Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी जनरल मोटर्स और एलजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे सस्ती बैटरी महाराष्ट्र में 22 आरटीओ चैक पोस्ट जल्द होगी बंद बजाज गोगो P7012 ने अप्रैल 2025 में बजाज ऑटो को बनाया नंबर 1 कम बजट में बड़ा मुनाफा! पुराना ट्रक खरीदने के 5 बड़े फायदे अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i3+ Vs महिंद्रा बोलेरो एक्सट्रा लॉन्ग : 10 लाख के बजट में कौनसी पिकअप रहेगी बेस्ट? टाटा 5532 एस ट्रक : 55 टन में नया महाबली ट्रक, जानिए खास फीचर्स
Montra Electric Eviator
12 अगस्त 2023

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा : सिगंल चार्ज में 95 किलोमीटर से अधिक रेंज

By News Date 12 Aug 2023

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा : सिगंल चार्ज में 95 किलोमीटर से अधिक रेंज

जानें, महिंद्रा के इस न्यू ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

आजकल भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ही बोलबाला है। इन वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनियों में भी जैसे होड़ मची हुई है। ये कंपनियां  एक से एक बढ़ कर नये ईवी लांच कर रही हैं। थ्री व्हीलर कैटेगरी में तो जबरदस्त इनोवेशन हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में थ्री व्हीलर का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसका मुख्य कारण है इसका शोर रहित और जीरो एमिशन का होना। ना धुंआ, ना शोर बस स्वच्छ वातावरण में चलते रहिए। अगर आप सबसे सस्ता और अच्छा ई ऑटो रिक्शा खरीदने की सोच रहे हैं तो अब देर किस बात की? महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एकदम लेटेस्ट थ्री व्हीलर मॉडल लांच किया है -महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा। इसे आप पौने दो लाख रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। गुणवत्ता और परफॉर्मेंस में इसका कोई जवाब नहीं है। यह ऑटो रिक्शा 792 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। सिंगल चार्ज में इसकी शानदार रेंज 95 किमी से भी अधिक मिलती है। वहीं इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर्स इतने बेहतरीन हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे। इस ऑटो रिक्शा को खरीदने के बाद आपको कई तरह से अपने बिजनेस में फायदे मिलते हैं। यह समय और ईंधन की बचत करता है। वहीं कम लागत एवं किफायती कीमत से आप अपना ऑटो बिजनेस आराम से शुरू कर सकते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

मोटर और बैटरी की अच्छी कैपेसिटी

इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में इसकी बैटरी और मोटर ये दो महत्वपूर्ण होते हैं। महिंद्रा ई अल्फा सुपर में आपको ब्रशलेस डीसी मोटर मिलती है। यह 2 hp पावर और 22 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। इसमें सिंक्रोमैश टाइप ट्रांसमिशन आता है। इसकी  बैटरी कैपेसिटी बढ़िया है। यह बैटरी लेड एसिड बैटरी है जो उच्च गुणवत्तापूर्ण है। वहीं इसकी ग्रेडेबिलिटी 5 प्रतिशत होने से यह हाई रेंज प्रदान करने में सफल होता है।

सीटिंग कैपेसिटी/ पेलोड

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो में आपको ड्राइवर की कंफर्टेबल सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स की आरामदायक सीटें मिलती हैं। इसकी सीटिंग कैपेसिटी या पेलोड क्षमता ज्यादा होने से आपको हर ट्रिप में ज्यादा कमाने का अवसर मिलता है।

फ्रंट लुकिंग शानदार

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की सामने की लुकिंग शानदार आती है। इसकी बड़ी विंडस्क्रीन पर लोगो लगा  आता है जो इसे क्लीन रखने के लिए है। वहीं महिंद्रा की बैजिंग है। इसमें बड़ी गोलाकार हैडलाइट्स हैं, वहीं स्टाइलिश इंडीकेटर्स आते हैं। फ्रंट टायर पर मजबूत और क्वालिटी से भरपूर मडगार्ड है। टायर साइज बड़े होने से इसके पलटने का कोई खतरा नहीं होता। इससे पैसेंजर्स और ड्राइवर दोनों को सुरक्षा मिलती है।

सुपर व्हीलबेस और कॉन्फिगरेशन टायर

महिंद्रा ई अल्फा ऑटो रिक्शा में आपको अच्छा व्हीलबेस मिल जाता है, जो 2168 mm है। इससे यह वजन को पूरी तरह से बेलेंस कर लेता है। वैसे  इसके डायमेंशन के तहत इसकी लंबाई 2780 mm, चौड़ाई 995 mm और ऊंचाई 1794 mm आती है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 138 mm है। वहीं कर्ब वेट 412 kg है। इसके फ्रंट टायर का साइज 4.50 X 108 PR  और रियर टायर साइज 90 X 90-12 आता है। ये टायर कॉन्फिगरेशन वाले हैं जो काफी मजबूत और ड्यूरेबल हैं।

हाई रेंज, हाई स्पीड

महिंद्रा ई अल्फा ऑटो रिक्शा की माइलेज कंपनी की ओर से सिंगल बैटरी चार्ज में 95 km से ज्यादा बताई गई है जो खरी उतरती है। ग्राहकों के अनुसार यह 110 km तक रेंज प्रदान कर सकता है। वहीं इसकी अधिकतम स्पीड 25 kmph है।

अन्य खास फीचर्स  

महिंद्रा ई अल्फा ऑटो रिक्शा में और भी कई अच्छे फीचर्स आते हैं जो इस ऑटो रिक्शा को बेस्ट ऑटो बनाते हैं। इसका स्टीयरिंग हैंडलबार टाइप एवं ट्रांसमिशन कांस्टेंटमैश टाइप आता है। इसका फ्रंट सस्पेंशन Leading Link with Integrated coil spring end damper और रियर सस्पेंशन Rigid axle with leaf springs and damper के रूप में आता है।

कीमत पॉकिट फ्रेंडली

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की कीमत 1.61 लाख रुपये से 1.65 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों के लिए पॉकिट फ्रेंडली ही कही जा सकती है। इतनी कम कीमत में इतना अच्छा ऑटो रिक्शा और कहां मिलेगा?

महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हो सकते हैं-:

Q.1- महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की मोटर कितना टॉर्क जनरेट करती है?

Ans- इसकी मोटर 22 nm टॉर्क जनरेट करती है।

Q.2- महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?

Ans-  महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा 95 से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकता है।

Q.3- महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- इसकी जीवीडब्ल्यू 792 kg है।

Q.4- महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर की सीटें आती हैं।

Q.5- महिंद्रा ई अल्फा सुपर ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?

Ans- यह ऑटो रिक्शा आपको 1.61 लाख रुपये से 1.65 लाख रुपये कीमत तक उपलब्ध होता है।  

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top