जानें, महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा के स्पेशल फीचर्स और प्राइस
यदि आप भी कम से कम खर्च में अपने खुद के कारोबार की शुरूआत करने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आप एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें, इन दिनों भारत में लास्ट मील यात्रा के लिए सबसे अधिक ऑटो रिक्शा का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक रिक्शा शहरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से चल सकते हैं और इन्हें ऑपरेट करना भी काफी आसान है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा मौजूद है। लेकिन यदि भारत के सबसे लोकप्रिय ऑटो रिक्शा की बात करें, तो इसमें महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा का नाम सबसे पहले आता है। इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको शक्तिशाली मोटर और कमाल की रेंज में देखने को मिल जाती है। आइये जानें, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा के जबरदस्त फीचर्स के बारे में जो तेजी से आपकी कमाई बढ़ा सकते हैं।
सुपर परफॉर्मेंस
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको Brushless DC Motor (BLDC) मोटर देखने को मिल जाती है, जो 22 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है, इससे यह ऑटो रिक्शा कठिन रास्तों पर काफी आसानी से चल सकता है। इस महिंद्रा थ्री व्हीलर की हाई स्पीड 25 KMPH रखी गई है। महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा 5% की ग्रेडेबिलिटी के साथ आता है, जिससे यह चढ़ाई वाले रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है।
सुपर कमाई और बेनिफिट्स
महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर से अधिक की रेंज देखने को मिल जाती है, जिससे आप ज्यादा अर्निंग कर पाते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने इस ऑटो रिक्शा और चार्जर के साथ 12 महीने की वारंटी देती है। साथ ही महिंद्रा इसकी बैटरी के साथ 18 महीने की वारंटी भी देती है, जिससे आप मेंटेनेंस के झंझट से दूर रहते हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 140 AH की नई बैटरी देखने को मिल जाती है।
सुपर सेफ्टी और स्टाइल
महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 412 किलोग्राम है और इसे 792 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में पेश किया गया है। महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा को 2780 MM लंबाई, 995 MM चौड़ाई और 1794 MM ऊंचाई के साथ 2168 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 138 MM रखा गया है। महिंद्रा ने अपने इस बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है और इसके फ्रंट में आपको एक काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 4.50 X 108 PR फ्रंट टायर और 90 X 90-12 रियर टायर मिल जाते हैं, जो साइज में बड़े हैं और खराब रास्तों पर आरामदायक सफर का अनुभव देते हैं।
सुपर फीचर्स
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको Handle Bar के साथ Constant Mesh ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। महिंद्रा अपने इस ऑटो रिक्शा में हैंड लीवर ऑपरेटेड (ड्रम) फ्रंट ब्रेक्स और फुट पैडल ऑपरेटेड, लिंकेज टाइम (ड्रम) रियर ब्रेक्स देती है। महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा को Leading Link with Integrated coil spring end damper फ्रंट सस्पेंशन और Rigid axle with leaf springs and damper रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया है।
अर्फोडेबल प्राइस
भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 1.61 लाख से 1.65 लाख रुपये रखा है। यदि आप इस ऑटो रिक्शा को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT