स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, बॉडी लुक और प्राइस की संपूर्ण तुलना
महिंद्रा एंड महिंद्रा सालों से अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरती आ रही है। इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कंपनी के प्रोडक्ट्स की मजबूती और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। भारत में महिंद्रा के ऑटो रिक्शा आपको कम कीमत में बेहतर माइलेज के साथ देखने को मिल जाते हैं। छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों तक में महिंद्रा के वाहन बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कंपनी ने हमेशा ही अपने ग्राहकों की सुरक्षा, सुविधा और जरूरतों के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड किया है। महिंद्रा ने जब से इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है, इसके उपभोक्ताओं में बढ़ोतरी हुई है। देश में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा कैटेगरी में महिंद्रा टॉप परफॉर्मेंस कंपनियों में से एक है। कंपनी के महिंद्रा ई-अल्फा मिनी और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा इन दिनों खास लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की तुलना करने जा रहे हैं, आइये, जानें इनमें कौनसा बैटरी रिक्शा आपके लिए अधिक प्रॉफिटेबल है।
महिंद्रा ई-अल्फा मिनी Vs महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा के इन ऑटो रिक्शाओं के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको 48 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली Brushless DC motor 1000 W मोटर देखने को मिल जाती है, जो 2 HP पावर और 22 NM की टॉर्क जनरेट करती है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में 7.37 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली शक्तिशाली मोटर आती है, जो 10 HP पावर और 42 NM की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है। ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की 25 KMPH हाई स्पीड रखी गई है। वहीं ट्रेओ ऑटो रिक्शा 55 KMPH टॉप स्पीड के साथ आता है। यदि इनकी रेंज की बात करें, तो महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है। जबकि महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा एक बार चार्ज करने पर 125 से 141 किलोमीटर तक चल सकता है।
व्हीकल | महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा | महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा |
पावर | 2 HP | 10 HP |
टॉर्क | 22 NM | 42 NM |
रेंज | 80 KM | 125 से 141 KM |
स्पीड | 25 KMPH | 55 KMPH |
महिंद्रा ट्रेओ Vs महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा का बॉडी लुक
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इन इलेक्ट्रिक रिक्शाओं को ग्राहकों की सुविधा के अनुसार निर्मित किया है। पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इन्हें देखते ही पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। ई-अल्फा मिनी रिक्शा को 2768 MM लंबाई, 995 MM चौड़ाई और 1794 MM ऊंचाई के साथ 2168 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को 2769 MM लंबाई, 1350 MM चौड़ाई और 1750 MM ऊंचाई के साथ 2073 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। इन दोनों ही महिंद्रा ऑटो रिक्शा के फ्रंट में आपको एक मजबूत और बड़ी विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें सिंगल वाइपर दिए गए हैं। दोनों के फ्रंट में आपको ड्यूल हेडलैम्पस के साथ स्टाइलिश इंडिकेटर्स देखने को मिल जाते हैं। ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। जबकि ट्रेओ ऑटो रिक्शा ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स की सीट्स में आता है।
व्हीकल | महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा | महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा |
सीटिंग क्षमता | D+4 | D+3 |
व्हीलबेस | 2168 MM | 2073 MM |
लंबाई | 2768 MM | 2769 MM |
चौड़ाई | 995 MM | 1350 MM |
ऊंचाई | 1794 MM | 1750 MM |
महिंद्रा ई-अल्फा मिनी Vs महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के फीचर्स
यदि हम महिंद्रा के इन बैटरी रिक्शाओं के फीचर्स में कंपैरिजन करें, तो महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको Handle Bar के साथ Direct Transmission through Differential ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। जबकि महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में Handle Bar और Direct Drive ट्रांसमिशन दिया गया है। यदि इनके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको Mechanical Cable Type पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स मिल जाते हैं। जबकि ट्रेओ ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स आते हैं। ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा को Telescopic Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Leaf Spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle with Leaf Sprig रियर सस्पेंशन के साथ आता है।
व्हीकल | महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा | महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा |
हैंडलबार | Handle Bar | Handle Bar |
ट्रांसमिशन | Direct Transmission through Differential | Direct Drive |
पार्किंग ब्रेक | Mechanical Cable Type | Yes |
ब्रेक्स | Drum Breaks | Hydraulic Breaks |
फ्रंट सस्पेंशन | Telescopic Hydraulic Shock Absorber | Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber |
रियर सस्पेंशन | Leaf Spring | Rigid Axle with Leaf Sprig |
महिंद्रा ट्रेओ Vs महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा की कीमत
Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपये रखा है। जबकि कंपनी ने अपने महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक इलेक्ट्रिक रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप महिंद्रा के इन इलेक्ट्रिक रिक्शाओं को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI के साथ घर ला सकते हैं।
महिंद्रा ई-अल्फा मिनी Vs महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के वेरिएंट्स और प्राइस
महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।
वेरिएंट | प्राइस |
महिंद्रा ई-अल्फा मिनी 4-सीटर/इलेक्ट्रिक | 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपये |
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में आपको 2 वेरिंएट्स देखने को मिल जाते है।
वेरिएंट | प्राइस |
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एचआरटी | 2.79 लाख से 3.00 लाख रुपये |
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एसएफटी | 2.79 लाख से 2.98 लाख रुपये |
महिंद्रा ट्रेओ Vs महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ
Q.1 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी और महिंद्रा ट्रेओ में सस्ता ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें सस्ता महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपये है।
Q.2 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी और महिंद्रा ट्रेओ में अधिक रेंज वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें अधिक रेंज वाला महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा है, यह सिंगल चार्ज में 125 से 141 KM तक चल सकता है।
Q.3 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी और महिंद्रा ट्रेओ में अधिक सीटिंग कैपेसिटी वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें अधिक सीटिंग कैपेसिटी वाला महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा है, इसमें ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर्स सीट आती है।
Q.4 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी और महिंद्रा ट्रेओ में अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा है। इसमें 48 Kwh कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है।
Q.5 महिंद्रा ई-अल्फा मिनी और महिंद्रा ट्रेओ में मैक्सिमम टॉर्क वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें अधिकतम टॉर्क वाला महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा है, इसका इंजन 42 NM की टॉर्क जनरेट करता है।
अन्य समाचार : टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल Vs मारुति सुजुकी सुपर कैरी पेट्रोल : कंपेरिजन से जानें कौनसा मिनी ट्रक है आपके लिए परफेक्ट
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT