महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने वित्तवर्ष 2021-22 में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचे
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान के चलते थ्री व्हीलर की डिमांड लगातार तेज होती जा रही है। वहीं इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों के भी इससे हौसले बुलंद हैं। बता दें कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2021-22 में देश में सबसे अधिक थ्री व्हीलर बेचकर अपना वर्चस्व कायम रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी महिंद्रा ने 214 प्रतिशत की उल्लेखनीय बिक्री दर्ज की है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रेंज में ट्रियो पैसेंजर, ट्रियो कार्गो, ई अल्फा मिनी और ई अल्फा कार्गो की बिक्री कर रही है। यही नहीं महिंद्रा ट्रियो रेंज लांच के बाद से 18,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाला पहला लिथियम पावर्ड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा इलेक्ट्रिक कंपनी की इस खास उपलब्धि के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें।
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर
यहां बता दें कि जैसे-जैसे डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक वाहनोंं की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। सीएनजी भी महंगे ईंधन विकल्प के रूप में उपलब्ध होती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति तेजी से ढ़ रही है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक के ट्रियो ऑटो की मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ट्रियो जोर 52.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ कार्गो सेगमेंट में सबसे आगे है। कंपनी का यह भी कहना है कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें लगातार बढऩे और सरकारों की ईवी पॉलिसी के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है।
ये हैं महिंद्रा के थ्री व्हीलर्स की विशेषताएं
ऑटो बाजार में थ्री व्हीलर की बिक्री से महिंद्रा इलेक्ट्रिक कंपनी ने जिस तरह से दबदबा कायम किया है उसके पीछे कहीं ना कहीं उसके प्रोडक्टस् की विशेषताएं आड़े आती हैं। महिंद्रा ट्रियो थ्री व्हीलर की पैसेंजर और कार्गो रेंज पेश करती है। इसकी कीमत 1.69 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 2.79 लाख रुपये तक है। इसी तरह महिंद्रा ट्रियो कंपनी के एनईएमओ प्लेटफार्म पर आधारित है। यह थ्री व्हीलर 8 केवी का पावर औ 42 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करता है।
महिंद्रा ट्रियो की बैटरी लाइफ 1.50 लाख किलोमीटर की
यहां बता दें कि महिंद्रा ट्रियो थ्री व्हीलर की बैटरी कंपनी ने आई-पी रेटिंग की एडवांस्ड लिथियम ऑयन बैटरी का उपयोग किया है। इसकी बैटरी लाइफ 1.50 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एक मेेंटेनेंस फ्री वाहन है। महिंद्रा ट्रियो को 15 एम्पियर के सॉकिट से चार्ज किया जा सकता है। यह एक डीजल ऑटो रिक्शा की तुलना में 60,000 रुपये की बचत प्रदान करता है।
मार्च 2022 में बेची 54,643 इकाइयां
यहां बता दें कि महिंद्रा भारत की अग्रणी वाहन निर्माता है। पिछले मार्च माह के दौरान महिंद्रा ने 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 54,643 वाहनों की बिक्री दर्ज कराई वहीं यूटिलिटी वाहन की बिक्री मार्च 2022 में 27,380 वाहनों की बिक्री की। उधर यात्री वाहन खंड में 27,603 वाहनों की बिक्र दर्ज की गई। इसी दौरान महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने भारत से 31160 वाहनों का निर्यात किया।
महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी का करेगी परीक्षण
तिपहिया वाहनों में मिली कामयाबी के बाद अब महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रह रहा है। बता दें महिंद्रा ने पहली बार वर्ष 2020 में नई दिल्ली में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों के समूह में कुछ मॉडल्स हो सकते हैं। वहीं 300 एक्सयूवी के इलेक्ट्रिक संस्करण को भी बाजार में उतारने की तैयारी में है, इसे 2023 की तीसरी अथवा चौथी तिमाही में लांच करने की संभावना है।
ट्रेयो जोर कार्गो सेगमेंट में गेम चेंजर बनने को तैयार
बता दें कि महिंद्रा ट्रियो जोर थ्री व्हीलर अत्याधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया गया है। यह प्रत्येक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 3 प्रकारों में उपलब्ध है। श्रेणी में बेजोड़, वृद्धिशील बचत और उद्योग में सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। वाकई यह थ्री व्हीलर ट्रेयो जोर कार्गो सेगमेंट में गेम चेंजर बनने के लिए तैयार है।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT