Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
02 Jun 2023
Automobile

महिंद्रा ने घरेलू बिक्री में दर्ज की 4.51% की ग्रोथ, मई में बेचे 25,913 कमर्शियल वाहन

By News Date 02 Jun 2023

महिंद्रा ने घरेलू बिक्री में दर्ज की 4.51% की ग्रोथ, मई में बेचे 25,913 कमर्शियल वाहन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2023 में 61% की वृद्धि के साथ भारत में बेचे 5851 थ्री व्हीलर्स

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने मई 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। महिंद्रा ने अपनी इस सेल्स रिपोर्ट में घरेलू और निर्यात बिक्री के आकड़े सावर्जनिक किए हैं। कंपनी की लगभग सभी सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। भारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में महिंद्रा कंपनी ने मई 2023 में 4.51% की वृद्धि दर्ज की है। जारी किए आकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ने इस साल मई के महीने में 25,913 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि मई 2022 में कंपनी 24,794 यूनिट्स की ही घरेलू बिक्री कर पाई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आईये जानें, मई 2023 में महिंद्रा को किस सेगमेंट में वृद्धि मिली और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना।

मई 2023 महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : घरेलू बिक्री के आकड़े

Category

May
F24 F23 % Change
LCV < 2T 2913 3,228 -10%
LCV 2T - 3.5 T 16140 17,289 -7%
LCV > 3.5T + MHCV 1009 632 60%
3 Wheelers (including electric 3Ws) 5851 3,645 61%
Total 25913 24,794 4.51%

LCV<2T सेगमेंट

महिंद्रा द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, कंपनी ने LCV सेगमेंट में 2 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाले वाहनों की घरेलू बिक्री में 10% की भारी गिरावट का सामना किया है। महिंद्रा ने मई 2023 में अपने इस सेगमेंट के 2913 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,228 यूनिट्स को सेल किया गया था।

LCV 2T से 3.5T सेगमेंट

कंपनी को LCV सेगमेंट के 2 टन से 3.5 टन वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 7% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस साल मई में इस सेगमेंट के 16,140 वाहनों को बेचा है, जबकि मई 2022 में 17,289 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की गई थी।

LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट

महिंद्रा की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने LCV सेममेंट के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 60% की भारी बढ़त हासिल की है। कंपनी ने मई 2023 में इस सेगमेंट के 1009 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 632 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। 

3 व्हीलर सेगमेंट

मई 2023 में महिंद्रा थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 61% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल मई माह में केवल 3,645 थ्री व्हीलर्स को ही बेचा था, जबकि इस साल मई में थ्री व्हीलर्स की 5851 यूनिट्स को भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बेचा गया है। इनमें महिंद्रा के इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल है।

मई 2023 महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट :  निर्यात बिक्री के आकड़े

Category

May
F24 F23 % Change
Total Exports 2616 2028 0.29

निर्यात बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 29% की ग्रोथ दर्ज की है। महिंद्रा ने मई 2023 में अपने 2,616 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने केवल 2,028 यूनिट्स की ही भारत के बाहर बिक्री की थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us