महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में 25783 कमर्शियल वाहन के साथ 85% ज्यादा थ्री व्हीलर्स बेचे
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी अप्रैल माह की सेल्स रिपोर्ट सावर्जनिक कर दी है। कंपनी ने अपनी इस रिपोर्ट में घरेलू और निर्यात बिक्री के आकड़ें जारी किए हैं। कंपनी का घरेलू बिक्री में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है, लेकिन निर्यात बिक्री में और बेहतर कर सकती थी। महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में 26.32% ज्यादा वाहनों की भारत में बिक्री की है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस साल अप्रैल में 25,783 कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2022 में 20,411 यूनिट्स को भारत में बेचा गया था। चलिए जानें, अप्रैल में महिंद्रा को किस सेगमेंट में मिली है वृद्धि और किसमें करना पड़ा गिरावट का सामना।
अप्रैल 2023 में महिंद्रा की घरेलू बिक्री
April | |||
Category | F24 | F23 | % Change |
LCV<2T | 3,416 | 2,929 | 17% |
LCV 2T - 3.5T | 15,665 | 13,768 | 14% |
LCV > 3.5T + MHCV | 1,150 | 705 | 63% |
3 Wheelers (including electric 3Ws) |
5,552 | 3,009 | 85% |
Total | 25,783 | 20,411 | 26.32% |
LCV<2T सेगमेंट
महिंद्रा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने LCV सेगमेंट में 2 टन से कम वाले वाहनों की घरेलू बिक्री में 17% की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में इस सेगमेंट के 3,416 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,929 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी।
LCV 2T से 3.5T सेगमेंट
LCV सेगमेंट में 2 टन से 3.5 टन वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 14% की बढ़त हासिल की है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में इस सेगमेंट के 13,768 यूनिट्स को बेचा था, जबकि इस साल अप्रैल में 15,665 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की है।
LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट
रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में LCV सेममेंट के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 63% की ग्रोथ दर्ज की है। अप्रैल में कंपनी ने इस सेगमेंट के 1,150 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि अप्रैल 2022 में कंपनी 705 यूनिट्स की ही घरेलू बिक्री कर पाई थी।
3 व्हीलर सेगमेंट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 85% की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में थ्री व्हीलर सेगमेंट के 3,009 वाहन बेचे थे, जबकि इस साल अप्रैल में 5,552 थ्री व्हीलर्स को भारत में बेचा गया है। इनमें महिंद्रा के इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल है।
अप्रैल 2023 में महिंद्रा की निर्यात बिक्री
April | |||
Category | F24 | F23 | % Change |
Exports | 1,813 | 2,703 | -33% |
निर्यात बिक्री
कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा को कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 33% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में अपने 2,703 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा था, जबकि इस साल अप्रैल में 1,813 यूनिट्स को ही भारत से बाहर बेच पाई है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT