महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सीवी की घरेलू बिक्री में 8.87 प्रतिशत और निर्यात बिक्री में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की
भारत की लीडिंग ऑटोमोटिव कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M Ltd.) ने दिसंबर 2024 के लिए घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने दिसंबर 2024 की अवधि के दौरान कुल 25,252 कमर्शियल वाहन बेचे हैं जबकि दिसंबर 2023 के दौरान 23,195 वाहन बेचे गए थे। ब्रांड ने 8.87 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। सबसे ज्यादा बिक्री लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) 2 टन से 3.5 टन कैटेगरी में दर्ज की गई। इसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,139 वाहन बेचे गए। वहीं कंपनी निर्यात बाजार में 70 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2024 के आंकड़े प्रदान कर रहे हैं।
महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स - दिसंबर 2024 |
|||
श्रेणी | दिसंबर | ||
वित्तवर्ष 24-25 |
वित्तवर्ष 23-24 |
ग्रोथ (% में) | |
एलसीवी < 2 टन |
2,409 |
2849 | -15% |
एलसीवी 2 टन -3.5 टन |
16,139 |
13958 | 16% |
एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी |
954 | 1081 |
-12% |
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) |
5,750 | 5307 | 8% |
कुल |
25,252 | 23,195 | 8.87% |
एलसीवी < 2 टन
दिसंबर 2024 की अवधि में महिंद्रा ने एलसीवी < 2 टन कैटेगरी में 2409 यूनिट की बिक्री की है। जबकि दिसंबर 2023 में 2849 वाहन बेचे गए थे। कंपनी ने इस श्रेणी में 15 प्रतिशत की नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है।
एलसीवी 2 टन -3.5 टन
महिंद्रा ने दिसंबर 2024 के दौरान एलसीवी 2 टन -3.5 टन श्रेणी में 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,139 वाहन बेचे हैं। ब्रांड दिसंबर 2023 में 13958 वाहनों की बिक्री की थी।
एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी
दिसंबर 2024 में एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी में महिंद्रा ने कम यूनिट बेची है। इस श्रेणी में महिंद्रा ने 12% की कमी के साथ 954 वाहन बेचे है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसंबर में बिक्री का यह आंकड़ा 1081 यूनिट था।
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)
3 व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कैटेगरी के वाहनों की कंबाइंड सेल की बात करें तो इसमें कंपनी ने 8% की बढत दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में जहां 5750 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं दिसंबर 2023 में 5307 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बेचे गए थे।
महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : निर्यात में 70 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2024 के दौरान निर्यात में 70 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने इस अवधि में 3092 यूनिट सीवी बेचे हैं। जबकि दिसंबर 2023 में कंपनी ने 1819 कमर्शियल वाहन बेचे थे।
महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा - दिसंबर 2024 |
|||
श्रेणी | दिसंबर | ||
वित्तवर्ष 24-25 |
वित्तवर्ष 23-24 |
ग्रोथ (% में) | |
निर्यात |
3092 | 1819 | 70% |
चालू वित्तवर्ष के 9 महीनों में घरेलू और निर्यात बाजार में ज्यादा वाहन बेचे
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चालू वित्तवर्ष 2024-25 के 9 महीनों (अप्रैल से दिसंबर) के लिए सेल्स डेटा जारी किया है। कंपनी ने घरेलू बाजार 2.16 प्रतिशत और निर्यात बाजार में 22 ग्रोथ दर्ज की है, जिसे नीचे दी गई सारिणी से समझा जा सकता है। आइए, सारिणी देखें :
महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की घरेलू सेल्स रिपोर्ट अप्रैल से दिसंबर 2024 (YTD) |
|||
श्रेणी | YTD दिसंबर | ||
वित्तवर्ष 24-25 |
वित्तवर्ष 23-24 | ग्रोथ (% में) | |
एलसीवी < 2 टन |
28634 |
31896 | -10% |
एलसीवी 2 टन -3.5 टन |
159738 | 154319 | 4% |
एलसीवी > 3.5 टन +एमएचसीवी |
9021 | 9359 | -4% |
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) |
64233 | 60503 | 6% |
कुल | 261626 | 256077 |
2.16% |
महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा – अप्रैल से दिसंबर 2024 (YTD) |
|||
श्रेणी | YTD दिसंबर 2024 | ||
वित्तवर्ष 24-25 | वित्तवर्ष 23-24 | ग्रोथ (% में) | |
निर्यात | 24101 | 19805 | 22% |
डॉव जोन्स इंडेक्स में विश्व लीडर का दर्जा पाने वाली एकमात्र भारतीय ऑटो कंपनी बनी महिंद्रा
एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नकड़ा के अनुसार, " साल का अंत शानदार रहा, क्योंकि हम ऑटो सेक्टर में डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) की विश्व लीडर का दर्जा पाने वाली एकमात्र भारतीय ऑटो कंपनी बन गए। डीजेएसआई रैंकिंग ईएसजी प्रदर्शन के लिए सबसे सम्मानित वैश्विक बेंचमार्क में से एक है, जो विभिन्न उद्योगों में 13,000 से अधिक कंपनियों को कवर करती है और हम सभी वैश्विक ऑटो ओईएम में पहले स्थान पर हैं।”
क्या आप नया ट्रक या पुराना ट्रक खरीदना और बेचना चाहते हैं ? तो ट्रक जंक्शन से अपना मनचाहा मॉडल चुन सकते हैं। ट्रक इंडस्ट्री से जुड़ी ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए आप ट्रक जंक्शन मोबाइल एप्लीकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT