Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
13 Aug 2022
Automobile

महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 लांच, ज्यादा पेलोड और शानदार माइलेज का दावा

By News Date 13 Aug 2022

महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 लांच, ज्यादा पेलोड और शानदार माइलेज का दावा

जानें, महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 फीचर्स और कीमत की जानकारी

भारत की जानी-मानी कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में नया कमर्शियल व्हीकल “जीतो प्लस सीएनजी 400” (Jeeto Plus CNG 400) लांच किया है। महिंद्रा ने इस नये वाहन में बेहतर पेलोड क्षमता, रेंज और शानदार माइलेज का दावा किया है वहीं इसकी कीमत एक्स शोरूम 5.26 लाख* रुपये रखी है। यह मॉडल कम कीमत के 35Km की Mileage देगा जिससे ज्यादा बचत होगी और आपका मुनाफा बढ़ेगा। इसे शहरी और ग्रामीण बाजार की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इस नये वेरिएंट का निर्माण कंपनी के जहीराबाद स्थित संयंत्र में किया जाएगा। वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट निर्माण में टाटा मोटर्स के बाद महिंद्रा देशभर में दूसरे नंबर पर है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको बताएंगे महिंद्रा के इस नये सीएनजी कमर्शियल वाहन की क्या विशेषताएं हैं और कहां-कहां इसका उपयोग हो सकता है?

महिंद्रा जीतो सीएनजी 400 Fuel Tank Capacity 40 Liter + 28 liter

महिंद्रा ने कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में अभिनव प्रयोग करके महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी लांच किया है। इसकी खूबियां सभी को खूब पसंद आ रही है। यह मॉडल शहरी और ग्रामीण इलाकों की आवश्यकताओं कोध् ध्यान में रखकर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसमें सीएनजी के दो  टैंक दिए गए हैं। ये सीएनजी टैंक 40 Liter + 28 liter हैं। यह टैंक कुल मिलाकर 68 liter होता है, कंपनी का दावा है कि  एक बार टैंक फुल कराने के बाद गाड़ी 400 किमी तक चल सकती है। इसीलिए इसे सीएनजी 400 नाम दिया गया है। बता देें कि अभी यह वाहन 35.1km का ऑफर दे रही है। इस ट्रक की पेलोड क्षमता 650kg है। इससे यह गाडी अपने मालिक को ईंधन में करीब 30% की बचत करके देगी।

महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 Mini Truck के स्पेसिफिकेशन्स

यहां आपको महिंद्रा के नये वाहन जीतो प्लस सीएनजी 400 की मुख्य विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-:

  • यह वाहन 400Km एक वादा की गई सीमा के साथ 650Kg की लोडिंग क्षमता के साथ पेश किया गया है।
  • इसकी तुलना एससीवी range में अशोक लेलैंड दोस्त, टाटा ऐस HT Plus से की जा सकती है।
  • यह 40+28 liter के दो सीएनजी टैंक है।
  • इसका इंजन 1600-2000 आरपीएम के बीच 20 hp और 44 Nm है।
  • इसका व्हीलबेस 2500 MM है,जो 4.3 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ जीतो प्लस सीएनजी वेरिएंट है।

महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 की 100 advance booking

महिंद्रा कंपनी का दावा है कि हाल ही लांच किए गए महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 वाहन की 100 बुकिंग लांच होने से पहले ही हो गई थी। इसके अलावा 50 ग्राहकों की डिलीवरी 9 Aug 2022 को पूरी हो गई। यह वाहन भारत में छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों की आवश्यकताओं पूरा करेगा। 

महिंद्रा ऑटोमोटिव एससीवी डिवीजन बिजनेस हैड ने यह कहा

महिंद्रा के नये एससीवी महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 के संदर्भ में महिंद्रा ऑटोमोटिव एससीवी डिवीजन बिजनेस हैड अमित सागर ने कहा कि यह हमारे हमारे ग्राहकों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए उत्कृष्ट उपयुक्तता के कारण उनके व्यवसायों को समृद्ध करने में मदद करेगा, यह लंबा सफर तय करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य महिंद्रा के उत्पादों की तरह न्यू जीतो प्लस सीएनजी 400 सीएनजी वाहनों के लिए एक नया व्यावसायिक अनुप्रयोग खोलेगा। ग्राहक अब रिफलिंग की चिंता किए बिना इंटरसिटी भी जा सकते हैं।

जुलाई 2022 में महिंद्रा ने 16,478 इकाइयां बिक्री में वृद्धि

कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में महिंद्रा का टाटा मोटर्स के बाद देश में दूसरा स्थान है। इसी सप्ताह आई फेडा (FADA) की रिपोर्ट और महिंद्रा कंपनी के अनुसार जुलाई 2022 में उसने 16,478 यूनिट्स बेचीं। वहीं कंपनी ने 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3 टन से अधिक के वाहनों की गत वर्ष से 89 प्रतिशत अधिक इकाइयां विक्रय की। वर्ष 2022 में इन वाहनों की बिक्री 808 इकाइयों की रही। इसके अलावा महिंद्रा ऑटो कंपनी के थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में जुलाई 2022 में 103 प्रतिशत की वृद्धि हुई। थ्री व्हीलर की 4351 यूनिट्स की बिक्री हुई।


क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us