Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
28 जुलाई 2023

महिंद्रा ई-अल्फा मिनी : भारत का सबसे किफायती ऑटो रिक्शा

By News Date 28 Jul 2023

महिंद्रा ई-अल्फा मिनी : भारत का सबसे किफायती ऑटो रिक्शा

जानें, महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की कुछ महत्वपूर्ण खासियतें

भारत में बैटरी से चलने वाले रिक्शा का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ने लगा है। कमर्शियल मार्केट में इनके आने के बाद से लाखों लोगों को रोजगार मिला है, जिसमें वह अधिक कमाई कर पा रहे हैं। यदि आप भी किसी ऐसे वाहन की तलाश में जिससे आप कमाई के साथ अधिक सेविंग्स भी कर पाएं, तो ऐसे में आप महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा को चुन सकते हैं। महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक रिक्शा पावरफुल मोटर के साथ आता है और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को बिलकुल भी थकान महसूस नहीं होती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की कुछ खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

शानदार इंजन पावर और जबरदस्त परफॉर्मेंस

महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में 48 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली Brushless DC motor 1000 W मोटर आती है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा की अधिकतम टॉर्क 3.2 NM है, जिससे यह कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली बनता है। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा की अधिकतम स्पीड 25 KMPH रखी गई है। महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा 758 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

80 km की बेहतरीन रेंज

महिंद्रा के इस बैटरी रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर तक की रेंज देखने को मिलती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत से ही अधिक सेविंग्स करने लगते हैं। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा में 48 V 120 Ah बैटरी आती है। महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको 4.5 x 10 - 8 PR फ्रंट टायर और 90/90 - 12 54 J रियर टायर देखने को मिल जाते हैं, जो इसे खराब से खराब रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करते हैं।

डायमेंशन और बॉडी लुक

महिंद्रा ने अपने इस बैटरी रिक्शा को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के फ्रंट में एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। इस बैटरी ऑटो रिक्शा में ड्यूल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर आते हैं। महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा को 2768 MM लंबाई, 995 MM चौड़ाई और 1794 MM ऊंचाई के साथ 2168 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

4 यात्रियों के लिए आरामदायक सीट

महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। कंपनी का यह थ्री व्हीलर जीरो नॉइस और जीरो वाइब्रेशन के साथ आता है। महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में Handle Bar आता है और इसमें Direct Transmission through Differential ट्रांसमिशन दिया गया है। महिंद्रा बैटरी रिक्शा में Mechanical Cable Type पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स आते हैं। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को Telescopic Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Leaf Spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है।

बेस्ट प्राइस : डेढ़ लाख रुपए से कम कीमत में खरीदें

भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपये रखा है। यदि आप इस बैटरी रिक्शा को फाइनेंस करवाना चाहते हैं, तो भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन मार्केट ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आप इस ऑटो रिक्शा को कम डाउनपमेंट और आसान EMI पर फाइनेंस करवा सकते हैं।

वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
महिंद्रा ई-अल्फा मिनी 4-सीटर/इलेक्ट्रिक 758

₹ 1.45 - 1.47 लाख

महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा का प्राइस क्या है?

Ans भारत में महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की कीमत 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.2 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?

Ans कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है।

Q.3 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans महिंद्रा के इस बैटरी रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 758 किलोग्राम है।

Q.4 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस क्या है?

Ans कंपनी का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 2168 MM व्हीलबेस में आता है।

Q.5 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans महिंद्रा का यह ऑटो रिक्शा 48 Kwh बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks