

महिंद्रा एंड महिंद्रा विश्व के 100 से ज्यादा देशों में अपने सीवी का निर्यात करता है। यह सबसे अधिक  सराहनीय बहुराष्ट्रीय संघों में एक है। हालांकि इस बार जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा की एक्सपोर्ट सेल करीब 10 प्रतिशत कम हुई। जून 2023 में महिंद्रा ने 2505 सीवी का एक्सपोर्ट किया जबकि जून 2022 में हुई 2,777 सीवी का निर्यात किया गया था।

ट्रक जंक्शन पर विजिट करें

यदि आप नया या यूज्ड ट्रक खरीदना या बेचना चाहते हैं तो हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट अवश्य करें। यहां आपको एक क्लिक पर सभी कैटेगिरी और सेगमेंट के ट्रक उपलब्ध होंगे।इनकी कीमत, माइलेज, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स आदि से संबंधित ताजातरीन समाचार भी आपको मिलेंगे। इसके लिए ट्रक जंक्शन एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks