Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

महिंद्रा ई- मोबिलिटी ने Terrago Logistics के साथ की साझेदारी

News Date 06 May 2022

महिंद्रा ई- मोबिलिटी ने Terrago Logistics के साथ की साझेदारी

महिंद्रा इलेक्ट्रिक Terrago Logistics को करेगा Mahindra Treo Zor ईवी की आपूर्ति

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति जारी है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अन्य दूसरी ऐसी कंपनियों से साझेदारी कर रही हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार उपलब्ध कराने में अग्रणी हैं। बता दें कि स्वदेशी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने दिल्ली स्थित स्टार्टअप Terrago Logistics के साथ साझेदारी की है। इस कंपनी के पास वर्तमान में 65 महिंद्रा ट्रियो जोर कार्गो वाहनों का समूह है जो तीन शहरों में ऑनलाइन किराना प्रमुख, बिग बॉस्केट और प्रमुख रसद प्रमुखों और पोर्टर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने जो भागीदारी Terrago Logistics के साथ की है उसका मुख्य उद्देश्य शून्य प्रदूषण वाले अतिरिक्त इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति इस कंपनी को करना है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इन दोनों कंपनियों के मध्य हुए समझौते के बारे में पूरी जानकारी दी  जा रही है। 

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सीईओ ने साझेदारी पर यह कहा 

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और Terrago Logistics के बीच हुई साझेदारी को लेकर महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा है कि हमारा मानना है कि यह साझेदारी ना केवल हमारे कार्बन न्यूट्रल लक्ष्यों को गति देगी बल्कि दूसरों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने की नींव भी रखेगी। Terrago Logistics के सह संस्थापक मोहन रामास्वामी ने भी इस साझेदारी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम Mahindra Treo Zor के साथ लास्ट माइल कार्गो मोबिलिटी के लिए इलेक्ट्रिक -3 व्हीलर्स को अपनाने में भारत में अग्रणी होने पर गर्व करते हैं। वहीं डिलीवरी के लिए स्वच्छ गतिशीलता सुनिश्चित करते हैं, जिससे शहर के लॉजिस्टिक्स की नब्ज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आगे कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच में तेजी  लाने के लिए महिंद्रा के साथ  Terrago Logistics का जुड़ाव देश में कार्बन फुटप्रिंट को देश में अपने छोटे तरीके से कम करने के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने में मदद करता है।

महिंद्रा ट्रेओ  जोर-3 व्हीलर की विशेषताएं

यहां बता दें कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड कंपनी का थ्री व्हीलर महिंद्रा ट्रियो जोर भारत में 2020 में पेश किया गया था। इसमें बॉडी टाइप के आधार पर कई एप्लिकेशन हैं। यह इलेक्ट्रिक वाहन 8 केवी की उत्कृष्ट पावर और 42 न्यूटन मीटर के हाई एंड टार्क की बदौलत 550 किलोग्राम के उच्चतम इन क्लास पेलोड का वहन कर सकता है। महिंद्रा ट्रियो जोर को ट्रेओ प्लेटफार्म पर बनाया गया है। बता दें कि महिंद्रा ने पैसेंजर और कार्गो सेगमेंट में 18,000 से अधिक ट्रेओ थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है।

देश की नंबर एक ईवी निर्माता बनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक कंंपनी 

आपको बता दें कि महिंद्रा समूह की ही ब्रांड कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की वित्त वर्ष 2022 में  73. 4 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है। इससे यह कंपनी देश में नंबर 1 चल रही है।  वित्त वर्ष 2022 में 214 प्रतिशत वृद्धि के साथ, महिंद्रा इलेक्ट्रिक के पास ट्रेओ यारी, ट्रेओ जोर, ई-अल्फा मिनी, ई अल्फा कार्गो के साथ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के सबस बड़े पोर्टफोलियो में से एक है। इसका उल्लेख कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में किया है। 

ट्रेओ ऑटो सबसे अधिक बिकने वाला ई-3 व्हीलर 

यहां बता दें कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ट्रेओ यात्री श्रेणी का थ्री व्हीलर सबसे अधिक बिकने वाला थ्री व्हीलर है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 70.4 प्रतिशत है जबकि ट्रेओ जोर 52.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ कार्गो सेगमेंट में सबसे आगे है। इस पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पेट्रोल/ डीजल और सीएनजी के साथ कार्गो सेगमेंट में सबसे आगे है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा है कि मुझे खुशी है कि पिछले एक साल में हमने प्रदूषण को कम करते  हुए अपने ईवी पदचिन्ह का काफी विस्तार किया है और सरकार के दृष्टिकोंण में योगदान दिया। 

अगले महीने हो सकती है महिंद्रा स्कार्पियो की लांचिंग 

बता दें कि महिंद्रा स्कार्पियो 2022 की लांचिंग अगले माह हो सकती है। इसके लिए एक बार फिर कंपनी की ओर से टेस्टिंग की गई है। स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा वर्तमान में नई महिंद्रा स्कार्पियो XUV300 Facelift  और XUV300 इलेक्ट्रिक सहित कई नई एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। इन एसयूवी को इस वित्त वर्ष के अंत से पहले लांच किया जाएगा। 

जानें, टेरागो लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बारे में 

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की जिस कंपनी के साथ साझेदारी हुई है वह है टेरागो लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड। यह एक गैर सरकारी कंपनी के रूप में वर्गीकृत है। 13 नवंबर 2017 को यह कंपनी शुरू हुई। इसमें पाइपलाइनों के माध्यम से गैसों, तरल पदार्थों, घोल और अन्य वस्तुओं का परिवहन शामिल है। इसके अलावा पंप स्टेशन के संचालन और पाइपलाइन के रखरखाव जैसी आकस्मिक गतिविधियां सम्मिलित हैं। टेरागो लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुखवीरसिहं धारीवाल और राधास्वामी मोहन हैं। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक