Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
राकेश खंडेलवाल
18 जून 2025

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने कमिंस इंडिया के लिए शुरू की नई वेयरहाउसिंग सुविधा

By राकेश खंडेलवाल News Date 18 Jun 2025

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने कमिंस इंडिया के लिए शुरू की नई वेयरहाउसिंग सुविधा

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने कमिंस इंडिया के लिए शुरू की नई वेयरहाउसिंग सुविधा, फलटन बना नया इंडस्ट्रियल हब

भारत की लीडिंग लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (MLL) ने महाराष्ट्र के फलटन में अपनी नई अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग सुविधा की शुरुआत की है। यह सुविधा विशेष रूप से कमिंस इंडिया के लिए विकसित की गई है, जो भारत में पावर सॉल्यूशंस की एक प्रमुख कंपनी है। इस परियोजना के पहले चरण में 3 लाख वर्ग फुट से अधिक स्पेस में वेयरहाउस चालू किया गया है। यह वेयरहाउस खासतौर पर इस तरह बनाया गया है कि कमिंस का सामान पूरे देश में आसानी से, तेजी से और ज्यादा कुशलता से पहुंचाया जा सके।

सप्लाई चेन को ऐसे मिलेगा स्मार्ट सपोर्ट

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स की यह सुविधा कमिंस इंडिया को माल लाने-ले जाने, वेयरहाउस संभालने और लास्ट-माइल डिलीवरी जैसे कामों में मदद करेगी। यह वेयरहाउस एक ऐसा सेंट्रल हब बनेगा, जहां कई जगहों से आए सामान को एक जगह इकट्ठा करके बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

ग्रीन एनर्जी से चलेगा वेयरहाउस

कमिंस के ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी मानकों को ध्यान में रखते हुए यह वेयरहाउस पूरी तरह से रिन्युएबल एनर्जी यानी अक्षय ऊर्जा से चलता है। इसमें सोलर पैनल, पानी की सफाई की आधुनिक व्यवस्था और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, यह प्रोजेक्ट स्थानीय लोगों को 500 से ज्यादा नौकरियों का मौका भी देगा।

लोकेशन के कारण बना स्ट्रैटेजिक लॉजिस्टिक्स हब

फलटन में बनी यह सुविधा एक आसान पहुंच वाली लोकेशन पर है, जो पुणे के पास होने के साथ-साथ बड़े हाइवे और इंडस्ट्रियल एरिया से सीधी जुड़ी हुई है। यही कारण है कि यह लोकेशन कमिंस जैसी बड़ी कंपनी के लिए एक स्ट्रैटेजिक लॉजिस्टिक्स हब बन गया है।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का विज़न

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के एमडी और सीईओ हेमंत सिक्का ने लॉन्च के मौके पर कहा,“भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। लॉजिस्टिक्स सेक्टर इसमें रणनीतिक भूमिका निभा रहा है। फलटन का यह नया वेयरहाउस हमारी ग्रीन, स्मार्ट और स्केलेबल इंफ्रास्ट्रक्चर देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

कंपनी प्रोफाइल

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स एक थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जो 400 से ज्यादा कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को सेवाएं देती है। इसका एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल कंपनी को स्मार्ट, तकनीक से जुड़े और किफायती लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन देने में मदद करता है। महिंद्रा ग्रुप भारत में खेती, गाड़ियों, रियल एस्टेट, सोलर एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कई क्षेत्रों में एक जाना-पहचाना नाम है।

अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं जैसे ट्रक, पिकअप, मिनी ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जहां विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर उस पर चल रहे ऑफर और ऑनरोड कीमत की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks