Mahindra Sales Report June 2025: थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 37% की उछाल, एक्सपोर्ट में भी हल्की तेजी
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के लिए जून 2025 का महीना काफी शानदार रहा है। कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की 29,029 यूनिट बेची है, जो पिछले साल जून 2024 में बेची गई 26,778 यूनिट्स के मुकाबले 8% अधिक है। ब्रांड ने एलसीवी < 2 टन सेगमेंट में 20 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है वहीं 3 व्हीलर की बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की गई है।
आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से महिंद्रा एंड महिंद्रा कमर्शियल वाहन (CV) और 3W सेल्स रिपोर्ट जून 2025 के बारे में जानते हैं।
महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स (घरेलू बाजार)- जून 2025
श्रेणी |
जून 2025 |
||
वित्तवर्ष 25-26 |
वित्तवर्ष 24-25 |
परिवर्तन (% में) |
|
एलसीवी < 2 टन |
2,576 |
3,227 |
-20.00% |
एलसीवी 2 टन -3.5 टन |
16,772 |
16,152 |
4.00% |
एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी |
1,227 |
1,219 |
1.00% |
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) |
8,454 |
6,180 |
37.00% |
कुल |
29,029 |
26,778 |
8.00% |
जून 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा का सेगमेंटवाइज घरेलू बिक्री प्रदर्शन
एलसीवी < 2टी : जून 2025 में महिंद्रा के 2 टन से कम वजन वाले लाइट कमर्शियल वाहन (LCV) सेगमेंट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस सेगमेंट में कंपनी ने कुल 2,576 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष जून 2024 में यह आंकड़ा 3,227 यूनिट्स था। यानी बिक्री में लगभग 20% की कमी आई है। यह गिरावट मुख्य रूप से छोटे वाहनों की मांग में कमी, बाजार की बदलती प्राथमिकताओं और मौजूदा आर्थिक चुनौतियों के कारण देखने को मिली है।
एलसीवी 2T–3.5T : महिंद्रा के 2 टन से 3.5 टन वजन वाले लाइट कमर्शियल वाहन (LCV) सेगमेंट ने जून 2025 में स्थिर और सकारात्मक प्रदर्शन किया। कंपनी ने इस सेगमेंट में 16,772 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो जून 2024 में बेची गई 16,152 यूनिट्स के मुकाबले 4% अधिक है। यह वृद्धि दर्शाती है कि इस सेगमेंट में ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है। खासतौर पर लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स और डेली डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में इन वाहनों की मांग लगातार बनी हुई है।
एलसीवी > 3.5टी + एमएचसीवी : महिंद्रा के 3.5 टन से अधिक वजन वाले लाइट कमर्शियल वाहनों (LCV) और मीडियम व हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (MHCV) सेगमेंट में जून 2025 के दौरान मामूली बढ़त देखने को मिली। इस श्रेणी में कंपनी ने 1,227 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जून 2024 में 1,219 यूनिट्स थी। इस तरह महज 1% की वृद्धि दर्ज की गई है।
3-व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) : इस सेगमेंट में कंपनी ने कुल 8,454 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जून 2024 में 6,180 यूनिट्स थी। यह बिक्री 37% की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाती है। इस ग्रोथ में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलरों की बढ़ती मांग का अहम योगदान रहा है। खासकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-रिक्शा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
महिंद्रा की एक्सपोर्ट बिक्री में मामूली बढ़ोतरी
महिंद्रा ने जून 2025 में अपने कमर्शियल वाहनों के एक्सपोर्ट में भी सकारात्मक रुझान को बरकरार रखा है। कंपनी ने इस दौरान कुल 2,634 यूनिट्स का निर्यात किया, जो जून 2024 में दर्ज 2,597 यूनिट्स की तुलना में 1% अधिक है। भले ही यह वृद्धि मामूली हो, लेकिन यह कंपनी की निरंतर अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति को दर्शाती है। खासतौर पर अफ्रीका, दक्षिण एशिया और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में महिंद्रा की पहुंच बढ़ रही है।
महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा – जून 2025
श्रेणी |
जून 2025 |
||
वित्तवर्ष 25-26 |
वित्तवर्ष 24-25 |
परिवर्तन (% में) |
|
निर्यात |
2634 |
2597 |
1.00% |
अंतिम निष्कर्ष
जून 2025 महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए कमर्शियल वाहन (CV) और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन का महीना रहा। कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 29,029 यूनिट्स की बिक्री करते हुए 8% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। हालांकि एलसीवी < 2 टन सेगमेंट में 20% की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसकी भरपाई एलसीवी 2T–3.5T (4%), एमएचसीवी (1%), और विशेष रूप से थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 37% की जबरदस्त बढ़त ने कर दी। थ्री-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग ने बिक्री में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे यह सेगमेंट कंपनी के लिए ग्रोथ का मजबूत स्तंभ बना। वहीं, एक्सपोर्ट में भी 1% की मामूली बढ़ोतरी से यह संकेत मिलता है कि महिंद्रा की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY