Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
11 मार्च 2022

महिंद्रा ने घर-घर ईंधन वितरण के लिए रेपो एनर्जी के साथ की साझेदारी

By News Date 11 Mar 2022

महिंद्रा ने घर-घर ईंधन वितरण के लिए रेपो एनर्जी के साथ की साझेदारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऊर्जा वितरण स्टार्टअप रेपो एनर्जी के बीच हुई नई साझेदारी

भारत की जानी-मानी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और पुणे स्थित ऊर्जा वितरण स्टार्टअप रेपो एनर्जी के बीच नई साझेदारी हुई है। इस साझेदारी के तहत महिंद्रा अपने फुरियो ट्रकों की आपूर्ति रेपा एनर्जी को करेगा। यहां बता दें कि रेपो एनर्जी मोबाइल फ्यूल स्टेशन या बाउजर पेश करने वाली पहली फर्मों में से एक है। उसका कहना है कि देशभर में डोर स्टेप फ्यूल डिलीवरी मॉडल तेजी से बढ़ा है। वहीं कोविड के बाद इसमें और अधिक तेजी आ रही है। ऐसे में मांग में तेजी को बरकरार रखने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भी बढ़ोतरी जरूरी है। यहां जानते हैं महिंद्रा फुरियो ट्रक की आपूर्ति करने के लिए  महिंद्रा एंड महिंद्रा और रेपो एनर्जी के बीच हुई साझेदारी से इन कंपनियों को क्या लाभ होंगे? 

महिंद्रा फुरियो ट्रक एक उच्च माइलेज वाला वाहन 

रेपो एनर्जी और महिंद्रा के बीच हुई नई साझेदारी के तहत महिंद्रा की ओर से रेपो एनर्जी को महिंद्रा फुरियो ट्रक की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए महिंद्रा फुरियो ट्रक की विशेषताएं भी जानना जरूरी होगा। बता दें कि महिंद्रा फुरियो गारंटेड उच्च माइलेज और अन्य उत्पाद श्रेष्ठता जैसे काम्पैक्ट वाहन, वास्तुकला, अधिक वाहन विश्वसनीयता के लिए मजबूत और बीहड़ समुच्चय, इंट्रासिटी  ड्राइविंग स्थितियों के लिए बेहद उपयोगी वाहन है। इसकी इंटेलीजेंट टेलीमैटिक्स टेक्नालॉजी कहीं से भी वाहन का ट्रैक रखने में मदद करती है। वहीं परिवहन क्षमता को और अधिक कुशल एवं लाभदायक बनाती है। 

जानें, रेपो एनर्जी फर्म के बारे में 

यहां बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने रेपो एनर्जी के साथ जिस उद्देश्य से नई साझेदारी की है उसमें रेपो एनर्जी द्वारा डोर स्टेप फ्यूल डिलीवरी मॉडल को बढ़ाना भी मुख्य है। यह फर्म मोबाइल फ्यूल स्टेशन या बाउजर पेश करने वाली फर्मो में से एक है। उपभोक्ताओं के बदलते व्यवहार और तकनीकी बाधाओं से मुक्ति दिलाने में रेपो एनर्जी सहायक होगी। रेपो एनर्जी के सह संस्थापक चेतन वालुंज ने कहा है कि जहां पूरी दुनिया मोबाइल पर जाकर चीजों को आसानी से सुलभ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं वहीं भारत में डीजल की डिलीवरी ने देश में ईंधन की डिलीवरी के तरीको को आसान बना दिया है। इनका कहना है कि मोबाइल पेट्रो के माध्यम से पहियों पर डीजल लाना हमारी प्रमुख उपलब्धि रहा है। महिंद्रा फुरियो चेचिस की खरीद के लिए हम भारत के हर कोने तक पहुंचना चाहते हैं। भविष्य में इस प्रकार की ऊर्जा के वितरण में क्रांति लाना चाहते हैं। 

एक अभिनव ईंधन पंप डिजायन किया 

रेपो एनर्जी की सह संस्थापक अदिति भोसले वालुंज ने कहा है कि मोबाइल ऊर्जा वितरण भविष्य है और सभी नये ईंधन को अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुंचाने का तेज तरीका है। कंपनी ने रेपो मोबाइल फ्यूल पंप, पहियों पर एक अभिनव ईंधन पंप डिजायन किया है जो आपूति मांग के अंतर को पाटने और ग्राहक के दरवाजे पर थोक डीजल डिलीवरी लाने में सक्षम है। वहीं फ्यूल बोजर यूनिट में डबल डिस्पेंसिंग यूनिट, पावर टेक ऑफ यूनिट, स्मार्ट फ्यूल लेवल सेंसर, ब्रेक इंटरलॉक मैकेनिज्म, रिमोट थ्रॉटल , इंटेलिजेंट जियो फेसिंग उपयोग में आसान रेपो ऐप जैसी विशेषताएं  शामिल हैं। 

रेपो एनर्जी के सहयोग से उभरती जरूरतें होंगी पूरी : नाकरा 

बता  दें कि रेपो एनर्जी के सहयोग को लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के सीईओ विजय नाकरा ने  कहा है कि एक देश के रूप में भारत दुनिया में  ईंधन का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में रेपो एनर्जी का सहयोग उद्योग की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलता रहेगा। वहीं बता दें कि डीजल का एक बड़ा हिस्सा खनन, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, रियल एस्टेट, आतिथ्य जैसे ईंधन उद्योगों में जाता है। ये उद्योग बैरल और बोजर जैसे अनुचित रिसेप्टेकल्स का उपयोग करके ईंधन पंपों से डीजल की खरीद का सहारा लेते हैं। जाहिर है कि इससे चोरी, डेड माइलेज एवं मैन पावर लागत आदि के तौर पर काफी  नुकसान झेलना होता है। इसी के मद्देनजर महिंद्रा ने रेपो एनर्जी को महिंद्रा फुरियो ट्रक की सप्लाई का निर्णय लिया है। 

महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल रेंज के हैं कई फायदे 

महिंद्रा की वाणिज्यिक वाहनों की रेंज कई अंतर्निहित फायदों से लबरेज है। इस संबंध में महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिजनेस हैड जलज गुप्ता ने कहा है कि महिंद्रा की लाइट और इंटरमीडिएट वाणिज्यिक वाहन श्रेणी अपने कई फायदों के साथ आती है। ये इसे बोजर ऑपरेशन के लिए एकदम फिट बनाती है। वहीं महिंद्रा फुरियो गारंटीकृत उच्च माइलेज एवं अन्य कई उत्पाद श्रेष्ठता जैसे वास्तुकला, अधिक वाहन विश्वसनीयता, इंट्रासिटी ड्राइविंग आदि से भरपूर है। यह बेहतर वाहन स्थिरता और परिवहन कुशलता से युक्त है। 

यहां बता दें कि महिंद्रा कंपनी के फुरियो ट्रक के अलावा एक और अभिनव मॉडल है महिंद्रा ट्रिेओ ऑटो रिक्शा। यह उन्नत तकनीकी समाधानों से निर्मित है जो उच्च प्रदर्शन करता है। इसकी वाणिज्यिक गुणवत्ता से ग्राहक अच्छी तरह से परिचित हो चुके हैं। यहां इसकी विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं।  महिंद्रा ट्रिओ ऑटो रिक्शा में बाधा मुक्त कार्य के लिए इंजन दिया गया है। महिंद्रा ट्रिओ ऑटो रिक्शा में केबिन के साथ चेचिस है। यह ईंधन की बचत करने के कारण किफायती है। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top