मार्च में महिंद्रा ने 41% की वृद्धि के साथ बेचे 5,697 थ्री व्हीलर्स
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी मार्च 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने अपनी इस रिपोर्ट में घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े सांझा किए हैं। महिंद्रा ने 2023 मार्च के महीने में अपनी घरेलू बिक्री में 17.16% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2022 में कुल 23,880 कमर्शियल वाहनों को भारत में बिक्री की थी, जबकि इस साल मार्च के महीने में महिंद्रा ने 27,979 यूनिट्स बेचे हैं। लगभग सभी सेगमेंट में कंपनी का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको आकड़ों में महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट की जानकारी देने जा रहे हैं। चलिए जानें, महिंद्रा को किस सेगमेंट में मिली है वृद्धि और किसमें करना पड़ा गिरावट का सामना।
मार्च 2023 महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट के आकड़ें
LCV<2T सेगमेंट
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, LCV सेगमेंट में 2 टन से कम वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में महिंद्रा को 11% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस सेगमेंट के मार्च 2023 में 3,385 यूनिट्स ही भारत में बेची है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,806 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।
LCV 2T से 3.5T सेगमेंट
मार्च 2023 में महिंद्रा ने LCV सेगमेंट में 2 टन से 3.5 टन वाले वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 15% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च में 17,428 कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री है, जबकि इस सेगमेंट में कंपनी मार्च 2022 में 15,202 यूनिट्स की बेचे पाई थी।
LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2023 में अपने LCV सेममेंट के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 77% की वृद्धि हासिल की है। मार्च में कंपनी ने इस सेगमेंट के 1,469 यूनिट्स को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 829 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।
3 व्हीलर सेगमेंट
थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में महिंद्रा ने 41% की ग्रोथ दर्ज की है। मार्च 2022 में कंपनी ने इस सेगमेंट के 4,043 यूनिट्स ही बेचे थे, जबकि इस साल मार्च में 5,697 थ्री व्हीलर बेचे है, जिनमें इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की बिक्री भी शामिल है।
निर्यात बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा का निर्यात बिक्री में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, मार्च में कंपनी को निर्यात बिक्री में 33% गिरावट का सामना करना पड़ा है। मार्च 2022 में कंपनी ने 3,160 कमर्शियल व्हीकल्स की निर्यात बिक्री की थी, जबकि इस साल मार्च में 2,115 वाहनों को ही विदेशों में बेच पाई है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT