Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
7 फरवरी 2023

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो : 48kWh बैटरी क्षमता वाला बेस्ट थ्री व्हीलर

By News Date 07 Feb 2023

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो : 48kWh बैटरी क्षमता वाला बेस्ट थ्री व्हीलर

जानें, महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कार्गो थ्री व्हीलर को माल ढुलाई के लिए बेहतरीन वाहन माना जाता है। भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में इनके जरिए माल की डिलीवरी करना काफी सरल होता है। देश में लोडिंग थ्री व्हीलर काफी ज्यादा लोकप्रिय है, क्योंकि इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। यदि आप भी खुद का कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कार्गो थ्री व्हीलर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इनसे कम समय में अधिक कमाई की जा सकती है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई लोडिंग थ्री व्हीलर मौजूद है लेकिन यदि हम किफायती कीमत के साथ अधिक माइलेज और ज्यादा पेलोड क्षमता वाले थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर में आपको पावरफुल Electric Motor देखने को मिलती है। इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की बैटरी क्षमता 48 Kwh है। कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 25 KMPH है। यदि इसकी पेलोड क्षमता और जीवीडब्ल्यू की बात की जाए, तो महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता 310 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 780 किलोग्राम है। महिंद्रा कंपनी अपने महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

महिंद्रा के इस लोड़िंग थ्री व्हीलर का लुक काफी आकर्षक रखा गया है, पहली बार में देखने पर ही अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिलती है। इसकी लोड बॉडी काफी बेहतर क्वालिटी में आपको देखने को मिल जाती है। इसके फ्रंट में 2 हैडलाइट्स के साथ 2 इंडिकेटर्स दिए गए हैं। कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको केवल ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिलती है। महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर को 2795 एमएम लंबाई, 995 एमएम चौड़ाई और 1790 एमएम ऊंचाई के साथ 2168 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस थ्री व्हीलर में R10,RR – R12 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के फीचर्स

कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको Handle Bar देखने को मिलता है। महिंद्रा ने अपने इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में Manual ट्रांसमिशन दिया है। महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brakes ब्रेक्स देखने को मिलते हैं जो वाहन को फिसलने और दुर्घटनाओं से बचाते हैं। इस लोडिंग थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 138 MM रखा गया है। इसके फुल चार्ज होने की टाइमिंग 10 से 12 घंटे की है। कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 400 किलोग्राम है।

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर का प्राइस

महिंद्रा कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स के तरह इस कार्गो थ्री व्हीलर का प्राइस भी काफी कम रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 1.57 लाख से 1.60 लाख रुपये रखी है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर से जुड़े FAQ!

Q.1 महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
Ans भारत में महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 1.57 लाख से 1.60 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।

Q.3 महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 310 किलोग्राम है।

Q.4 महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 780 किलोग्राम है।

Q.5 महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर को 2168 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks