Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला
Montra Electric Eviator
20 अक्टूबर 2022

महिंद्रा जीतो की 2 लाख से ज्यादा इकाइयों की बिक्री, कम मेंटीनेंस, शानदार माइलेज

By News Date 20 Oct 2022

महिंद्रा जीतो की 2 लाख से ज्यादा इकाइयों की बिक्री, कम मेंटीनेंस, शानदार माइलेज

महिंद्रा जीतो कम मेंटीनेंस, शानदार माइलेज बचत ही बचत 

वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण में महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम पूरे भारत में प्रमुखता के साथ आता है। इसके वाहन गुणवत्तापूर्ण,उन्नत तकनीकी समाधान और भरोसेमंद होते हैं। महिंद्रा जीतो एससीवी की कम मेंटीनेंस लागत, शानदार माइलेज से ग्राहकों को इसमें बचत ही बचत नजर आती है। यही कारण है कि कंपनी ने पूरे देश में अपने छोटे कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट महिंद्रा जीतो की अब तक 2 लाख से अधिक इकाइयां बेचने का रिकार्ड कायम किया है। महिंद्रा जीतो स्माल कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री के इस नये कीर्तिमान से कंपनी की सितंबर 2022 तक 17 प्रतिशत की उच्च हिस्सेदारी बढ़ गई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा जीतो की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री की पूरी जानकारी दे रहे हैं, इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें। महिंद्रा जीतो की रिकार्ड बिक्री का मुख्य कारण इस वाहन में कम लागत खर्चा, कम ईंधन की खपत और अंतिम मील तक डिलीवरी करने की पूरी क्षमता है। इसके अलावा इस लोकप्रिय वाणिज्यिक वाहन को कंपनी ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी इन तीनों ही विकल्पों में पेश किया है। वहीं देश के कई फ्लीटस ने भी इस एससीवी में शामिल कर रखा है। 

एससीवी महिंद्रा जीतो की 2 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री होने पर कंपनी में भारी खुशी 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एससीवी महिंद्रा जीतो की 2 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री होने पर कंपनी में भारी खुशी का आलम बना हुआ है। कंपनी के एससीवी डिवीजन के बिजनेस हैड अमित सागर ने कहा इसके लिए ग्राहकों को धन्यवाद देते कहा कि मैं ब्रांड के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस मुकाम तक पहुंचने में हमारी मदद करने वाले प्रत्येक ग्राहक को धन्यवाद देना चाहता हूं। वहीं इन्होंने यह भी कहा है कि जीतो रेंज ने ब्रांड के वादे को पूरा किया है। महिंद्रा पिछले बीस सालों से एससीवी सेगमेंट में मार्केट लीडर की भूमिका में है। अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी कई पेशकश लाना जारी रखेगी। हाल ही में महिंद्रा ने अपने लाइन अप में जीतो प्लस सीएनएच 400 को भी शामिल किया है। 

जानें, महिंद्रा जीतो स्पेसिफिकेशंस 

आपको बता दें कि महिंद्रा हाउस से आने वाली महिंद्रा जीतो एससीवी को पहली बार 2015 में लांच किया गया था। इसकी खास स्पेसिफिकेशंस यहां दी जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • यह वाहन डीजल, पेट्रोल+ सीएनजी ईंधन विकल्पों में उपलब्ध होता है। 
  • इसमें आपको सिंगल सिलेंडर डीआई वाटरकूल्ड इंजन के साथ 16 एचपी की पावर मिलती है। 
  • इसकी जीवीडब्ल्यू 1345 केजी की है जबकि पेलोड क्षमता 650 केजी की है। 
  • महिंद्रा जीतो 38 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। 
  • इसका व्हीलबेस 2250 एमएम का है। 
  • इसमें 10.5 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक है। 
  • इसकी शानदार माइलेज 35.1 केएमपीएल तक है।  
  • इसकी रखरखाव लागत बहुत कम होने से भी पैसे की बचत होती है। 
  • अंतिम मील डिलीवरी के लिए यह एकदम उपयुक्त एससीवी है। 

महिंद्रा जीतो के फीचर्स

महिंद्रा जीतो के कई आकर्षक फीचर्स हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक भी आते हैं।  
  • महिंद्रा जीतो दो डेक आकारों में आता है 6 फीट और 7.4 फीट। 
  • इसका स्टीयरिंग मैन्युअल टाइप है। 
  • इसका केबिन डेक बॉडी केबिन है वहीं यह चेचिस के साथ डे केबिन के रूप में आता है।

कीमत 

महिंद्रा जीतो की कीमत 3.88 लाख रुपये  से 4.40 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कीमत और अन्य जानकारी के लिए आप ट्रक जंक्शन की आधिकारिक वेबसाइट की विजिट करें। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top