Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
24 May 2023
Automobile

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर : सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज

By News Date 24 May 2023

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर : सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज

जानें, महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत

भारत में कमर्शियल व्हीकल्स सेक्टर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इनकी व्यापक सेल और जबरदस्त मांग के कारण ये ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों में सबसे ज्यादा डिमांड कार्गो थ्री व्हीलर्स की है। ई- थ्री व्हीलर्स निर्माताओं में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी काफी आगे निकल चुकी है। इसके एक से बढ़ कर एक कार्गो थ्री व्हीलर ऑटो मार्केट में आ रहे हैं। इनमें लेटेस्ट मॉडल महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर है। यह हाई टॉर्क वाले गियर के साथ आता है। एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर यह तिपहिया वाहन 80 किलोमीटर तक की बेहतर रेंज प्रदान करता है। इसका जीवीडब्ल्यू 780 किलोग्राम है। इस कार्गो थ्री व्हीलर में बड़ा और चौड़ा कार्गो ट्रे होने के कारण इसकी पेलोड कैपेसिटी 310 किलोग्राम तक है। इससे यह ज्यादा प्रॉफिटेबल है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

क्यों है महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर सबसे बेस्ट ?

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से आने वाला महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर एक बेस्ट कमर्शियल व्हीकल है। इसकी मुख्य वजह इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हैं जो इस प्रकार हैं-:   महिंद्रा ई अल्फा थ्री व्हीलर का लोड एरिया अन्य थ्री व्हीलर कार्गो व्हीकल के मुकाबले ज्यादा बड़ा है। इससे इसमें अधिक लोड ले जाया जा सकता है।
  • इसमें 48 kwh कैपेसिटी की बैटरी आती है जो उच्च गुणवत्ता की है।
  • यह कार्गो तिपहिया वाहन स्वच्छ परिवहन के लिए एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह शोर रहित और पर्यावरण के अनुकूल है।
  • इसमें बैटरी तेजी से चार्ज होती है, यही कारण है कि एक बार बैटरी फुल होने पर यह 80 km तक की रेंज प्रदान करता है।
  • इसका कर्ब वेट 400 किलोग्राम  है। 
  • यह कार्गो थ्री व्हीलर कंपनी की ओर से दो साल की वारंटी के साथ आता है।
  • महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर में शानदार मोटर आउटपुट आता है। इसके साथ ही हाई टॉर्क के साथ इससे 1.34 hp की पावर मिलती है।

डेक बॉडी केबिन

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर में डेक बॉडी केबिन आता है। यह चेचिस के साथ है और डे केबिन के रूप में पेश किया गया है। इसमें कंफर्टेबल सीटिंग कैपेसिटी है। ड्राइवर साइड के दोनो ओर विजुअलिटी के लिए मिरर लगाए गए हैं।

ब्रेकिंग सिस्टम  

इस कार्गो थ्री व्हीलर में ड्रम ब्रेक आते हैं। वहीं फर्स्ट गियर में 5 से 7 हाई टॉर्क तक ग्रेडेबिलिटी मिलती है। इससे यह फ्लाईओवर और पहाड़ी रास्तों पर आसानी से चढ़ सकता है। इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम है।

बड़ा  व्हीलबेस

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर में 2168 mm व्हीलबेस आता है जो अन्य कार्गो थ्री व्हीलर्स के मुकाबले ज्यादा बड़ा है। यह वाहन में लोड को अच्छी तरह से बेलेंस करता रहता है। इसकी लंबाई 2795 mm, चौड़ाई 995 mm और ऊंचाई 1790 mm आती है। वहीं इस व्हीकल का  ग्राउंड क्लीयरेंस 138 mm रखा गया है।

फ्रंट लुकिंग शानदार

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की सामने की लुकिंग काफी शानदार है। इसकी विंडशील्ड लंबी और चौड़ी है। इस पर वाइपर है और हैडलाइट के साथ ही इंडीकेटर्स भी दिए गए हैं।

कीमत अफोर्डेबल  

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 1.57 लाख से 1.60 लाख रुपये है। यह कीमत पूरी तरह से ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल ही कही जा सकती है। इसे खरीदने के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

सवाल-1.  महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की रेंज (माइलेज ) क्या है?

जवाब- यह कार्गो थ्री व्हीलर एक बार संपूर्ण चार्ज होने पर 80 km की शानदार रेंज प्रदान करता है।

सवाल-2. महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?

जवाब- यह कार्गो थ्री व्हीलर 780 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-3. महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी कितनी है?

जवाब- इसमें 310 किलोग्राम लोड ले जाया जा सकता है।

सवाल-4 महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

जवाब- यह कार्गो थ्री व्हीलर 1.57 लाख से 1.60 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है।

सवाल-5. महिंद्रा ई अल्फा कार्गो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट कितना है?

जवाब- यह कार्गो थ्री व्हीलर 400 किलोग्राम कर्ब वेट में आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us