Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला
Montra Electric Eviator
29 दिसंबर 2023

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो : ज्यादा कमाई के लिए सबसे अच्छा कार्गो थ्री व्हीलर

By News Date 29 Dec 2023

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो : ज्यादा कमाई के लिए सबसे अच्छा कार्गो थ्री व्हीलर

जानें महिंद्रा ई अल्फा कार्गो व्हीकल की खासियत, फीचर्स, कीमत और सबकुछ

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो 3 व्हीलर भारत के सबसे लोकप्रिय कार्गो 3 व्हीलर वाहनों में से एक है। यह वाहन बहुत कम कीमत और बेहतरीन गुणवत्ता वाले पार्ट्स की वजह से बेहद टिकाऊ और अच्छा प्रदर्शन करने वाला वाहन है। महिंद्रा की ब्रांडिंग के साथ आने वाला यह वाहन थ्री व्हीलर कार्गो के क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हुआ है। गौरतलब है कि महिंद्रा भारत की बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनी है जो बेहतरीन क्वालिटी के उत्पादों का निर्माण करती है। महिंद्रा ई अल्फा कार्गो 3 व्हीलर बेहतरीन गुणवत्ता और क्वालिटी फीचर्स के अलावा यह बेहद किफायती और वैल्यू फॉर मनी कार्गो वाहन है, जो कम दूरी के डिलीवरी वाहन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। यह वाहन कम प्राइस में उन्नत फीचर्स, गुणवत्तापूर्ण पार्ट्स और जबरदस्त ड्राइविंग फैसिलिटी से लैस है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपए तक हो सकती है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा ई अल्फा कार्गो 3 व्हीलर के बारे में, इस वाहन की खासियत, कीमत एवं उपयोग, लोन, कमाई आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा ई अल्फा कार्गो की खासियत?

महिंद्रा द्वारा निर्मित, महिंद्रा ई अल्फा कार्गो 3 व्हीलर भारत के बेहतरीन इलेक्ट्रिक बेहतरीन कार्गो में से एक है। यह मजबूत, और वजनदार है। ड्राइविंग फैसिलिटी और ड्राइविंग अनुभव भी इसमें शानदार है। किफायती और मजबूत होने की वजह से यह वाहन आरामदायक सफर के साथ भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ चलने में सक्षम है। वाहन के रखरखाव में भी बहुत कम लागत की आवश्यकता पड़ती है। बेहद कम मेंटनेंस की आवश्यकता होने की वजह से यह वाहन, वाहन मालिकों के लिया बेहद फायदे का सौदा हो सकता है। इसके अतिरिक्त यह कार्गो थ्री व्हीलर स्वच्छ परिवहन के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

यह वाहन 780 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ आता है। इस वाहन का व्हीलबेस 2168 mm है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 310 किलोग्राम है। प्रति चार्ज यह वाहन 80 किलोमीटर दूरी तक का सफर तय कर सकता है। यह 3 व्हीलर वाहन है जिसकी कुछ खासियत इस प्रकार है :

  • यह वाहन अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है |

  • इसका कर्ब वेट 400 किलोग्राम है |

कितना होगा फायदा / कमाई

छोटे और मध्यम स्तर के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए अक्सर कार्गो थ्री व्हीलर की जरूरत पड़ती है। इसकी मदद से छोटी दूरी में सामानों की डिलीवरी किया जाना बहुत आसान हुआ है। इस जबरदस्त कार्गो थ्री व्हीलर की मदद से देश के छोटे और मध्यम व्यापारियों को बहुत लाभ हुआ है। अगर वो अपनी जरूरत के लिए इस 3 व्हीलर का उपयोग करना चाहें तो यह वाहन उनके व्यापार को अवसंरचनात्मक सपोर्ट देने में सक्षम है। न सिर्फ व्यापार बल्कि इस वाहन की मदद से स्वरोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं। बहुत से लोगों के लिए यह 3 व्हीलर उनकी इनकम स्रोतों को बढ़ाने का एक बड़ा साधन तो बन ही रहा है साथ ही इस कार्गो की मदद से उनका पुराना व्यापार भी आसान हो रहा है। गौरतलब है कि देश में कम दूरी के परिवहन और सामानों की आवाजाही की मांग काफी बढ़ी है। बहुत से लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं जिसमें ग्राहक बड़े एवं भारी उत्पादों की होम डिलीवरी की मांग करते हैं, इस वाहन पर एक साथ 2 से 4 फ्रीज, अलमारी या कूलर जैसे कई अन्य उत्पादों को लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी की जा सकती है। इस वाहन से बहुत से लोग दूध का व्यापार, फिल्टर्ड वाटर का व्यापार भी करते हैं।  चूंकि बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती जनसंख्या के बीच लोगों की जरूरतें बढ़ी है, तो ऐसे में आप अपने स्वरोजगार के साधन के लिए यह  इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीद सकते हैं। इससे होने वाली कमाई की बात करें तो यह करीब 18000 से 30000 रुपए प्रति महीने तक हो सकती है। यह वाहन लागत प्रभावी होता है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की तुलना में यह 3 व्हीलर ज्यादा लाभ दे पाता है। 

क्यों खरीदें महिंद्रा ई अल्फा कार्गो 3 व्हीलर?

इलेक्ट्रिक कार्गो बहुत से लोगों के रोजगार का पार्ट बन चुका है। अभी भी भारत जैसे बड़े मार्केट में इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन की बड़ी मांग है और स्वरोजगार का भी अच्छा स्कोप है। इसका बड़ा कारण है कि यह वाहन कम से कम कीमत में सेवा दे पाता है, जिससे इस वाहन को अत्यधिक मात्रा में व्यापारिक ऑर्डर प्राप्त होते हैं। बहुत से क्षेत्रों में परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की आवश्यकता है। इसी वजह से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीलर की मांग में भी लगातार तेजी दिख रही है। 

कैसे उठाएं लाभ?

एडवांस तकनीक, उन्नत फीचर्स से लैस यह इलेक्ट्रिक कार्गो खरीदने के लिए आप महिंद्रा ई अल्फा कार्गो 3 व्हीलर के ट्रक जंक्शन पेज पर इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। यह वाहन जबरदस्त माइलेज क्षमता के साथ आता है। महिंद्रा का यह 3 व्हीलर कार्गो सुपर ऑफर के साथ ट्रक जंक्शन पर उपलब्ध है। ऑफर की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर विकल्प पर क्लिक करेंगे। मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट कर दें, ताकि आप इस व्हीकल पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। यदि आप इस उत्कृष्ट 3 व्हीलर के लिए लोन की जानकारी लेना चाहते हैं तो “लोन आवेदन करें” या “अप्लाई लोन" पर क्लिक कर सकते है और मांगी गई जानकारी भरते हुए फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT          

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top