Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

महिंद्रा फुरियो 7 : हल्के वाणिज्यिक ट्रक की नई श्रृंखला लांच, जानें स्पेसिफिकेशन्स

News Date 24 Sep 2021

महिंद्रा फुरियो 7 : हल्के वाणिज्यिक ट्रक की नई श्रृंखला लांच, जानें स्पेसिफिकेशन्स

 जानें : महिंद्रा लाइट कमर्शियल वाहन आपके बजट  

वाणिज्यिक वाहनों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम आटोमोबाइल सेक्टर में खासा जाना-पहचाना है। महिंद्रा कंपनी ने 15 सितंबर 2021 को महिंद्रा फुरियो -7 की नई श्रृंखला शुरू की है। इस नई महिंद्रा ट्रक श्रृंखला में महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक, महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक और महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक शामिल है। यहां बता दें कि महिंद्रा फुरियो 7  रेंज के ये सभी मॉडल बहुत ही किफायती और मजबूत हैं। आइए ट्रक जंक्शन पर  महिंद्रा फुरियों 7 ( Mahindra Furio 7 )  के तीन अलग-अलग नए मॉडल और इनके वेरिएंट की विशेषताओं के बारे में जानते हैं। इस ट्रक मॉडल की कीमत (महिंद्रा फुरियो 7 कीमत) 14.79 लाख रुपये से शुरू होती है। 


1. महिंद्रा फुरियो 7 ट्रक : महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक की मुख्य विशेषताएं 

यहां बता दें कि नए महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित किया गया है। यह उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक मॉडल है। महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक (महिंद्रा हल्का वाणिज्यिक वाहन) की ये विशेषताएं इस प्रकार है- 

  • महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक मॉडल में 4 सिलेंडर और इंजन के साथ 60.5 किलोवाट और 3200 आरपीएम प्राप्त कर सकते हैं।
  • महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो टार्क का 220 एनएम और 1250 से 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है।  
  • महिंद्रा फुरियो 4 टायर वाला कमर्शियल वाहन है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है। 
  • इसका जीवीडब्ल्यू 6950 किलोग्राम है। 
  • महिंद्रा फुरियो कार्गो ट्रक की शानदार माइलेज है। 
  • इस ट्रक में पेलोड क्षमता है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो ट्रक बेहतरीन तरीके से डिजायन किया गया है ताकि हर किसी को पसंद आ सके। 


दो वेरिएंट में आता है महिंद्रा फुरियो 7-कार्गो ट्रक / जानें, महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो की कीमत

यहां आपको बता दें कि महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें पहला है महिंद्रा फुरियो कार्गो 7 सीबीसी। इस वेरिएंट वाले ट्रक की जीवीडब्ल्य 6950 किलोग्राम है जबकि की कीमत 14.79 से 15.02 लाख रुपये है। इसके अलावा महिंद्रा फुरियो 7 का दूसरा वेरिएंट महिंद्रा फुरियो 7 एचएसडी है। इसका जीवीडब्ल्यू 6950 है और कीमत 14.70 से 15.12 लाख रुपये है। इन दोनो ही वेरिएंट को उच्च तकनीक और बेहतर प्रदर्शन के साथ तैयार किया गया है।  

 

2. महिंद्रा फुरियो 7 एचडी की मुख्य विशेषताएं 

यहां आपको बता दें कि महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक वाणिज्यिक उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह मॉडल महिंद्रा हाउस से आता है। असाधारण गुणवत्ता वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए प्रसिद्ध है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी की कीमत 15.18 लाख रुपये है। यहां इस मॉडल की विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं- 

  • महिंद्रा फुरियो 7 एचडी प्लस ट्रक में 4 सिलेंडर और एमडी आई टेक 3.5 लीटर बीएस 6 इंजन के साथ है। 
  • महिंद्रा फुरियो एचडी एनएम  1300-2000 आरपीएम टार्क उत्पन्न करता है जो कई प्रकार के अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है।
  • इस ट्रक में पेलोड क्षमता है। इस ट्रक में 6950 जीवीडब्ल्यू है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक एक शक्तिशाली ट्रक है जो प्रभावी कार्यों को आसानी से करता है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 एचडी अधिकतम ग्रेडिबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 एचडी 2770 मिमी, 3320 मिमी व्हीलबेस के साथ लंबाई, चौड़ाई और एमएम ऊंचाई के साथ निर्मित है। 
  • महिंद्रा कंपनी ने महिंद्रा फुरियो 7 एचडी को पूरी तरह से डिजायन किया है। इसके आकर्षक फीचर्स हैं। 
  • इसे अधिकतम ग्रेडेबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित किया गया है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक में  6 टायर्स होते हैं। इसके टैंक की क्षमता है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 एचडी पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इसका स्टीयरिंग टाइप 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्रांसमिटेड है। 


तीन वेरिएंट में आता है महिंद्रा फुरियो 7 एचडी ट्रक 

यहां आपको महिंद्रा फुरियो 7 के वेरिएंटस के बारे में बता दें कि यह ट्रक तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें पहला वेरिएंट है- महिंद्रा फुरियो 7 एचडीसीबीसी। इसकी जीवीडब्ल्यू 6950 है जबकि कीमत 15.18 लाख रुपये से लेकर 16.13 लाख रुपये है। इसी प्रकार दूसरे वेरिएंट का नाम है- महिंद्रा फुरियो 7 एचडी डीएसडी। इसकी जीवीडब्ल्यू 6950 है और कीमत 15.18 से 16. 02 लाख रुपये है।  महिंद्रा फुरियो 7 एचडी का तीसरा वेरिएंट महिंद्रा फुरियो 7 एचडी एचएसडी है। इसकी जीवीडब्ल्यू 6950 और कीमत 15.18 से 16 लाख रुपये है। महिंद्रा फुरियो 7 एचडी कार्गो नवीनतम फीचर्स से लैस है।


3. महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक की प्रमुख खासियतें 

महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक एक उन्नत तकनीक एवं उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक है। इसके फीचस आकर्षक हैं। कंपनी से इसे श्रेष्ठतम डिजायन के साथ  तैयार किया है। इसकी कीमत 16.82 लाख  रुपये है। यहां इसकी प्रमुख विशेषताएं आपको बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक 4 सिलेंडर और एमडीएल टेक, 3.5 एल बीएस 6 इंजन के साथ आता है। 
  • इसके ईंधन टैंक की क्षमता 75 लीटर है और यह 6 टायर में आता है। 
  • इसमें 6950 जीवीडब्ल्यू के साथ शानदार अधिकतम गति है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। 
  • यह टिपर ट्रक फं्रट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन के साथ आता है। 
  • महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक दो वेरिएंट में उपलब्ध 
  • महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक के दो वेरिएंट हैं। इनमें एक महिंद्रा फुरियो 7 टिपर सीबीसी और दूसरा महिंद्रा फुरियो 7 टिपर फुल्ली बिल्ट है। 


महिंद्रा ट्रक : कहां से करें महिंद्रा फुरियो 7 ट्रक की खरीद 

यदि आप महिंद्रा फुुरियो 7 की नई श्रृंखला में शामिल महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो, महिंद्रा फुरियो  7 एचडी ट्रक और महिंद्रा फुरियो 7 टिपर ट्रक की खरीद करने का मन बना रहे हैं तो आप ट्रक जंक्शन की विजिट करके यहां इनके बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल कर मनपसंद मॉडल खरीद सकते हैं। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT
  

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata-Signa 3518T
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक